क्या आप MP के CM यंग इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए फिट हैं? जानें पूरी डिटेल्स

Anjali Dwivedi | Mar 10, 2026, 17:22 IST
Share
mp-govt-cm-young-internship-program-10-thousand-stipend
mp-govt-cm-young-internship-program-10-thousand-stipend

मोहन कैबिनेट ने युवाओं के लिए नई इंटर्नशिप योजना शुरू की है। 4165 युवाओं को ब्लॉक स्तर पर काम करने के लिए 10 हजार रुपए प्रति माह दिए जाएंगे।

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार और अनुभव का एक नया रास्ता खोल दिया है। आज यानी 10 मार्च, मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने एक योजना को हरी झंडी दे दी है।

इस नई पहल का नाम मुख्यमंत्री यंग इंटर्नस फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम रखा गया है। इस योजना के जरिए न केवल युवाओं को सरकारी कामकाज सीखने का मौका मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने 10 हजार रुपए का मानदेय (Stipend) भी दिया जाएगा।

युवाओं के हाथ में होगी सुशासन की कमान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में युवाओं के कौशल विकास और उन्हें शासन प्रक्रिया से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। सरकार का मानना है कि युवाओं की ऊर्जा और उनकी नई सोच का उपयोग सरकारी योजनाओं को बेहतर बनाने में किया जा सकता है। इसीलिए इस विशेष इंटर्नशिप प्रोग्राम की रूपरेखा तैयार की गई है।

इस योजना का संचालन कौन करेगा

इस पूरी योजना की जिम्मेदारी अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान को सौंपी गई है। यह संस्थान इंटर्नशिप (internship) के लिए चयन प्रक्रिया से लेकर ट्रेनिंग और मॉनिटरिंग तक का पूरा काम देखेगा। इस संस्थान के माध्यम से युवाओं को शासन की बारीकियां सिखाई जाएंगी।

4 हजार 165 युवाओं को मिलेगा मौका

योजना के पहले चरण के लिए सरकार ने एक स्पष्ट लक्ष्य तय किया है। प्रदेश के हर विकासखंड यानी ब्लॉक स्तर पर 15 युवाओं का चयन किया जाएगा। इस तरह पूरे प्रदेश से कुल 4 हजार 165 युवाओं को इंटर्न के रूप में काम करने का मौका मिलेगा। यह उन युवाओं के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म है जो जमीनी स्तर पर बदलाव लाना चाहते हैं।

10 हजार रुपए महीना मानदेय और फील्ड वर्क

सिलेक्टेड युवाओं को सरकार की ओर से हर महीने 10 हजार रुपए का मानदेय (Stipend) दिया जाएगा। यह राशि युवाओं को उनके काम और फील्ड विजिट के दौरान होने वाले खर्चों में मदद करेगी। इससे उन्हें आर्थिक संबल तो मिलेगा ही, साथ ही काम के प्रति उनकी जवाबदेही भी बढ़ेगी।

क्या होगा इंटर्न का काम?

अक्सर देखा जाता है कि सरकार योजनाएं तो बना देती है, लेकिन उनके इम्प्लीमेंटेशन में कई चुनौतियां आती हैं। इन इंटर्न्स का मुख्य काम यही होगा कि वे ब्लॉक स्तर पर जाकर सरकार की योजनाओं का जमीनी प्रभाव चेक करें।

उन्हें यह देखना होगा कि जनता को योजनाओं (एमपी सरकार योजनाएं) का लाभ मिल रहा है या नहीं और रास्ते में कौन सी कठिनाइयां आ रही हैं। इन सभी जानकारियों और डेटा को एकत्रित कर उन्हें सरकार तक पहुँचाना होगा।

ये खबरें भी पढ़ें..

मोहन कैबिनेट ने कर्मचारियों और किसानों को दी सौगात, युवाओं के लिए शुरु की नई योजना

भोपाल से दिल्ली उड़ान भरने वाले यात्रियों को झटका , फ्लाइट 20 दिन के लिए रद्द

गैस सिलेंडर बुकिंग के नियम बदले, अब 21 नहीं इतने दिन बाद होगा सिलेंडर बुक

MP News: सस्ता हुआ विदेश दौरा: भोपाल-इंदौर से सीधे यूरोप-यूके ले जाएगा IRCTC!

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • MP News
  • अटल बिहारी वाजपेयी
  • मोहन कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी सरकार योजनाएं
  • internship
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज