वित्त विभाग में प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे 15 पद, नाराज कर्मचारी चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान
Rohit Sahu | Published:
government employees news
वित्त विभाग में अनुभाग अधिकारी के 15 पद प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे। इससे 49 कर्मचारियों की पदोन्नति रुकेगी। मंत्रालय कर्मचारी संघ ने विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू करने का फैसला लिया है।
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रालय में एक बार फिर कर्मचारियों के असंतोष की चिंगारी भड़क उठी है। वित्त विभाग ने अनुभाग अधिकारी (Section Officer) के 15 रिक्त पदों को प्रतिनियुक्ति से भरने का फैसला लिया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब बीते 9 सालों से रुकी प्रमोशन प्रोसेस अभी शुरू होने की चर्चा ही चल रही थी। अब वित्त विभाग में बाहर से पद भरने के विरोध में कर्मचारी विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू करने जा रहे हैं।
फाइल पहले GAD (सामान्य प्रशासन विभाग) के पास गई थी, जिन्होंने नियमों का हवाला देते हुए आपत्ति जताई थी। लेकिन जब मामला मुख्यमंत्री मोहन यादव तक पहुंचा, तब सीएम के निर्देश पर GAD ने अनुमति दे दी। अब प्रतिनियुक्ति का रास्ता अन्य विभागों के लिए भी साफ हो गया है।
इन 15 पदों पर प्रतिनियुक्ति लागू होने से करीब 49 कर्मचारी प्रमोशन से वंचित हो जाएंगे। सहायक ग्रेड-1 से अनुभाग अधिकारी बनने की कड़ी टूटेगी। जिससे ग्रेड-2 और 3 वालों को भी आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलेगा।
वित्त विभाग का कहना है कि प्रतिनियुक्ति से अनुभवी अफसर मिलेंगे जो फाइनेंशियल वर्क को बेहतर तरीके से निभा सकेंगे। वहीं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने कहा कि यह बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इससे कर्मचारियों के भविष्य के अवसर खत्म हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें...पदोन्नति पर कर्मचारी संगठनों में फिर तकरार, सपाक्स ने सिरे से नकारा
GAD के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने बताया कि विभाग ने प्रस्ताव भेजा था, हमें कोई आपत्ति नहीं थी, इसलिए अनुमति दे दी गई। यानी तकनीकी बाधा को हटाकर प्रशासन ने रास्ता खोल दिया है।
यह भी पढ़ें...सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन पर संकट, मंत्रालय में बाहर से अफसर बुलाकर भरे जा रहे पद
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
कर्मचारी चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान
मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ ने इस निर्णय के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाने का एलान किया है। वित्त विभाग में प्रतिनियुक्ति की बात सामने आते ही कर्मचारी संघ ने आपात बैठक बुलाई। बैठक में तय हुआ कि सभी मंत्रालयीन कर्मचारी इस फैसले के विरोध में हस्ताक्षर कर ज्ञापन मुख्य सचिव को सौंपेंगे। इसके बाद अगला आंदोलन तय किया जाएगा।
CM की मंजूरी के बाद खुला प्रतिनियुक्ति का रास्ता
प्रतिनियुक्ति से 49 कर्मचारी होंगे प्रभावित
वित्त विभाग का ये तर्क
यह भी पढ़ें...पदोन्नति पर कर्मचारी संगठनों में फिर तकरार, सपाक्स ने सिरे से नकारा
क्या बोले GAD के सीनियर अधिकारी?
यह भी पढ़ें...सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन पर संकट, मंत्रालय में बाहर से अफसर बुलाकर भरे जा रहे पद
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari