अब मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर बनाएंगे सड़क

Sanjay Sharma | Apr 16, 2025, 16:09 IST
Share
mp-electrical-engineers-to-build-roads
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश में अब सड़क निर्माण की निगरानी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर करेंगे। पहले ही ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के काम घटिया गुणवत्ता के चलते सवालों में घिरे रहे हैं।

BHOPAL. एमपी अजब है, सबसे गजब है की टैग लाइन को प्रदेश के अधिकारियों का मनमाना रवैया चरितार्थ कर रहा है। जिस अधिकारी के मन में जो आता है वो विभाग की गाइडलाइन को ताक पर रख कर उस व्यवस्था को थोप देता है। ताजा मामला सड़क विकास निगम का है। यहां विभाग के अधिकारियों ने सड़क निर्माण का ककहरा भी न जानने वाले इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों की नियुक्ति कर दी है। ऐसा उन इंजीनियरों के आवेदनों को दरकिनार करके किया गया जो सड़क निर्माण की योग्यता रखते हैं और उनके पास कई सालों का अनुभव भी है।

गुणवत्ता की अनदेखी करके सड़क बनाने के मामले प्रदेश में बेहिसाब हैं। ग्रामीण विकास विभाग के अधीन सड़क विकास प्राधिकरण राजकीय राजमार्ग के साथ ही जिला मार्गों का निर्माण और मेंटेनेंस का काम संभालता है। घटिया गुणवत्ता वाली सड़कों की शिकायतें भी लगातार सामने आती रही हैं। पूरे प्रदेश में ऐसे अनगिनत मामले हैं। जिन्हें दबाने विभाग और प्राधिकरण एक अरसे से तकनीकी अधिकारियों की कमी का रोना रोते आ रहे हैं।

चयन में ताक पर रखी गाइडलाइन

तकनीकी अधिकारियों की कमी को पूरा करने सड़क विकास प्राधिकरण ने हाल ही में प्रक्रिया शुरू की थी। इसके लिए सड़क निर्माण के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले इंजीनियरों से आवेदन बुलाए गए थे। जिसके लिए सैकड़ों इंजीनियरों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद चयन के लिए अधिकारियों का पैनल बनाया गया लेकिन उसमें ऐसे तकनीकी एक्सपर्ट रख दिए जो खुद ही अनुभव के मामले में कमजोर थे और उनके पास पैनल की योग्यता नहीं थी।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों के जिम्मे सड़क निर्माण की कमान

अब सड़कों के निर्माण इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों की निगरानी में होगा। जबकि इसके लिए सिविल इंजीनियर होना चाहिए। इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पास सड़क बनाने का अनुभव और योग्यता नहीं होता। इसके बावजूद अधिकारियों के पैनल ने सिविल वर्क के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों का चयन कर लिया।

यह भी पढ़ें... BJP विधायक गोलू शुक्ला के बेटे का देवास मंदिर में तांडव, सत्ता के प्रभाव में पुलिस का ढीला रवैया!

भेल-बीएसएनएल के इंजीनियरों के चयन पर सवाल

सड़क विकास प्राधिकरण के पैनल ने सड़क बनाने के लिए जिन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों का चयन किया है वे बीएचईएल, बीएसएनएल, बार्डर फोर्स, बिजली कंपनी, एनएचडीसी, एनएचपीसी, और यूएडीडी में कार्यरत रहे हैं। यानि उनके पास बिजली से संबंधित तकनीकी कार्यों का अनुभव रखते हैं। उनके द्वारा अब तक एक भी सड़क निर्माण नहीं किया गया। इस स्थिति में ये तकनीकी अधिकारी कैसे सड़क निर्माण की निगरानी कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें... इंदौर कलेक्टर को पटवारियों की चेतावनी- छुट्टी के दिन नहीं आएंगे, निलंबित साथियों को करो बहाल

इंटरव्यू में फेल अधिकारियों ने किया चयन

तकनीकी अधिकारियों का चयन करने वाले पैनल पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। दरअसल पैनल में ऐसे अधिकारी रखे गए थे जो स्वयं इंटरव्यू में फेल हो गए थे। पैनल में शामिल एमपीआरडीए के प्रमुख अभियंता विजय गुप्ता का मूल पद अधीक्षण यंत्री है। उन्हें मुख्य महाप्रबंधक के पद पर नामांकित किया गया है। वर्ष 2022 में इस पद के लिए हुए इंटरव्यू में वे स्वयं फेल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें... MP News : अपराध की दुनिया से निकलने की जिद - पांच राज्यों में चोरी कर चुकी युवती ने बदली राह...

खुद डिमोट हो चुके हैं चयनकर्ता

चयन प्रक्रिया में शामिल सुरेश शेजकर यूएडीडी में एसई के पद पर कार्यरत हैं। वे भी इंटरव्यू पास नहीं कर पाए थे और उनके नाम से कई विवाद भी जुड़े हैं। वे ऐसे अधिकारी है जिन्हें ईएनसी के पद से डिमोट कर चीफ इंजीनियर बनाया गया था। बाद में वे यूएडीडी में चले गए। इस पैनल ने चीफ इंजीनियर बीआरओ सुनील वर्मा, सीनियर डीजीएम बीएचईएल प्रशांत पाठक, अधीक्षण यंत्री आरईएस पीके गुप्ता, ओपी दंसोरा, एसई एमएल डाबर, ईई बिजली कंपनी एफजे खान, सीई बीएसएनएल कुमार मनोज, सीई एनएचडीसी अनुराग सेठ, एसई एनएचएआई कृष्णपाल सिंह और सीई एनएचपीसी पराग सक्सेना जैसे इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों का चयन किया गया है।

यह भी पढ़ें... एमपी में मौसम का तगड़ा पलटाव, कई जिलों में 150% तक बारिश का अनुमान!!

Border Road Organization | nhdc | BSNL | BHEL | Bhopal News | mp hindi news | प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना | ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण | PWD | मध्यप्रदेश समाचार

Tags:
  • Bhopal News
  • मध्यप्रदेश समाचार
  • प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना
  • PWD
  • BSNL
  • BHEL
  • mp hindi news
  • nhdc
  • Border Road Organization
  • ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज