सरकारी शिक्षकों को लगानी होगी ई-अटेंडेंस, हाईकोर्ट ने की याचिका खारिज, कहा- सरकार का आदेश सही

Neel Tiwari | Nov 04, 2025, 17:39 IST
Share
e-attendance
Photograph: (THESOOTR)

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी शिक्षकों की ई-अटेंडेंस व्यवस्था को वैध ठहराया। कोर्ट ने दायर याचिका को खारिज करते हुए राज्य सरकार के आदेश को समर्थन दिया। अब सभी सरकारी शिक्षकों को मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-अटेंडेंस अनिवार्य रूप से लगानी होगी।

JABALPUR. अब सरकारी शिक्षकों को लगानी होगी ई-अटेंडेंस। इस व्यवस्था के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी गई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के आदेश को वैध ठहराया है।

मामले की जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने सुनवाई की। इस दौरान स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता ई-अटेंडेंस को चुनौती देने का कोई ठोस कानूनी आधार प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर शिक्षकों की ओर से दायर याचिका वापस ले ली गई।

मोबाइल ऐप से दर्ज करना होगी उपस्थिति

राज्य सरकार ने इस साल 20 जून 2025 को आदेश जारी कर सभी शासकीय शिक्षकों के लिए मोबाइल ऐप से ई-अटेंडेंस लगाना अनिवार्य किया था। आदेश के खिलाफ जबलपुर निवासी मुकेश सिंह वरकड़े सहित प्रदेशभर के 27 शिक्षकों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

शिक्षकों ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क की समस्या, मोबाइल ऐप की तकनीकी खराबी, और स्मार्टफोन या डेटा पैक की कमी के कारण उन्हें उपस्थिति दर्ज कराने में कठिनाई हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

NSA मामले में झूठा हलफनामा देकर हाईकोर्ट को गुमराह करने वाले शहडोल कलेक्टर पर गिरी गाज

सरकार ने कहा- नेटवर्क कोई समस्या नहीं

राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि अधिकांश स्कूलों में नेटवर्क की समस्या नहीं है, क्योंकि वहीं पदस्थ अधिकांश शिक्षक पहले से ही ऐप के जरिए उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। शासन ने आंकड़ों के साथ बताया कि प्रदेश के करीब 73 प्रतिशत सरकारी शिक्षक मोबाइल ऐप से ई-अटेंडेंस लगा रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- महाधिवक्ता कार्यालयों में OBC, SC-ST और महिलाओं को क्यों नहीं मिल रहा प्रतिनिधित्व?

एमपी हाईकोर्ट को मिले एक और नए जज, जस्टिस संदीप भट्ट ने ली शपथ

तकनीकी असुविधा आदेश को अमान्य नहीं बना सकती

हाईकोर्ट ने यह माना कि तकनीकी दिक्कतें होने के बावजूद यह कारण आदेश को अवैध घोषित करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। अदालत ने सरकार के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार करते हुए कहा कि व्यवस्था पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से लागू की गई है। इसके बाद याचिकाकर्ताओं ने खुद ही पिटीशन वापस ले ली।

ये खबर भी पढ़ें...

DAVV के पूर्व कुलपति नरेंद्र धाकड़ पत्नी के साथ जनसुनवाई में पहुंचे, बेटे-बहू के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत

अब सभी शिक्षकों को मानने होंगे ई-अटेंडेंस के नियम

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब प्रदेश के सभी सरकारी शिक्षकों को मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-अटेंडेंस लगाना अनिवार्य हो गया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य स्कूलों में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करना और शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाना है।

Tags:
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • याचिका खारिज
  • सरकारी शिक्षक
  • मोबाइल ऐप
  • ई-अटेंडेंस
  • सरकारी शिक्षकों को लगानी होगी ई-अटेंडेंस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा