Free Laptop Scheme : सीएम मोहन ने 89 हजार छात्रों के खातों में ट्रांसफर किए 224 करोड़

Manya Jain | Feb 21, 2025, 13:41 IST
Share
free laptop Yojna
free laptop Yojna

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज प्रशासन अकादमी भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं के खातों में लैपटॉप की राशि ट्रांसफर कर दी है।

MP Free Laptop Scheme:मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए एक और अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित प्रशासन अकादमी में एक कार्यक्रम के दौरान 12वीं कक्षा में 75% या उससे ज्यादा नंबर लाने वाले 89 हजार 710 छात्रों के खातों में कुल 224 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की।

राशि से छात्रों को मिलेगी मदद

इस योजना के तहत, प्रत्येक छात्र को 25,000 रुपए की राशि दी गई है। यह राशि छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए मददगार साबित होगी। यह योजना विशेष रूप से उन छात्रों के लिए फायदेमंद साबित होगी जो वर्तमान में विभिन्न कॉलेजों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

ये घर का पहला लैपटॉप- छात्रा

कार्यक्रम में एक विशेष घटना घटी, जब नरसिंहपुर के निजी मल्टीपरपज स्कूल की मेधावी छात्रा गीता लोधी को उनके शानदार 98% अंक के लिए पहला लैपटॉप दिया गया। बता दें परीक्षा में 98% लाने वाली गीता ने कहा कि 'उसके पास पहले लैपटॉप नहीं था, लेकिन अब उसे यह मिल गया है, जो उसके परिवार का पहला लैपटॉप है। उसने यह भी बताया कि उसका बड़ा भाई मैनिट से इंजीनियरिंग कर रहा है, लेकिन उसके पास लैपटॉप नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब दोनों भाई-बहन लैपटॉप शेयर करें, लेकिन आपस में लड़ें नहीं।

पहले दी गई थी ई-स्कूटी

मध्य प्रदेश सरकार ने पहले 5 फरवरी को 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले 7,900 छात्रों को ई-स्कूटी प्रदान की थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उस समय लैपटॉप योजना की घोषणा की थी, जो अब सफलतापूर्वक लागू हो गई है। इस योजना से छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और डिजिटल शिक्षा में मदद करने का उद्देश्य है।

ये खबर भी पढ़ें...Khajuraho Festival : 139 कलाकारों ने 24 घंटे डांस कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Chief Minister CM Mohan Yadav
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • मध्यप्रदेश समाचार
  • free laptop and scooty yojna
  • mp free laptop yojna
  • cm mohan yadav
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग