ESB के ग्रुप 4 के रिजल्ट को लेकर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत से लेकर RTI तक लगी

Sanjay Gupta | Nov 06, 2025, 20:30 IST
Share
mp-esb-group-4-result-complaints-cm-helpline-rti
mp-esb-group-4-result-complaints-cm-helpline-rti

मप्र के ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट अभी तक जारी नहीं हुआ है। उम्मीदवारों ने सीएम हेल्पलाइन और सूचना के अधिकार के तहत शिकायतें दर्ज करवाई हैं। वहीं, विभाग की लापरवाही के चलते युवाओं में असंतोष और तनाव फैल रहा है।

INDORE. मप्र में भर्ती रिजल्ट को लेकर युवा उम्मीदवारों को सीएम हेल्पलाइन और RTI में आवेदन लगाना पड़ रहा है। यह संभवतः पहली बार है जब युवाओं ने ऐसा कदम उठाया है। यह मामला कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) भोपाल के ग्रुप 4 के रिजल्ट से जुड़ा है। इसकी परीक्षा मई में हुई थी और अभी तक रिजल्ट का पता नहीं चला है।

कितने पद और कितने उम्मीदवार

ईएसबी ने ग्रुप 4 के तहत सहायक ग्रेड 3, स्टेनोटायपिस्ट, शॉर्टहैंड टाइपिस्ट व अन्य समकक्ष पदों की भर्ती के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 आयोजित की थी। परीक्षा 7, 8, 9 मई 2025 को हुई थी। इसमें 56 विविध विभागों के कुल 956 पदों के लिए 52 हजार उम्मीदवारों के आवेदन थे। 956 पदों में अनारक्षित के 278 पद, एससी के 150, एसटी के 229, ओबीसी के 215 और ईडब्ल्यूएस में 84 पद शामिल थे।
0f0a8a86-9e3
0f0a8a86-9e3


563a8565-dde
563a8565-dde


185452fe-260
185452fe-260


a55388ca-67f
a55388ca-67f


07b3e66e-252
07b3e66e-252


97ab8b33-6ba
97ab8b33-6ba


ये खबर भी पढ़िए...ओबीसी आरक्षण केस में सरकार का शपथपत्र, ईएसबी भर्ती में अनारक्षित कोटे के 78 फीसदी पद आरक्षित के पास गए

क्यों अटका है रिजल्ट

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में ईएसबी को तीन विभागों से शीट नहीं मिली हैं, इसके चलते फाइनल रिजल्ट तैयार नहीं हो पा रहा है। लगातार फॉलोअप के बाद इसी सप्ताह एक और विभाग की शीट आ गई है लेकिन अभी भी दो विभागों ने शीट नहीं भेजी है।

इस संबंध में चेयरमैन व एसीएस संजय शुक्ला विभागों को कई बार फोन लगा चुके हैं। साथ ही, तीन बार औपचारिक रिमाइंडर पत्र जारी हो चुका है, लेकिन संबंधित विभाग कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। 52 हजार युवाओं की उन्हें कोई चिंता नहीं है।

यह रिजल्ट सितंबर माह में ही देने के लिए ईएसबी जुटा था। फिर तय हुआ दिवाली तक दे दिया जाएगा, वह भी निकल गई और अब नवंबर माह शुरू हो चुका है।



ये खबर भी पढ़िए...MPPSC के राज्य सेवा परीक्षा 2023, 2024 दोनों रिजल्ट तैयार, इंतजार हाईकोर्ट का, ईएसबी रिजल्ट पर यह अपडेट

युवाओं ने सीएम हेल्पलाइन में यह की शिकायत

युवाओं के जरिए रिजल्ट को लेकर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की गई है। इसमें है कि मई 2025 में ग्रुप 4 की परीक्षा दी थी। इसे हुए पांच माह बीत चुके हैं, लेकिन ईएसबी ग्रुप 4 रिजल्ट नहीं आया है और संबंधित विभागों से लेट लतीफी की जा रही है। इससे हम विद्यार्थियों को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्या दिया जवाब: इस पर सीएम हेल्पलाइन में अधिकारियों ने यह कहकर शिकायत बंद कर दी कि ग्रुप 4 परीक्षा का रिजल्ट शीघ्र घोषित किया जाएगा।

लेकिन शिकायतकर्ता इस जवाब से संतुष्ट नहीं है और वह शिकायत बंद करने का विरोध कर रहा है। साथ ही, लगातार शिकायत दोहराई जा रही है, जिसका जवाब विभाग के पास नहीं है।

7bbadc6e-71c
7bbadc6e-71c
ये खबर भी पढ़िए...ईएसबी शिक्षक वर्ग दो, ग्रुप 4 और ग्रुप 1 के रिजल्ट को लेकर यह कर रहा तैयारी, इंतजार होगा खत्म

उधर सूचना के अधिकार में यह आवेदन

वहीं युवाओं ने सूचना के अधिकार में आवेदन भी लगा दिए हैं। इसमें है कि- ग्रुप 4 की परीक्षा के रिजल्ट में देरी का मुख्य कारण क्या है, क्या रिजल्ट को अंतिम रूप दिया जा चुका है? यदि हां तो कब तक जारी करेंगे, क्या रिजल्ट जारी करने के लिए अंतिम कोई अनुमोदन बाकी है, अन्य विभाग से अनुमोदन, जानकारी आने की तिथि क्या है? रिजल्ट को लेकर विभाग में हुए आंतरिक पत्राचार की प्रतिलिपि उपलब्ध कराएं।

हालांकि विभाग इसका भी जवाब देगा ऐसा लगता नहीं, क्योंकि परीक्षा मामले को गोपनीय बताकर विभाग पल्ला झाड़ लेता है। आज तक पटवारी जांच रिपोर्ट का खुलासा नहीं हुआ है और न ही इसे सूचना के अधिकार में उपलब्ध कराया गया।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: मध्यप्रदेश ईएसबी ने निरस्त किया 109 अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम

728ecc88-d56
728ecc88-d56


Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • सीएम हेल्पलाइन
  • ईएसबी
  • ईएसबी ग्रुप 4 रिजल्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज