IPS डीपी गुप्ता के भ्रष्टाचार की जांच करेगा सब इंस्पेक्टर! यही हुआ था मंत्री संपतिया उइके के साथ

Sourabh Bhatnagar | Sept 12, 2025, 15:40 IST
Share
sampatiya uikey-mp-good-governance-corruption-inquiry-by-sub-inspector-2025
sampatiya uikey-mp-good-governance-corruption-inquiry-by-sub-inspector-2025

मध्यप्रदेश में सुशासन के दावे के बीच चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच का जिम्मा एक सब इंस्पेक्टर को सौंपा गया है। क्या है पूरा मामला...चलिए बताते हैं

MP में सुशासन आ गया है! भरोसा नहीं हो रहा तो किसी भी मंत्री या अफसर की शिकायत करके देख लीजिए, तुरंत जांच के आदेश जारी हो सकते हैं। भले ही कमिश्नर कार्यालय में आग लगाने की कोशिश करने वाले रामसिंह जैसे लोगों की व्यक्तिगत शिकायतें हल करने का समय अफसरों के पास न हो, मगर मंत्री-अफसरों जैसे बड़े मामलों में प्रशासन की स्पीड देखने लायक है।

ताजा मामला मप्र के वरिष्ठ आईपीएस और तत्कालीन परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच का है। इसकी जिम्मेदारी भोपाल क्राइम ब्रांच के एक सब इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। इससे पहले मंत्री संपतिया उइके पर 1000 करोड़ के कथित भ्रष्टाचार की जांच के आदेश जारी हो चुके हैं।

इतनी जल्दी क्यों सरकार!

दिलचस्प ये है कि ऊपर दोनों ही मामलों में शिकायतकर्ता एक पूर्व विधायक हैं। मंत्री-अफसरों पर भ्रष्टाचार की जांच करने में इतनी जल्दबाजी कि नियम-कायदों के साथ ही प्रोटोकॉल तक ताक पर रख दिया जा रहा है। ऐसे में जांच के आदेश देने वालों की किरकिरी न हो तो क्या हो?

ये खबरें भी पढ़ें...

मंत्री संपतिया उइके पर जांच बैठाना ENC संजय अंधवान को पड़ा भारी, अब खुलेंगी करप्शन की फाइलें

संपतिया उइके मामले को लेकर कैबिनेट बैठक में हंगामा, ENC को जारी किया गया नोटिस

पूर्व विधायक ने की IPS की शिकायत

बालाघाट की लांजी सीट से पूर्व विधायक किशोर समरीते ने IPS डीपी गुप्ता की शिकायत क्राइम ब्रांच में की है। बता दें कि वरिष्ठ आईपीएस डीपी गुप्ता इसी साल 2 जनवरी तक ग्वालियर में परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके आयुक्त रहने के दौरान मध्यप्रदेश में बंद पड़ी चेकपोस्ट पर अवैध वसूली का खुलासा हुआ था। इसके बाद परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता को हटाकर एडीजी पीएचक्यू के पद पर पदस्थ किया था। नए परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी एडीजी विवेक शर्मा को सौंपी गई थी।

ef8dd3fd-420
ef8dd3fd-420


सब इंस्पेक्टर को सौंपी जांच

अब पता चला है कि डीपी गुप्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच भोपाल क्राइम ब्रांच के एक सब इंस्पेक्टर नितिन पटेल को सौंपी गई है। सब इंस्पेक्टर नितिन पटेल ने शिकायतकर्ता पूर्व विधायक किशोर समरीते को 15 सितम्बर 2025 को बयान देने बुलाया है। बड़ा सवाल ये है कि IPS स्तर के अफसर के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच शुरू करने से पहले प्रोटोकॉल को फॉलो क्यों नहीं किया गया? क्या विभाग से इसकी परमिशन ली गई? क्या सब इंस्पेक्टर स्तर का जांच अधिकारी एक IPS को बयान देने बुला सकेगा?

ये खबरें भी पढ़ें...

घूसखोरी के आरोप पर मंत्री संपतिया उइके का बड़ा बयान, कहा- मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही है...

मुख्यसचिव से लेकर ENC तक पहुंच गई मंत्री संपतिया उइके के 1000 करोड़ कमीशन की जांच और किसी की बत्ती भी नहीं जली

मंत्री संपतिया उइके की जांच के आदेश भी जारी हो चुके हैं

इससे पहले मध्य प्रदेश की आदिवासी मामलों की मंत्री संपतिया उइके पर भी बड़ा आरोप लग चुका है। मंत्री संपतिया उइके पर आरोप था कि उन्होंने जल जीवन मिशन में 1000 करोड़ रुपए का कमीशन लिया। बता दें कि ये शिकायत भी पूर्व विधायक किशोर समरीते (Ex-MLA Kishore Samrite) ने ही की थी। उन्होंने 12 अप्रैल 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भेजकर पूरे मामले की जानकारी दी थी।

शिकायत के बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने इतनी तेजी बरती कि हर प्रोटोकॉल को किनारे रख दिया। न तो सरकार और न ही चीफ सेक्रेटरी को इस शिकायत की जानकारी दी और प्रमुख अभियंता संजय अधवान ने अपने स्तर पर ही सभी मुख्य अभियंताओं को सात दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश जारी कर दिए। जब मामला मीडिया में आया, तब सरकार हरकत में आई और मंत्री के खिलाफ जांच की कार्यवाही को खारिज करवाया गया।

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मंत्री संपतिया उइके
  • जल जीवन मिशन
  • आईपीएस डीपी गुप्ता
  • संपतिया उइके
  • Ex-MLA Kishore Samrite
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा