ESB ने जेल प्रहरी परीक्षा में 800 किमी दूर दिए सेंटर, उम्मीदवारों के मांगे केंद्र किए खारिज
Sanjay Gupta | Jun 11, 2026, 12:45 IST
mp-esb-exam-center-issue
ESB की जेल प्रहरी और वन रक्षक परीक्षा में उम्मीदवारों को 800 से 1000 किमी दूर परीक्षा केंद्र मिलने पर नाराजगी बढ़ गई है। कई अभ्यर्थियों की प्राथमिकताएं नजरअंदाज होने का आरोप है। परीक्षा की एक पाली रद्द होने से दूरस्थ केंद्रों की परेशानी बढ़ गई है।
समझें क्या है पूरा मामला
- ईएसबी की जेल प्रहरी और वन रक्षक परीक्षा में दूर-दराज के केंद्र आवंटित किए गए हैं।
- कई उम्मीदवारों को 800 से 1000 किमी दूर परीक्षा केंद्र मिले हैं।
- 7 जून की एक पाली की परीक्षा सुरक्षा कारणों से रद्द हो चुकी है।
- अभ्यर्थियों का आरोप है कि उनकी केंद्र प्राथमिकताओं पर ध्यान नहीं दिया गया।
- उम्मीदवार पीएससी की तरह होमटाउन या नजदीकी केंद्र देने की मांग कर रहे हैं।
परीक्षाओं की सुरक्षा व गोपनीयता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। वहीं अब 800 से 1000 किमी दूर सेंटर दिए जाने से अभ्यर्थी खासे परेशान हैं। अभी 7 जून को ही दूसरी पाली की जेल प्रहरी, वन रक्षक की परीक्षा सुरक्षा में खतरा देख रद्द कर दी गई थी। इस परीक्षा के लिए दूर-दूर से उम्मीदवार पहुंचे थे। अब उन्हें फिर 20 जून को परीक्षा केंद्र जाना होगा।
नीमच के उम्मीदवारों को उनकी सभी प्राथमिकताएं छोड़कर सीधी जैसे 880 किमी दूर केंद्र दिया गया है। इस परीक्षा में दो हजार से अधिक पद हैं और छह लाख से अधिक उम्मीदवार हैं।
फोन किया तो यह दिया टका सा जवाब
जब उम्मीदवार ने कहा कि आपके द्वारा परीक्षा शहर को लेकर प्राथमिकता भरवाई गई थी। इसमें एक-दो नहीं, चार-चार शहर बताए थे, लेकिन इनमें से कोई नहीं दिया गया। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि कोशिश करके 50 से 60 फीसदी उम्मीदवारों को यह देते हैं, लेकिन सभी में नहीं होता है। इसमें हम कुछ नहीं कर सकते हैं।
इन शहरों में हो रही है परीक्षा
उम्मीदवारों का डर, परीक्षा रद्द हुई तो...
पीएससी जैसा नियम ईएसबी में क्यों नहीं
यह मुद्दा तब उठा था जब पीएससी ने होमटाउन परीक्षा केंद्र का नियम जारी किया था। इसके तहत अब उम्मीदवार को उनके मनचाहे परीक्षा केंद्र नहीं मिलेंगे, बल्कि वह जिस जिले का रहने वाला है, उसे वहीं या उसके नजदीकी केंद्र पर ही परीक्षा केंद्र दिया जाएगा।
अब सवाल यह भी है कि जब पीएससी होमटाउन दे रही है तो फिर ईएसबी द्वारा होमटाउन या उसके नजदीकी एग्जाम सेंटर छोड़कर 800 से 1000 किमी दूर परीक्षा केंद्र क्यों दिए जा रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
MPESB की वनरक्षक, जेलप्रहरी परीक्षा का नहीं थम रहा विवाद, आगे क्या होगा ?
इंदौर में छात्रों का हल्लाबोल: MPESB भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन
ESB की जेल प्रहरी परीक्षा यूं ही नहीं हुई थी रद्द, गोपनीयता पर था खतरा, एप्टेक का देशभर में दागी रिकार्ड
करोड़ों का ठेका फिर क्यों ESB की चार भर्ती परीक्षा में फेल हुए सर्वर
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA