MPPSC ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के 56 और पद जोड़े, अब नई भर्ती नहीं आएगी, रिजल्ट पर ये अपडेट
Sanjay Gupta | Jan 20, 2026, 13:16 IST
mp food safety officer recruitment update
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) भर्ती में एक बार फिर बदलाव हुआ है। शुरुआत में 122 पदों के लिए विज्ञापन आया था, लेकिन केंद्र सरकार के नए नियमों के कारण यह विज्ञापन रद्द कर दिया गया और पद घटाकर 67 कर दिए गए थे।
News In Short
- फूड सेफ्टी ऑफिसर पद का विज्ञापन पूरे 17 साल बाद मप्र में आया था।
- इसमें शुरुआत में 122 पद थे, फिर विज्ञापन निरस्त हुआ, नए सिरे से आया तो पद 67 ही रहे।
- फिर इसमें आया कि बाकी 53 पद के लिए बाद में आएगा।
- लेकिन वित्त विभाग की मंजूरी के बाद विभाग ने इसमें सभी बाकी रिक्त पद 56 इसी में जोड़ दिए।
- अब नई भर्ती नहीं आ रही है, वहीं आयोग रिजल्ट इसी माह देने की तैयारी में जुटा है।
नई भर्ती आई, तो पद घटकर 67 रह गए। लेकिन अब आयोग ने 19 जनवरी को एक नई सूचना जारी की है, जिसमें इन पदों को बढ़ाकर 123 कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब भर्ती में ज्यादा पद जोड़े गए हैं।
93bf3c1a-92f
News In Detail
फिर जब नया विज्ञापन आया, तो पद घटाकर 67 कर दिए गए। ये बदलाव वित्त विभाग के एक फार्मूले की वजह से हुआ था, जिसमें कहा गया था कि रिक्त पदों को तीन साल में भरना है।
तो विभाग ने वित्तीय साल 2024-25 और 2025-26 के लिए मिलाकर 67 पद जारी किए। आयोग ने इसकी परीक्षा 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की, जिसमें करीब 42 हजार उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।
फिर यह 56 पद कैसे बढ़े
फिर विभाग ने वित्त विभाग से बात की और उनसे मंजूरी मांगी कि बाकी के 56 पद इसी भर्ती में जोड़ दिए जाएं, ताकि बार-बार परीक्षा की प्रक्रिया न करनी पड़े और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत पूरी भर्ती एक साथ हो जाए।
भर्ती के नियम के मुताबिक, ये पद 2026-27 में वित्त विभाग से मंजूर होने थे, लेकिन लंबी प्रक्रिया को देखते हुए विभाग ने मंजूरी दे दी। इसके बाद विभाग ने आयोग को डिमांड लैटर भेजकर इन पदों को जोड़ने का अनुरोध किया।
पद जोड़ने का यह है नियम
इसका कारण यह है कि कटऑफ अंक इसी आधार पर तय होते हैं और उसी के हिसाब से उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा का रिजल्ट अभी नहीं आया है, इसीलिए इसमें पद जोड़ दिए गए।
अब नई भर्ती और रिजल्ट कब
ऐसे में यह मामला एक-दो साल नहीं, बल्कि और भी लंबे समय तक चल सकता है। जहां तक रिजल्ट की बात है, तो आयोग ने इसकी तैयारी तेजी से शुरू कर दी है।
फाइनल आंसर की पहले ही जारी हो चुकी है, और रिजल्ट इसी महीने जारी करने की योजना है। इसके बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
खबरें ये भी...
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari