हाईकोर्ट के वकीलों-कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, रक्षाबंधन पर मिली 5 दिनों की छुट्टी

Neel Tiwari | Aug 21, 2026, 15:27 IST
Share
mp high court raksha bandhan holidays
mp high court raksha bandhan holidays

एमपी हाईकोर्ट में रक्षाबंधन पर 5 दिनों की लंबी छुट्टी रहेगी। प्रशासन ने 27 अगस्त का अवकाश मंजूर किया। इससे वकीलों और कर्मचारियों को मिनी वेकेशन का फायदा मिलेगा।

मप्र उच्च न्यायालयके वकीलों और अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए रक्षाबंधन का त्योहार इस बार दोगुनी खुशियां लेकर आया है। हाईकोर्ट प्रशासन ने अधिवक्ताओं की मांग को स्वीकार करते हुए 27 अगस्त 2026 (गुरुवार) को भी अवकाश घोषित कर दिया है। इसके साथ ही अब हाईकोर्ट में लगातार 5 दिनों की लंबी छुट्टियां (Mini Vacation) हो गई हैं।

HIGHCOURT VACATION ORDER
HIGHCOURT VACATION ORDER

1 दिन की मांग से कैसे बनी 5 दिनों की लंबी छुट्टी

दरअसल, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ (MP High Court Bar Association) के कार्यवाहक अध्यक्ष अमित जैन एवं सचिव पारितोष त्रिवेदी ने 20 अगस्त 2026 को एक्टिंग चीफ जस्टिस को एक ज्ञापन सौंपा था।

HIGHCOURT VACATION ORDER
HIGHCOURT VACATION ORDER

यह था हाईकोर्ट का कैलेंडर

  • 26 अगस्त (बुधवार): ईद-मिलाद-उन-नबी का पूर्व घोषित अवकाश।
  • 27 अगस्त (गुरुवार): कार्यदिवस (Working Day) तय था।
  • 28 अगस्त (शुक्रवार): रक्षाबंधन का त्योहार/अवकाश।
  • 29 व 30 अगस्त (शनिवार-रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
बीच में केवल 27 अगस्त (गुरुवार) ही ऐसा दिन था जब अदालतें खुलनी थीं। चूंकि जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर में बड़ी संख्या में ऐसे अधिवक्ता और कर्मचारी कार्यरत हैं जो दूर-दराज के जिलों या अन्य राज्यों से आते हैं, इसलिए 27 अगस्त का केवल एक वर्किंग डे होने की वजह से वे अपने घर जाने में असमर्थ थे।

अधिवक्ता संघ की पहल लाई रंग

बार एसोसिएशन ने पत्र लिखकर मांग की थी कि यदि 27 अगस्त को अवकाश घोषित कर दिया जाए, तो जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर पीठ के अधिवक्ताओं को रक्षाबंधन पर अपने घर जाने का अवसर मिल सकेगा और उन्हें लगातार 5 दिन की राहत मिलेगी।

हाईकोर्ट ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

अधिवक्ताओं और हाईकोर्ट के कर्मचारी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक्टिंग चीफ जस्टिस के आदेशानुसार रजिस्ट्रार जनरल धर्मिंदर सिंह द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अब 27 अगस्त 2026 (गुरुवार) को मुख्य पीठ जबलपुर तथा इंदौर व ग्वालियर खंडपीठ और रजिस्ट्री हेतु अवकाश रहेगा। इस अवकाश की भरपाई के लिए 19 सितंबर 2026 (शनिवार) को कार्यदिवस (Working Day) घोषित किया गया है।

रक्षाबंधन पर HC कर्मियों और वकीलों को मिली बड़ी राहत

इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत एक छोटी मांग से हुई। बार ने केवल 27 अगस्त की छुट्टी मांगी थी। मांग मानने से पांच दिन का लगातार अवकाश बन गया। इससे त्योहार पर परिवार के साथ समय मिल सकेगा।

दूर रहने वाले वकीलों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी यात्रा आसान होगी। हालांकि 19 सितंबर को काम करना होगा। यही इस अतिरिक्त छुट्टी की मुख्य शर्त है।

ये भी पढ़ें...

लिव-इन रिलेशनशिप रिश्ता शादी जैसा, माता-पिता या दोस्त नहीं दे सकते दखल-हाईकोर्ट

हाईकोर्ट की निगरानी में खुला नर्सिंग कॉलेज घोटाला, 800 में से 200 ही निकले पात्र

हाईकोर्ट ने रोकी परीक्षा रद्द करने की कार्रवाई, सरकार के विरोध में बड़ा फैसला

एमपी हाईकोर्ट में बंपर भर्ती: असिस्टेंट ग्रेड 3 के 1174 पदों पर मौका, आवेदन शुरू

Tags:
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • हाईकोर्ट
  • ग्वालियर
  • रक्षाबंधन
  • मप्र उच्च न्यायालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान