मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को जल्द मिलेंगे नए जज, कॉलेजियम ने की एडवोकेट अमित लाहोटी के नाम की सिफारिश

Neel Tiwari | Jun 03, 2026, 14:36 IST
Share
mp high court new judge advocate amit lahoti
mp high court new judge advocate amit lahoti

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अधिवक्ता अमित लाहोटी को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का जज नियुक्त करने की सिफारिश की है। अमित लाहोटी पूर्व जस्टिस के.के. लाहोटी के सुपुत्र हैं।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • SC कॉलेजियम ने एडवोकेट अमित लाहोटी को एमपी हाई कोर्ट का जज बनाने की सिफारिश भेजी है।
  • कोर्ट में जजों की कमी को दूर करने और पेंडिंग मामलों को जल्दी निपटाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
  • अमित लाहोटी एमपी हाई कोर्ट के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस के.के. लाहोटी के बेटे हैं।
  • एमपी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस व सीनियर जजों से सलाह के बाद कॉलेजियम ने यह फैसला लिया है।
  • केंद्र की मंजूरी और राष्ट्रपति के साइन के बाद अमित के जज बनने का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होगा।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कमी को दूर करने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अधिवक्ता अमित लाहोटी को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का जज नियुक्त करने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है। भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने इस संबंध में आधिकारिक प्रस्ताव जारी कर दिया है।

49da183d-7d4
49da183d-7d4

न्यायिक क्षेत्र में लाहोटी परिवार का नाम

अमित लाहोटी कानूनी जगत के लिए कोई नया चेहरा नहीं हैं। उनका संबंध न्यायपालिका से जुड़े एक प्रतिष्ठित परिवार से है। वह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस के. के. लाहोटी के सुपुत्र हैं।

जस्टिस के.के. लाहोटी मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पिता के बाद अब बेटे का जज के पद पर नामांकित होना कानूनी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में मामलों के बढ़ते बोझ को देखते हुए नए जजों की नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है। अमित लाहोटी को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में वकालत का एक लंबा और बेहतरीन अनुभव है।

अमित लाहोटी ने कई महत्वपूर्ण मामलों में पैरवी की है। कॉलेजियम ने उनके नाम की सिफारिश खुफिया ब्यूरो (IB) की रिपोर्ट, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और वरिष्ठ जजों के परामर्श के बाद पूरी तरह योग्यता के आधार पर की है।

सरकार की स्वीकृति के बाद होगा शपथ ग्रहण

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की इस सिफारिश के बाद अब यह प्रस्ताव केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने और राष्ट्रपति की मुहर लगने के बाद, अमित लाहोटी के जज के रूप में पदभार ग्रहण करने की आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी।

कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि अमित लाहोटी के व्यापक अनुभव का लाभ मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को मिलेगा। साथ ही इससे लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा बेटी भी होगी फैमिली पेंशन की हकदार

अनुकंपा नियुक्ति मिलते ही बदली बेटी की नीयत, लकवाग्रस्त बुजुर्ग पिता को घर से निकाला

पीडब्ल्यूडी ला रहा नया सिस्टम, सड़क और पुल में गड़बड़ी होने पर मंत्री के फोन पर पहुंचेगी खबर!

एमपी में आदिवासी योजनाओं में गड़बड़ी, छात्रों की शिक्षा और गरीबों के हक से खिलवाड़

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • केंद्र सरकार
  • कानून और न्याय मंत्रालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई