एमपी सरकार का बड़ा फैसला, अब अवैध हथियारों पर रखी जाएगी नजर
Vikram Jain | Jan 07, 2025, 17:24 IST
MP government decision now illegal arms and ammunition monitored
मध्य प्रदेश सरकार ने विशेष कदम उठाया है। बता दें अब सरकार अवैध रूप से हथियार, गोला बारूद बनाने वालों पर कड़ी नजर रखेगी। इसके लिए मोहन सरकार ने हाई लेवल पर कमेटी बनाई है।
मध्य प्रदेश सरकार ने विशेष कदम उठाया है। बता दें अब सरकार अवैध रूप से हथियार, गोला बारूद बनाने वालों पर कड़ी नजर रखेगी। इसके लिए मोहन सरकार ने हाई लेवल पर कमेटी बनाई है। इस हाई लेवल कमेटी में मुख्य सचिव के रूप में अनुराग जैन को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि पांच सदस्यीय टीम में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को भी शामिल किया गया है। इस कमेटी में एक्सपर्ट के तौर पर बैलिस्टिक मामलों की जानकार विनय मिश्रा को भी सदस्य बनाया है। ये कमेटी 10 हफ्तों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट तैयार कर सुप्रीम कोर्ट के सामने रिपोर्ट पेश करेगी।
DRG जवान के बाद नक्सलियों ने एक युवक को मार डाला, बस्तर में दहशत
बस्तर में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया, शनिवार से चल रही मुठभेड़
बता दें राज्य सरकार ने अवैध हथियारों और गोला बारूद के बनाने, बेचने, ले जाने में और उसके इस्तेमाल को नियंत्रित करने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के जारी आदेश के मुताबिक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति में अपर मुख्य सचिव गृह को सदस्य सचिव, पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक, सचिव विधि विभाग और विनय मिश्रा बैलेस्टिक विशेषज्ञ को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। यह समिति 10 हफ्तों में एक कार्ययोजना तैयार करेगी और इसे प्रभारी अधिकारी के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश करेगी।
DRG जवान के बाद नक्सलियों ने एक युवक को मार डाला, बस्तर में दहशत
सरकार ने क्यों बनाई कमेटी
बता दें सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह के कारोबार से होने वाली अशांति को देखते हुए राज्य सरकार से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। राज्य में अवैध पाटाखा फैक्ट्री के काफी सारे मामले आए हैं। इस पर नियंत्रण रखने के लिए अवैध रूप से हथियार और गोला बारूद तैयार कर बेचने और उसको एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने जैसे गंभीर मामलों में कंट्रोल के लिए एमपी सरकार ने एक कमेटी बनाई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस कमेटी के गठन को लेकर आदेश जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने बीते साल इसके आदेश जारी किए थे और मध्य प्रदेश सहित दूसरे राज्यों से 10 हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है।
सरकार ने आदेश में यह कहा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA