भारत-पाक तनाव: MP सरकार अलर्ट, खास कमेटी रखेगी सुरक्षा पर नजर
Sandeep Kumar | May 10, 2025, 18:23 IST
mp-govt-high-alert-on-internal
मध्य प्रदेश सरकार ने अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों की एक टीम बनाई है। राज्य के सभी जिलों में सक्रिय रहकर स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रही है।
पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने आंतरिक सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें तीन वरिष्ठ मंत्री शामिल हैं। इस कमेटी का काम प्रदेश की सुरक्षा स्थिति का निरंतर मूल्यांकन और आवश्यक रणनीतियों का निर्माण करना है।
सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय विशेष कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें तीन वरिष्ठ मंत्री शामिल किए गए हैं। यह कमेटी राज्य की वर्तमान सुरक्षा स्थिति का आकलन करने और आवश्यकतानुसार त्वरित निर्णय लेने के लिए बनाई गई है।
ये खबर भी पढ़िए... राज्य साइबर पुलिस की चेतावनी: फर्जी APK फाइलों और फिशिंग लिंक से सावधान रहें
मध्य प्रदेश सरकार ने अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों की एक टीम बनाई है। राज्य के सभी जिलों में सक्रिय रहकर स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रही है। ये अधिकारी संबंधित पुलिस और प्रशासनिक विभागों के साथ मिलकर समन्वित प्रयास कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए... भारत-पाक तनाव बढ़ा, भोपाल AIIMS समेत कई अस्पताल हाईअलर्ट पर, डॉक्टर्स की छुट्टियां रद्द
सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को आदेश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
ये खबर भी पढ़िए... सीमेंट लेकर खुद ईंट की जोड़ाई करने लगे CM विष्णु देव साय,देखते रहे लोग
सरकार ने अफवाहों और गलत जानकारी के प्रसार को रोकने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी बढ़ा दी है। साइबर सेल और सूचना विभाग को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि झूठी खबरें फैलाकर जनता में डर या भ्रम की स्थिति न बन सके।
ये खबर भी पढ़िए... सीमेंट लेकर खुद ईंट की जोड़ाई करने लगे CM विष्णु देव साय,देखते रहे लोग
मध्य प्रदेश सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में शांति, कानून व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसीलिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे।
MP News | एमपी हिंदी न्यूज
विशेष कमेटी का गठन
ये खबर भी पढ़िए... राज्य साइबर पुलिस की चेतावनी: फर्जी APK फाइलों और फिशिंग लिंक से सावधान रहें
हर जिले में प्रशासनिक निगरानी
ये खबर भी पढ़िए... भारत-पाक तनाव बढ़ा, भोपाल AIIMS समेत कई अस्पताल हाईअलर्ट पर, डॉक्टर्स की छुट्टियां रद्द
जिला अधिकारियों को सख्त निर्देश
ये खबर भी पढ़िए... सीमेंट लेकर खुद ईंट की जोड़ाई करने लगे CM विष्णु देव साय,देखते रहे लोग
साइबर सेल और सूचना विभाग को अलर्ट
ये खबर भी पढ़िए... सीमेंट लेकर खुद ईंट की जोड़ाई करने लगे CM विष्णु देव साय,देखते रहे लोग
जनता की सुरक्षा सर्वोपरि
MP News | एमपी हिंदी न्यूज
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari