सिर्फ 10 मिनट गायत्री मंत्र का जाप कर देगा BP नॉर्मल, एम्स भोपाल की रिसर्च में खुलासा
Kaushiki | Nov 30, 2025, 10:32 IST
GYATRI MANTRA
एम्स भोपाल की रिसर्च में यह साबित हुआ है कि रोजाना सिर्फ 10 मिनट गायत्री मंत्र का जाप करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित हो सकता है। रिएक्शन टाइम में 30-40% तक बड़ा न्यूरोलॉजिकल सुधार आता है।
Bhopal. क्या आप जानते हैं कि रोजाना सिर्फ दस मिनट गायत्री मंत्र का धीमे स्वर में उच्चारण करने से आपके स्वास्थ्य में बहुत बड़ा सुधार आ सकता है? ये बात अब सिर्फ धार्मिक आस्था नहीं रही। बल्कि एम्स भोपाल के डॉ. वरुण मल्होत्रा की एक वैज्ञानिक रिसर्च में साबित हुई है।
इस रिसर्च ने दिखाया है कि ये प्राचीन मंत्र दिमाग की एकाग्रता को बढ़ाता है। मानसिक तनाव को कम करता है और सबसे खास बात यह है कि ब्लड प्रेशर यानी बीपी को भी नियंत्रित करता है।
डॉ. मल्होत्रा एम्स भोपाल में फिजियोलॉजी विभाग के एडिशनल प्रोफेसर हैं। उन्होंने अपनी स्टडी में अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसे पॉपुलर योग अभ्यासों के असर की तुलना गायत्री मंत्र जप से की है। यह तुलना चौंकाने वाली रही है।
ॐ भूर्भुवः स्वः
तत् सवितुर्वरेण्यं
भर्गो देवस्य धीमहि
धियो यो नः प्रचोदयात्
![10 benefits of chanting Gayatri Mantra, the second most sacred mantra after Om-m.khaskhabar.com]()
रिसर्च में भाग लेने वाले 18 से 22 साल के बीस स्वस्थ युवाओं पर यह प्रयोग किया गया। एक ऑनलाइन रिएक्शन टाइम टेस्ट लिया गया। इसमें प्रतिभागियों को हरा सिग्नल आते ही लैपटॉप का बटन दबाना था।
स्टडी शुरू होने से पहले, इन प्रतिभागियों का औसत रिएक्शन टाइम लगभग 0.5 सेकंड था। लेकिन, दस मिनट तक मंत्र जाप करने के बाद, यह औसत घटकर सिर्फ 0.3 सेकंड तक पहुंच गया।
डॉ. मल्होत्रा ने इस बदलाव को छोटा नहीं, बल्कि बहुत बड़ा न्यूरोलॉजिकल सुधार बताया है। रिसर्च में यह भी पाया गया कि गायत्री मंत्र का असर बाकी योग तकनीकों की तुलना में सबसे तेज और सबसे अधिक था।
गायत्री मंत्र जाप:
ये खबर भी पढ़ें...
इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 पर भद्रा का साया, इस विधि से करें श्रीहरि विष्णु और चंद्र देव की पूजा
![Chanting Gayatri Mantra leads to special benefits to students गायत्री मंत्र के जाप से होता है विद्यार्थियों को विशेष लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan]()
रिसर्च में पाया गया कि सिर्फ दस मिनट तक मंत्र को सुनने और जप करने से भी दिल की धड़कन शांत हुई और बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर नियंत्रित हो गया।
![एम्स भोपाल के डॉ. वरुण मल्होत्रा को प्रतिष्ठित श्री रामेंद्र सुंदर सिन्हा मेमोरियल ऑरेशन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित @mpprataprao]()
डॉ. मल्होत्रा (AIIMS Bhopal) के मुताबिक, गायत्री मंत्र का वाइब्रेशन मस्तिष्क के उस खास हिस्से को सक्रिय करता है जो हमारी एकाग्रता, सही निर्णय लेने की क्षमता और भावनात्मक स्थिरता को नियंत्रित करता है। यही कारण है कि यह योग की अन्य तकनीकों से ज्यादा प्रभावी साबित हुआ।
ये खबर भी पढ़ें...
एमपी के पंचायत सचिव की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, सीपीसीटी परीक्षा अनिवार्य
![गायत्री मंत्र जप के 10 अद्भुत लाभ | ध्यानमग्न मन]()
इंटरनेशनल जर्नल ऑफ मेडिकल साइंस में प्रकाशित इस रिसर्च के मुताबिक, गायत्री मंत्र के नियमित अभ्यास से सिर्फ स्वस्थ लोग ही नहीं, बल्कि कई गंभीर रोगों से जूझ रहे लोगों को भी फायदा हो सकता है:
![Gayatri Jayanti 2022 : 24 शक्तियों से संपन्न महामंत्र है गायत्री मंत्र, हर काम में दिलाता है सफलता, जानें इसकी महिमा | Gayatri Jayanti 2022 every letter of Gayatri Mantra is endowed]()
इस मंत्र का अधिकतम लाभ लेने के लिए सरल तरीका अपनाएं:
ये खबर भी पढ़ें...
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
क्या गायत्री मंत्र के 24 अक्षरों में छिपा है गुप्त ब्रह्मांडीय रहस्य, जानें इसकी सही विधि
इस रिसर्च ने दिखाया है कि ये प्राचीन मंत्र दिमाग की एकाग्रता को बढ़ाता है। मानसिक तनाव को कम करता है और सबसे खास बात यह है कि ब्लड प्रेशर यानी बीपी को भी नियंत्रित करता है।
डॉ. मल्होत्रा एम्स भोपाल में फिजियोलॉजी विभाग के एडिशनल प्रोफेसर हैं। उन्होंने अपनी स्टडी में अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसे पॉपुलर योग अभ्यासों के असर की तुलना गायत्री मंत्र जप से की है। यह तुलना चौंकाने वाली रही है।
ॐ भूर्भुवः स्वः
तत् सवितुर्वरेण्यं
भर्गो देवस्य धीमहि
धियो यो नः प्रचोदयात्
10 benefits of chanting Gayatri Mantra, the second most sacred mantra after Om-m.khaskhabar.com
न्यूरोलॉजिकल सुधार: रिएक्शन टाइम में बड़ी छलांग
स्टडी शुरू होने से पहले, इन प्रतिभागियों का औसत रिएक्शन टाइम लगभग 0.5 सेकंड था। लेकिन, दस मिनट तक मंत्र जाप करने के बाद, यह औसत घटकर सिर्फ 0.3 सेकंड तक पहुंच गया।
डॉ. मल्होत्रा ने इस बदलाव को छोटा नहीं, बल्कि बहुत बड़ा न्यूरोलॉजिकल सुधार बताया है। रिसर्च में यह भी पाया गया कि गायत्री मंत्र का असर बाकी योग तकनीकों की तुलना में सबसे तेज और सबसे अधिक था।
गायत्री मंत्र जाप:
- पहले औसत रिएक्शन टाइम: 0.47 सेकंड
- जाप के बाद रिएक्शन टाइम: 0.33 सेकंड
- फर्क (सुधार): 0.14 सेकंड (तीनों में सबसे अधिक सुधार)
- पहले औसत रिएक्शन टाइम: 0.47 सेकंड
- अभ्यास के बाद रिएक्शन टाइम: 0.38 सेकंड
- फर्क (सुधार): 0.09 सेकंड
- पहले औसत रिएक्शन टाइम: 0.44 सेकंड
- अभ्यास के बाद रिएक्शन टाइम: 0.37 सेकंड
- फर्क (सुधार): 0.07 सेकंड
ये खबर भी पढ़ें...
इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 पर भद्रा का साया, इस विधि से करें श्रीहरि विष्णु और चंद्र देव की पूजा
Chanting Gayatri Mantra leads to special benefits to students गायत्री मंत्र के जाप से होता है विद्यार्थियों को विशेष लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
दिल और दिमाग को मिलती है स्थिरता
- ब्लड प्रेशर (बीपी) पर असर:
- सुनने से पहले (औसत): ऊपर का बीपी लगभग 126 था और नीचे का बीपी लगभग 75 था।
- सुनने के बाद (औसत): ऊपर का बीपी घटकर 115 हो गया और नीचे का बीपी 71 पर आ गया।
- सुधार: बीपी के ऊपरी और निचले दोनों स्तरों में महत्वपूर्ण सुधार देखा गया, जो बीपी नियंत्रण में मदद करता है।
- पल्स रेट (नाड़ी दर) पर असर:
- सुनने से पहले (औसत): पल्स रेट 82.3 थी।
- सुनने के बाद (औसत): पल्स रेट घटकर 76 हो गई।
- सुधार: पल्स रेट में कमी आना यह दर्शाता है कि दिल की धड़कन शांत हुई और शरीर में तनाव कम हुआ।
एम्स भोपाल के डॉ. वरुण मल्होत्रा को प्रतिष्ठित श्री रामेंद्र सुंदर सिन्हा मेमोरियल ऑरेशन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित @mpprataprao
डॉ. मल्होत्रा (AIIMS Bhopal) के मुताबिक, गायत्री मंत्र का वाइब्रेशन मस्तिष्क के उस खास हिस्से को सक्रिय करता है जो हमारी एकाग्रता, सही निर्णय लेने की क्षमता और भावनात्मक स्थिरता को नियंत्रित करता है। यही कारण है कि यह योग की अन्य तकनीकों से ज्यादा प्रभावी साबित हुआ।
ये खबर भी पढ़ें...
एमपी के पंचायत सचिव की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, सीपीसीटी परीक्षा अनिवार्य
गायत्री मंत्र जप के 10 अद्भुत लाभ | ध्यानमग्न मन
न्यूरोलॉजिकल रोगों में भी फायदेमंद
- ब्रेन इंजरी और स्ट्रोक: इन स्थितियों में रिकवरी की रफ्तार तेज हो सकती है।
- पार्किंसन रोग: यह समन्वय में सुधार लाने में मदद कर सकता है।
- हाइपर बीपी और अल्जाइमर: इन रोगियों को भी विशेष लाभ मिलने की संभावना है।
- विशेष जरूरत वाले बच्चे: ऐसे बच्चों में फोकस और एकाग्रता बढ़ती है।
- नियमित अभ्यास करने वालों के रिएक्शन टाइम में लगभग 30-40% तक सुधार देखा गया है।
Gayatri Jayanti 2022 : 24 शक्तियों से संपन्न महामंत्र है गायत्री मंत्र, हर काम में दिलाता है सफलता, जानें इसकी महिमा | Gayatri Jayanti 2022 every letter of Gayatri Mantra is endowed
गायत्री मंत्र जाप करने का सही तरीका
- समय: सुबह का समय सबसे उत्तम माना गया है।
- स्वर: धीमी और स्पष्ट आवाज में उच्चारण करें।
- अवधि: कम से कम 10 मिनट तक जाप करें।
- ध्यान: अपनी सांस को सामान्य रखें और पूरा ध्यान मंत्र की ध्वनि और उसके वाइब्रेशन पर केंद्रित करें।
ये खबर भी पढ़ें...
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
क्या गायत्री मंत्र के 24 अक्षरों में छिपा है गुप्त ब्रह्मांडीय रहस्य, जानें इसकी सही विधि
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari