दो स्टेशनों के बीच लुट गई आबरू, मध्य प्रदेश की युवती के साथ चलती ट्रेन में रेप

Shreya Nakade | May 19, 2024, 08:01 IST
Share
मुंबई में चलती ट्रेन में ग्वालियर की युवती से रेप
मुंबई में चलती ट्रेन में ग्वालियर की युवती से रेप

मध्य प्रदेश की एक 26 वर्षीय युवती का मुंबई में चलती ट्रेन में रेप हुआ। युवती को नशीली चीज सुंघाकर एक युवक ने बेहोश किया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म हुआ।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली एक युवती से मुंबई में दुष्कर्म ( Gwalior girl rape ) की घटना सामने आई है। इस घटना की FIR दर्ज होने में 39 दिन लग गए। चलती ट्रेन में रेप ( rape in train ) की यह घटना हुई। मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से ठाणे स्टेशन के बीच कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोशी की हालत में हैवान ने युवती की आबरू लूटी।

दरअसल 10 मार्च को 26 वर्षीय युवती उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस के BI-1 AC कोच में यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान किसी अज्ञात युवक ने उसे कुछ नशीला पदार्थ सुंघाया, जिससे वह बेहोश हो गई। रात के समय युवती को ठाणे पहुंचने पर होश आया। इस समय उसे अहसास हो गया कि उसके साथ कुछ गलती हुआ है। युवती के प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा था। घटना दो स्टेशन के बीच 40 मिनट के अंदर हुई है।

ग्वालियर पहुंचने के बाद करानी चाही शिकायत, मगर...

घटना के दर्द से उबरने के बाद युवती ने ग्वालियर में अपने साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज करानी चाही। युवती शिकायत लेकर ग्वालियर पुलिस के पास पहुंची, लेकिन उसकी शिकायत नहीं सुनी गई। इसके बाद युवती ने जीआरपी ( Government Railway Police ) में शिकायत दर्ज करानी चाही। ग्वालियर जीआरपी में घटना के इतने बाद शिकायत करने पहुंचने पर युवती को गंभीरता से नहीं लिया गया। ऐसे में उसने एसपी रेलवे भोपाल के पास अपनी शिकायत पहुंचाई तब जाकर 39 दिन बाद मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की गई। केस डायरी ठाणे जीआरपी को भेज दी गई है जहां जांच शुरू हो गई है।

ठाणे पुलिस खंगाली की आरक्षण चार्ट और कॉल डिटेल

ग्वालियर युवती से रेप मामले में ठाणे पुलिस के अनुसार 10 मार्च का लोकमान्य तिलक टर्मिनल से या ठाणे से स्टेशन से CCTV फुटेज मिलना संभव नहीं है। ऐसे में अब पुलिस घटना के दिन तुलसी एक्सप्रेस और उसी समय पर स्टेशन छोड़ने वाली दो अन्य ट्रेनों के आरक्षक चार्ट खंगालेगी, जिससे पता चल सके कि युवति की पास वाली सीट पर कौन बैठा था। इसके अलावा कॉल डिटेल से भी उस दौरान कितने मोबाइल एक्टिव थे इसकी भी खोज की जाएगी।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • ग्वालियर
  • rape in train
  • Gwalior girl rape
  • चलती ट्रेन में रेप
  • ग्वालियर की युवती से रेप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि