शख्स को गलत तरीके से हिरासत में रखा, HC ने किया पुलिस कमिश्नर को तलब
Siddhi Tamrakar | Dec 14, 2024, 17:56 IST
MP HIGH COURT JAB
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोपाल के पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया है कि वह राजस्थान के एक व्यक्ति को कथित तौर पर अवैध हिरासत में रखने के मामले में 7 दिनों के भीतर हलफनामा दाखिल करें।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोपाल के पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया है कि वह राजस्थान के एक व्यक्ति को कथित तौर पर अवैध हिरासत में रखने के मामले में 7 दिनों के भीतर हलफनामा दाखिल करें। यह आदेश एमपी हाईकोर्ट ने उस व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया है, जिसे भोपाल क्राइम ब्रांच द्वारा अवैध रूप से हिरासत में रखने का आरोप है।
हाईकोर्ट ने इस मामले में भोपाल में स्थित एमपी नगर की क्राइम ब्रांच यूनिट को 4 से 9 दिसंबर 2024 तक के सीसीटीवी फुटेज को संरक्षित करने का आदेश दिया है। इसे एक पेन ड्राइव में जमा करने के लिए भी कहा गया है। यह कदम मामले की जांच में मदद के लिए उठाया गया है और इसे अंतरिम उपाय के रूप में लागू किया गया है।
यह मामला राजस्थान के बीकानेर निवासी राजाराम द्वारा दायर की गई याचिका से जुड़ा है। राजाराम ने आरोप लगाया है कि उसे 4 से 8 दिसंबर तक भोपाल क्राइम ब्रांच ने अवैध रूप से उसे हिरासत में रखा था। उसकी शिकायत के मुताबिक, उसके खिलाफ झूठी FIR दर्ज की गई थी और उसे रुपए की मांग करने के लिए दबाव डाला गया था।
राजाराम ने इन चार पुलिस अधिकारियों की पहचान दिलीप बॉक्सर, जुबेर पठान, जीतू और प्रतीक के रूप में की है। याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत से मांग की है कि इन अधिकारियों की पहचान सार्वजनिक की जाए ताकि उन्हें याचिका में पक्षकार बनाया जा सके और मामले की जांच की जा सके।
CCTV फुटेज संरक्षित करने का निर्देश
राजाराम की याचिका और आरोप
18 लाख रुपए की मांग और धमकियां
राजाराम के वकील सत्यम अग्रवाल के मुताबिक, चार पुलिस अधिकारियों ने राजाराम से 18 लाख रुपए की मांग की थी। इसके बाद, राजाराम को यह धमकी दी गई कि अगर उसने रकम नहीं दी, तो उसके खिलाफ फर्जी FIR दर्ज की जाएगी और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा। वकील ने यह भी बताया कि इन अधिकारियों ने राजाराम के विरोध करने पर उसे छोड़ा था।
पुलिस अधिकारियों की पहचान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman