MP High Court में जबलपुर और ग्वालियर के 3 वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने ली न्यायधीश पद की शपथ
Neel Tiwari | May 30, 2025, 21:54 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में 30 मई को तीन नए न्यायधीशों ने शपथ ली। इनमें अमित सेठ, दीपक खोत और पवन द्विवेदी शामिल हैं। अब हाईकोर्ट में कुल 35 न्यायाधीश हैं, जबकि 18 पद अभी खाली हैं।
JABALPUR. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को 30 मई 2025 को तीन नए न्यायधीश मिले। समारोह जबलपुर मुख्यपीठ के कोर्ट रूम-1 में हुआ। कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा ने नवनियुक्त न्यायाधीशों को शपथ दिलाई। समारोह में वरिष्ठ न्यायाधीश, अधिवक्ता और अधिकारी उपस्थित थे।
शपथ लेने वाले जजों में जबलपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता अमित सेठ, ग्वालियर के शासकीय अधिवक्ता दीपक खोत और पवन द्विवेदी शामिल हैं। इनकी नियुक्ति के साथ ही हाईकोर्ट में अब जजों की कुल संख्या 35 हो गई है। हालांकि, 53 स्वीकृत पदों की तुलना में अभी भी 18 पद रिक्त हैं।
![dfb93fcd-3e9]()
जबलपुर हाईकोर्ट में अपर महाधिवक्ता के रूप में कार्यरत रहे अमित सेठ खनन, टेंडर, अनुबंध, पर्यावरण और सेवा से जुड़े मामलों में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। लंबे समय से उनका नाम केंद्र में विचाराधीन था, जिसे अब हरी झंडी मिल गई। अमित सेठ की नियुक्ति से हाईकोर्ट को अनुभवी कानूनी दिमाग का सहयोग मिलेगा।
![9317d50e-319]()
ग्वालियर से आए दीपक खोत महाधिवक्ता कार्यालय में बतौर शासकीय अधिवक्ता कार्यरत रहे हैं। उन्होंने नगर निगम और अन्य शासन से जुड़े प्रमुख मुकदमों की प्रभावी पैरवी की है। जमीन से जुड़े प्रशासनिक अनुभव और व्यावहारिक समझ उन्हें एक कुशल जज बनाएगी।
![796162e6-4b2]()
पवन द्विवेदी भी ग्वालियर से हैं और उन्हें हाईकोर्ट द्वारा लैंडफिल साइट और मिलावट के खिलाफ लंबित अवमानना याचिकाओं में न्यायमित्र के रूप में नियुक्त किया गया था। उनकी सक्रिय और विवेकपूर्ण भूमिका ने उन्हें न्यायिक पद के लिए एक उपयुक्त चेहरा बनाया।
तीनों नामों को लेकर भारत सरकार के न्याय विभाग ने 26 मई को अधिसूचना जारी की थी, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी प्राप्त थी। इसके बाद शुक्रवार को तीनों जजों ने पद की शपथ ली। इस नियुक्ति से हाईकोर्ट की न्यायिक क्षमता और तेजी से न्याय देने की प्रक्रिया को बल मिलेगा।
इन तीनों अनुभवी और प्रतिष्ठित अधिवक्ताओं की जज के रूप में नियुक्ति से न केवल न्यायपालिका को नया बल मिलेगा, बल्कि आम जनता को समय पर और प्रभावी न्याय की उम्मीद और भी प्रबल होगी।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
High Court | Jabalpur High Court | MP High Court | mp news hindi
अमित सेठ, दीपक खोत और पवन द्विवेदी ने ली शपथ
अमित सेठ: सेवा न्यायशास्त्र और पर्यावरण कानून के विशेषज्ञ
dfb93fcd-3e9
जबलपुर हाईकोर्ट में अपर महाधिवक्ता के रूप में कार्यरत रहे अमित सेठ खनन, टेंडर, अनुबंध, पर्यावरण और सेवा से जुड़े मामलों में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। लंबे समय से उनका नाम केंद्र में विचाराधीन था, जिसे अब हरी झंडी मिल गई। अमित सेठ की नियुक्ति से हाईकोर्ट को अनुभवी कानूनी दिमाग का सहयोग मिलेगा।
दीपक खोत: शासन के प्रमुख केसों में रहे भरोसेमंद अधिवक्ता
9317d50e-319
ग्वालियर से आए दीपक खोत महाधिवक्ता कार्यालय में बतौर शासकीय अधिवक्ता कार्यरत रहे हैं। उन्होंने नगर निगम और अन्य शासन से जुड़े प्रमुख मुकदमों की प्रभावी पैरवी की है। जमीन से जुड़े प्रशासनिक अनुभव और व्यावहारिक समझ उन्हें एक कुशल जज बनाएगी।
पवन द्विवेदी: जनहित याचिकाओं में न्यायमित्र की भूमिका
796162e6-4b2
पवन द्विवेदी भी ग्वालियर से हैं और उन्हें हाईकोर्ट द्वारा लैंडफिल साइट और मिलावट के खिलाफ लंबित अवमानना याचिकाओं में न्यायमित्र के रूप में नियुक्त किया गया था। उनकी सक्रिय और विवेकपूर्ण भूमिका ने उन्हें न्यायिक पद के लिए एक उपयुक्त चेहरा बनाया।
26 मई को जारी हुई थी केंद्र की अधिसूचना
न्यायपालिका को मिला नया ऊर्जा संचार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
High Court | Jabalpur High Court | MP High Court | mp news hindi
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग