49da183d-7d4
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को जल्द मिलेंगे नए जज, कॉलेजियम ने की एडवोकेट अमित लाहोटी के नाम की सिफारिश
Neel Tiwari | Published:
mp high court new judge advocate amit lahoti
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अधिवक्ता अमित लाहोटी को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का जज नियुक्त करने की सिफारिश की है। अमित लाहोटी पूर्व जस्टिस के.के. लाहोटी के सुपुत्र हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- SC कॉलेजियम ने एडवोकेट अमित लाहोटी को एमपी हाई कोर्ट का जज बनाने की सिफारिश भेजी है।
- कोर्ट में जजों की कमी को दूर करने और पेंडिंग मामलों को जल्दी निपटाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
- अमित लाहोटी एमपी हाई कोर्ट के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस के.के. लाहोटी के बेटे हैं।
- एमपी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस व सीनियर जजों से सलाह के बाद कॉलेजियम ने यह फैसला लिया है।
- केंद्र की मंजूरी और राष्ट्रपति के साइन के बाद अमित के जज बनने का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होगा।
न्यायिक क्षेत्र में लाहोटी परिवार का नाम
जस्टिस के.के. लाहोटी मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पिता के बाद अब बेटे का जज के पद पर नामांकित होना कानूनी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में मामलों के बढ़ते बोझ को देखते हुए नए जजों की नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है। अमित लाहोटी को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में वकालत का एक लंबा और बेहतरीन अनुभव है।
अमित लाहोटी ने कई महत्वपूर्ण मामलों में पैरवी की है। कॉलेजियम ने उनके नाम की सिफारिश खुफिया ब्यूरो (IB) की रिपोर्ट, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और वरिष्ठ जजों के परामर्श के बाद पूरी तरह योग्यता के आधार पर की है।
सरकार की स्वीकृति के बाद होगा शपथ ग्रहण
कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि अमित लाहोटी के व्यापक अनुभव का लाभ मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को मिलेगा। साथ ही इससे लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी।
ये खबरें भी पढ़िए...
अनुकंपा नियुक्ति मिलते ही बदली बेटी की नीयत, लकवाग्रस्त बुजुर्ग पिता को घर से निकाला
पीडब्ल्यूडी ला रहा नया सिस्टम, सड़क और पुल में गड़बड़ी होने पर मंत्री के फोन पर पहुंचेगी खबर!
एमपी में आदिवासी योजनाओं में गड़बड़ी, छात्रों की शिक्षा और गरीबों के हक से खिलवाड़
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari