MP में बढ़ाई गई कलेक्टरों की ताकत, अब NSA के तहत कर सकेंगे कार्रवाई
Sourabh Bhatnagar | Published:
MP में हाई अलर्ट
मध्य प्रदेश में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों के खिलाफ राज्य सरकार एक्शन मोड में आ गई है। इसको लेकर मोहन सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।
MP News: मध्य प्रदेश में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों के खिलाफ राज्य सरकार एक्शन मोड में आ गई है। इसको लेकर मोहन सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत अब प्रदेश के सभी जिलों को कलेक्टरों की ताकत बढ़ गई है। अब कलेक्टर असामाजिक तत्वों पर खुलकर कार्रवाई कर सकेंगे। राज्य सरकार के नए फैसले के अनुसार अब कलेक्टर अपराधियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत भी कदम उठा सकेंगे।
ये भी पढ़ें...हरियाणा में CM मोहन यादव ने भरी हुंकार, बोले- कांग्रेस के नादान हैं राहुल गांधी, देश का अपमान करते हैं ये लोग
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज्य सरकार ने कहा है कि यह आदेश 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2024 तक के लिए प्रभावशील रहेगा। इस दौरान कलेक्टर प्रदेश में कानून व्यवस्था और धार्मिक माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर NSA के तहत कार्रवाई कर सकेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कलेक्टरों को राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है। इससे पहले राज्य के जिलों के एसपी को भी इस तरह के आदेश मिल चुके हैं।
ये भी पढ़ें...राजस्थान और एमपी की केंद्र के साथ बैठक, नदियों को जोड़ने की परियोजना को लेकर मोहन यादव ने कही ये बात, जानें
इस मामले पर राज्य सरकार का कहना है कि उनके पास इनपुट है कि प्रदेश में कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हैं। सरकार ने बताया कि इसी के चलते यह फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि अक्टूबर में नवरात्रि, दीपावली जैसे कई बड़े त्योहार आने वाले हैं। नवरात्रि में मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। गौरतलब है कि सीएम यादव ने हाल ही में आगामी त्योहारों के मद्देनजर समीक्षा बैठक की थी, जिसमें अधिकारियों को राज्य में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखने के निर्देश दिए गए थे।
ये भी पढ़ें...हरियाणा में CM मोहन यादव ने भरी हुंकार, बोले- कांग्रेस के नादान हैं राहुल गांधी, देश का अपमान करते हैं ये लोग
31 दिसंबर तक अलर्ट
ये भी पढ़ें...राजस्थान और एमपी की केंद्र के साथ बैठक, नदियों को जोड़ने की परियोजना को लेकर मोहन यादव ने कही ये बात, जानें
इसलिए लिया गया फैसला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ में फिर बजेगा चुनावी बिगुल, 17 निकायों में घमासान, कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की चुनौती, जल्द लगेगा आचार संहिता
By Umeshwari Baghel
अब पैसे देने पर भी इन्हें नहीं मिलेगी शराब! सागर शराब कांड के बाद आबकारी विभाग ने लागू किया नया नियम
By Aman Vaishnav
सीएम साय का बिलासपुर दौरा आज, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
By Umeshwari Baghel
मध्य प्रदेश के 50 हजार युवाओं को मिलेगी फ्री ट्रेनिंग, सीख सकेंगे कंप्यूटर, सिलाई और डेयरी का काम
By Aman Vaishnav
फाइलों के ढेर में दबा मरीजों का इलाज, हजार डॉक्टरों की पोस्टिंग से लेकर कैंसर मशीनों की खरीदी तक सब ठप
By Aman Vaishnav
आज शहडोल, खंडवा और इंदौर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, विकास कार्यों की देंगे सौगात, वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप का करेंगे उद्घाटन
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
By Ramanand Tiwari