हाईकोर्ट बोला- जूनियर डॉक्टर्स की समस्याओं का समाधान करे सरकार, उच्च स्तरीय बैठक में हो फैसला

Neel Tiwari | Aug 28, 2024, 17:43 IST
Share
MP High Court Junior Doctor Strike
MP High Court Junior Doctor Strike

एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की खंडपीठ ने राज्य सरकार से कहा कि वह जूनियर डॉक्टर्स की सुरक्षा और काम करने की स्थिति से जुड़ी शिकायतों पर जल्द से जल्द प्रतिक्रिया दे।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह जूनियर डॉक्टर्स की समस्याओं के समाधान के लिए उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करे। कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के बाद जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा उठाए गए मुद्दों के संबंध में यह आदेश दिया गया।

एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की खंडपीठ ने राज्य सरकार से कहा कि वह जूनियर डॉक्टर्स की सुरक्षा और काम करने की स्थिति से जुड़ी शिकायतों पर जल्द से जल्द प्रतिक्रिया दे। कोर्ट ने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों के लिए बेहतर सुरक्षा, जैसे परिवहन, सीसीटीवी, लाइटिंग, अलार्म सिस्टम और पुलिस चौकी जैसी सुविधाओं की आवश्यकता है।

अगली सुनवाई के पहले स्टेटस रिपोर्ट देने का आदेश

अदालत ने राज्य सरकार से अगले महीने होने वाली सुनवाई से पहले, जूनियर डॉक्टर्स की समस्याओं पर चर्चा कर, एक स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा है। यह याचिका अंशुल तिवारी ने राज्य भर में जूनियर डॉक्टर्स की सुरक्षा और काम करने की स्थिति के सुधार के लिए दायर की थी।

ये खबर भी पढ़ें...

रक्षाबंधन में जबलपुर के जूनियर डॉक्टर्स ने इस तरह जताया विरोध

जबलपुर कलेक्टर से मुलाकात के बाद खत्म हुई जूनियर डॉक्टर की हड़ताल

कोर्ट के आदेश के बाद खत्म हुई थी जूड़ा की हड़ताल

कोर्ट ने इससे पहले 16 अगस्त को हड़ताल के विरुद्ध लगाई गई याचिका पर सुनवाई करते हुए, डॉक्टर्स से हड़ताल वापस लेने का आग्रह किया था, साथ ही आश्वासन दिया था कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके बाद जूनियर डॉक्टर ने हड़ताल को वापस ले लिया था और अगली सुनवाई में कोर्ट ने जूनियर डॉक्टर की तारीफ भी की थी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • junior doctor strike
  • चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा
  • जूनियर डॉक्टर हड़ताल
  • जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा