एमपी में खजाने पर बढ़ रहा बोझ: मप्र सरकार लेगी 18,600 करोड़ का नया कर्ज

Sanjay Gupta | Updated:
Share
mp government loan 18600 crore july september
mp government loan 18600 crore july september

कर्जे में डूबी मप्र सरकार ने अगली तिमाही के लिए कर्ज लेने का प्रस्ताव आरबीआई को दे दिया है। जिसे मंजूर किया गया है। इस प्रस्ताव के तहत मप्र सरकार जुलाई, अगस्त और सितंबर तीन माह में 18 हजार 600 करोड़ का कर्ज लेगी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • मध्यप्रदेश सरकार का कुल कर्ज अब 5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है।
  • सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के लिए नया कर्ज प्लान बनाया है।
  • जुलाई से सितंबर के बीच सरकार आरबीआई से 18,600 करोड़ का लोन लेगी।
  • सितंबर महीने में सरकार सबसे ज्यादा 8,000 करोड़ रुपए का कर्ज उठाने वाली है।
  • इस भारी कर्ज के कारण एमपी के हर नागरिक पर 55 हजार से अधिक का बोझ है।

सरकार का नया कर्जा

मप्र सरकार का कर्जा पांच लाख करोड़ को पार कर चुका है। फ्री बिज स्कीम ने आर्थिक हालत खस्ता कर दी है। अब प्रदेश सरकार ने आरबीआई को वित्तीय साल 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) के लिए कर्ज लेने का जो प्लान भेजा है। सरकार तीन माह में 18 हजार 600 करोड़ का कर्जा लेने जा रही है।

जुलाई माह में 3600 करोड़ लेगी

MP SARKAR KARJ
MP SARKAR KARJ


आरबीआई द्वारा मप्र सरकार के स्वीकृत कर्ज प्लान के अनुसार सरकार 8 जुलाई को एक हजार 600 और दो हजार करोड़ के कर्ज लेगी। यह अलग-अलग अवधि के होंगे।

अगस्त में 7000 करोड़ उठाएगी

अगस्त माह में पांच अगस्त को सरकार एक हजार 600 और दो हजार करोड़ के कर्ज लेगी, जो अलग-अलग अवधि के हैं।

MP SARKAR KARJ
MP SARKAR KARJ


फिर इसी माह में 19 अगस्त को वह 1400 और दो हजार करोड़ के कर्ज और लेगी। यानी अगस्त में कुल कर्जा सात हजार करोड़ का लिया जाएगा।

MP SARKAR KARJ
MP SARKAR KARJ


सितंबर में सबसे ज्यादा 8000 करोड़ लेगी

MP SARKAR KARJ
MP SARKAR KARJ


वहीं सितंबर माह में सरकार सबसे ज्यादा आठ हजार करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार सरकार दो सितंबर को एक हजार 600 और दो हजार करोड़ के कर्ज लेगी।

MP SARKAR KARJ
MP SARKAR KARJ


फिर 16 सितंबर को एक हजार करोड़, एक हजार 400 करोड़ और दो हजार करोड़ का और कर्ज लिया जाएगा। इसके बाद 30 सितंबर को फिर एक हजार 600 व 2 हजार करोड़ का कर्जा लिया जाएगा।

MP SARKAR KARJ
MP SARKAR KARJ


यह सभी अलग-अलग अवधि के लिए हैं। कोई 6 से 10 साल तो कोई 11 से 15 साल, किसी कर्ज की सीमा 21 से 25 साल है।

मप्र में प्रति व्यक्ति इतना है कर्जा

मप्र सरकार पर कर्ज 5 लाख करोड़ को पार कर चुका है। इसके चलते मप्र में जन्म लेने वाले हर व्यक्ति पर जन्म के समय से ही 55 हजार से अधिक का कर्ज हो जाता है।

FAQ

  1. मध्यप्रदेश सरकार जुलाई से सितंबर 2026 में कितना कर्ज लेगी?
    मध्यप्रदेश सरकार इन तीन महीनों में कुल 18 हजार 600 करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। जुलाई में 3600, अगस्त में 7000 और सितंबर में 8000 करोड़ उधार लिए जाएंगे। यह कर्ज आरबीआई के ई-कुबेर प्लेटफॉर्म के जरिए नीलामी से लिया जाएगा।
  2. मध्यप्रदेश पर अभी कुल कितना कर्ज है?
    मध्यप्रदेश सरकार पर कुल कर्ज पांच लाख करोड़ रुपए को पार कर चुका है। यह कर्ज हर साल बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह से प्रदेश में जन्म लेने वाले हर बच्चे पर 55 हजार रुपए से अधिक का कर्ज चढ़ जाता है।
  3. मप्र सरकार इतना कर्ज क्यों ले रही है?
    सरकार यह कर्ज पुराने कर्जों की किश्तें चुकाने, जनकल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और सरकारी खर्च चलाने के लिए ले रही है। फ्री बिजली जैसी मुफ्त योजनाओं के कारण सरकार की कमाई और खर्च में बड़ा अंतर आ गया है। इसी कारण हर तिमाही में बाजार से उधारी जरूरी हो जाती है।
ये भी पढ़ें...

2800 करोड़ का एमपी सरकार का नया कर्ज , कुल देनदारी 5 लाख करोड़ पार

MP सरकार फिर लेगी 1800 करोड़ का कर्ज, इस साल उधारी 11 हजार करोड़ पार

एमपी सरकार फिर लेगी 5600 करोड़ कर्ज, कुल आंकड़ा 4 लाख 14 हजार करोड़ पार

एमपी सरकार फिर लेगी 4100 करोड़ कर्ज, कुल बोझ 5 लाख करोड़ पार

Tags:
  • आरबीआई
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • आर्थिक
  • एमपी सरकार का नया कर्ज
काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित

By Umeshwari Baghel

काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित
राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन
छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

By Ashish Bhardwaj

छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज

By Sanjay Gupta

इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर

By Umeshwari Baghel

बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?

By Aman Vaishnav

एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?