एमपी में 14 आईएएस का ट्रांसफर, आशीष सिंह उज्जैन और सुदाम खाड़े बनाए गए इंदौर कमिश्नर

Manish Kumar | Sept 08, 2025, 22:52 IST
Share
mp-ias-transfer-list
आशीष सिंह (बाएं) सुदाम खाड़े (दाएं) (The Sootr)

मध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार की रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। मध्यप्रदेश जीएडी ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं।

BHOPAL. मध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार की रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए। मध्यप्रदेश जीएडी ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं।

आदेश के मुताबिक, आशीष सिंह को उज्जैन कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया गया है जबकि दीपक सक्सेना को सीपीआर का जिम्मा सौंपा गया है। बता दें कि सरकार ने पहले ही आशीष सिंह को 2028 में होने वाले सिंहस्थ मेला का मेला अधिकारी का जिम्मा सौंपा था।

इंदौर जिले में भी बड़ा बदलाव किया गया है। शिवम वर्मा को कलेक्टर इंदौर नियुक्त किया गया है जो वर्तमान मेंइंदौर नगर निगम में कमिश्नर हैं, जबकि दिलीप यादव को इंदौर नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है जो वर्तमान में कटनी कलेक्टर हैं।

इसके साथ ही परीक्षित झाड़े को इंदौर विकास प्राधिकरण का सीईओ नियुक्त किया है। सुदाम खाड़े को इंदौर का कमिश्नर बनाया गया है। इंदौर संभाग के कमिश्नर दीपक सिंह को राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, आयोग के सचिव अभिषेक सिंह को गृह विभाग में सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान गृह सचिव आशीष भार्गव की नई नियुक्ति अभी तक नहीं की गई है।

यहां देखें आईएएस ट्रांसफर कीपूरी लिस्ट...

इसके अलावा, प्रीति यादव को कलेक्टर आगर मालवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है जो वर्तमान में जबलपुर नगर निगम में कमिश्रर हैं, जबकि जयती सिंह को कलेक्टर बड़वानी नियुक्त किया गया है, जो वर्तमान में उज्जैन जिला पंचायत की सीईओ हैं।

साथ ही, राम अहिरवार को जबलपुर नगर निगम का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं, राघवेन्द्र सिंह को जबलपुर कलेक्टर बनाया गया हैं जो वर्तमान में आगर-मालवा जिले के कलेक्टर हैं। इस बदलाव से उम्मीद की जा रही है कि संबंधित जिलों में प्रशासनिक कार्यों में सुधार होगा और विकास कार्यों की गति तेज होगी।

इन अधिकारियों को मिली ये जिम्मेदारी

आशीष सिंह - उज्जैन कमिश्नर,
दीपक सक्सेना - सीपीआर,
शिवम वर्मा - कलेक्टर इंदौर,
दिलीप यादव - कमिश्नर नगर निगम इंदौर,
प्रीति यादव - कलेक्टर आगर मालवा,
जयती सिंह - कलेक्टर बड़वानी,
राम अहिरवार - कमिश्नर जबलपुर नगर निगम
परीक्षित झाड़े - सीईओ इंदौर विकास प्राधिकरण,
सुदाम खाड़े - कमिश्नर इंदौर,
दीपक सिंह - सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग,
राघवेन्द्र सिंह - कलेक्टर, जबलपुर

MP में 20 आईपीएस का ट्रांसफर, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

इससे पहले मध्यप्रदेश में सोमवार को 20 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इनमें डीआईजी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में अशोकनगर और धार जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी बदल दिए गए हैं। अशोकनगर में राजीव कुमार मिश्रा और धार में मयंक अवस्थी नए एसपी नियुक्त किए गए हैं।

इसके अलावा छतरपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, इंदौर ग्रामीण, भोपाल ग्रामीण, रतलाम और सागर रेंज में नए डीआईजी की नियुक्ति की गई है। इन बदलावों में इंदौर और भोपाल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय) भी शामिल हैं, जिनका तबादला किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ये भी पढ़ें...

20 IPS के Transfer: 18 डीआईजी के तबादले, धार और अशोकनगर के एसपी बदले

MP में राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अफसर बने IAS, यहां देखें पूरी लिस्ट

IAS शिवशेखर शुक्ला को मिला गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार, दो दिन पहले ही बने हैं ACS

एमपी के दो IAS दीपाली रस्तोगी और शिव शेखर शुक्ला की पदोन्नति, बने अपर मुख्य सचिव

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • आशीष सिंह
  • सुदाम खाड़े
  • आईएएस ट्रांसफर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि