रतलाम में SI राय सिंह ने करीबी को भेजा घूस लेने, लोकायुक्त ने पकड़ा
Siddhi Tamrakar | Nov 13, 2024, 11:34 IST
लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा भ्रष्टाचारी SI
रतलाम में एक सब इंस्पेक्टर को विवादित रास्ता खुलवाने के लिए रिश्वत लेने के मामले में पकड़ा गया है। फरियादी की ओर से शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने एसआई के खिलाफ कारवाई की है। जानें क्या है पूरा मामला।
आमीन हुसैन @ रतलाम
रतलाम में अक्सर ग्रामीण अंचलों में रास्तों को लेकर विवाद होना आम बात है। पुलिस थानों से लेकर राजस्व न्यायालय में ऐसे कई प्रकरण रोज देखने को मिल जाते हैं, लेकिन यहां मामला थोड़ा अलग है। रतलाम में एक सब इंस्पेक्टर को विवादित रास्ता खुलवाने के लिए रिश्वत लेने के मामले में पकड़ा गया है। दरअसल, विवादित खेत के रास्ते को खुलवाने के लिए नामली थाने पर पदस्थ सब इंस्पेक्टर ने एक ग्रामीण से 15 हजार रुपए की रिश्वत की मांग रखी थी।
मामला रतलाम के नामली थाना क्षेत्र के सीखेड़ी गांव का है, जहां खेत के लिये रास्ते को लेकर फरियादी धारासिंह से नामली पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर रायसिंह रावत ने 15 हजार रूपये की मांग की थी। जिसकी शिकायत फरियादी ने उज्जैन लोकायुक्त पुलिस से कर दी थी।
लोकायुक्त उज्जैन ने महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के निर्देशन में, लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा के आदेशानुसार लोकायुक्त डीएसपी सुनील तलान, उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक की टीम बनाकर 12 नवम्बर को शिकायत पर कार्रवाई शुरू की गई, फिर रतलाम के मेडिकल कालेज के पास से सब इंस्पेक्टर राय सिंह रावत द्वारा रिश्वत लेने के लिए भेजे गए व्यक्ति दिलीप प्रजापति को रिश्वत के रूपये लेते रंगे हाथ पकड़ा लिया गया था। लोकायुक्त पुलिस दल ने दिलीप से मोबाइल पर सब इंस्पेक्टर राय सिंह रावत से बात करवाई और उसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने सब इंस्पेक्टर राय सिंह रावत और दिलीप के खिलाफ धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) के अधीन प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
thesootr links
रतलाम में अक्सर ग्रामीण अंचलों में रास्तों को लेकर विवाद होना आम बात है। पुलिस थानों से लेकर राजस्व न्यायालय में ऐसे कई प्रकरण रोज देखने को मिल जाते हैं, लेकिन यहां मामला थोड़ा अलग है। रतलाम में एक सब इंस्पेक्टर को विवादित रास्ता खुलवाने के लिए रिश्वत लेने के मामले में पकड़ा गया है। दरअसल, विवादित खेत के रास्ते को खुलवाने के लिए नामली थाने पर पदस्थ सब इंस्पेक्टर ने एक ग्रामीण से 15 हजार रुपए की रिश्वत की मांग रखी थी।
एसआई ने 15000 रिश्वत की रखी थी मांग
एसआई ने करीबी को भेजा रिश्वत लेने
रंगे हाथों पकड़ाया सब इंस्पेक्टर का करीबी
मामले की जानकारी देते हुए लोकायुक्त डीएसपी सुनील तलान ने बताया कि जिले के सिखेड़ी निवासी धारासिंह ने शिकायत में बताया था कि नामली थाने के एसआई रायसिंह रावत ने विवाद के रास्ते को खुलवाने और धारा 151 नहीं लगाने के बदले 15 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायत के बाद टीम बनाकर शिकायत का वेरिफिकेशन करवाया गया और फिर मेडिकल कॉलेज के बाहर रुपए देने के लिए एसआई रायसिंह रावत को बुलाया गया था, लेकिन एसआई खुद नहीं आया और उसने एक प्राइवेट व्यक्ति दिलीप प्रजापति को भेजा। दिलीप ने जैसे ही रिश्वत के पैसे लिए उस ही वक्त उसे लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जयपुर की एक कोचिंग में छात्र की पिटाई, शिक्षक ने 16 सेकंड में जड़े 7 थप्पड़, मारपीट का वीडियो वायरल
By Jageshwar prasad
छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: 26 मासूमों की मौत से सस्पेंड 2 ड्रग इंस्पेक्टर बहाल, स्वास्थ्य मंत्री बोले– मुझे खबर ही नहीं
By Amresh Kushwaha
उदयपुर हत्याकांड के पांच आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, हाईकोर्ट ने गंभीरता का दिया हवाला
By Jyoti Mahender Bhardwaj
चौखट पर खड़ी पत्नी, अंदर पति संग थी वो... कहीं बाथरूम में छिपाई प्रेमिका, तो कहीं संग लेकर ट्रक से भागा पति!
By Aman Vaishnav
अजमेर में रेलवे अधिकारी का अपहरण, 51 लाख फिरौती मांगी; पत्नी का भाई निकला मास्टरमाइंड
By Jyoti Mahender Bhardwaj
IIT ड्रॉपआउट रिपोर्ट में इंदौर से राहत भरी खबर: 45% बढ़ी छात्रों की संख्या, तो देशभर में चार साल में इतने छात्रों ने छोड़ी आईआईटी
By Arohi Raj
जयपुर में फर्जी बैंक खातों के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 12.59 करोड़ की ठगी के मामले दर्ज
By Ashish Bhardwaj