MP IAS TRANSFERS : पूर्व मंत्री के दामाद को लूप लाइन में लगाया तो इनको वापस मेन स्ट्रीम में लाया गया

Pratibha ranaa | Published:
Share
dc
MP में IAS TRANSFERS

राज्यपाल के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला की मंत्रालय में वापसी हुई है। डेढ़ महीने पहले ही उन्हें राजभवन भेजा गया था। अब उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

Bhopal. आखिरकार कल से MP में IAS TRANSFERS ( MP IAS TRANSFERS ) की चल रही सूची आधी रात को जारी कर दी गई। तीन दर्जन से ज्यादा यानी 37 IAS को इधर से उधर किया गया है। पूरी सूची को ध्यान से देखा जाए तो बड़ी सोच- समझ के साथ यह प्रशासनिक सर्जरी करने की कोशिश की गई है। चलिए करते हैं IAS TRANSFERS का पोस्टमार्टम…

सिंधिया की शिकायत पर हटाए गए अमनवीर सिंह बैंस


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का वो बयान तो आपको याद ही होगा, जब उन्होंने गुना में पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के बेटे और गुना कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस को भरे मंच से फटकार लगा दी थी। सिंधिया की शिकायत के बाद अब इन कलेक्टर साहब का तबादला कर दिया गया है। ये भोपाल पदस्थ किए गए हैं। सतेंद्र सिंह गुना के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। बता दें कि करीब दो महीने पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में जन आभार यात्रा को संबोधित करने पहुंचे थे। तब सभा को संबोधित करते हुए अचानक ज्योतिरादित्य सिंधिया भड़क गए और मंच से ही कलेक्टर और एसपी की खिंचाई कर दी थी। कलेक्टर अमनवीर सिंह के तबादले के बाद अब ये वीडियो फिर से वायरल हो रहा है।

वीडियो भी देखिए...




ये खबर भी पढ़िए...बीएसपी नेता महेंद्र गुप्ता की हत्या का मामला, वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार

पूर्व मंत्री के दामाद को loop line में लगाया


राज्यपाल के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला की मंत्रालय में वापसी हुई है। डेढ़ महीने पहले ही उन्हें राजभवन भेजा गया था। अब उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश शासन योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। इस तरह संजय शुक्ला की मिनिस्ट्री में वापसी मानी जा रही है।
इधर पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के दामाद और कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक श्रीमन शुक्ल को लूप लाइन में भेज दिया गया है। उन्हें योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का सचिव बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ : 3 महीने में साय सरकार ने लिया 13 हजार करोड़ का कर्ज

विवेक पोरवाल फिर मेन स्ट्रीम में


इधर विवेक पोरवाल फिर से मेन स्ट्रीम में आ गए हैं। डॉ. मोहन यादव ने सीएम बनने के बाद उन्हें लूप लाइन में डाल दिया था। पोरवाल को अब लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा का आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पी नरहरि भी अब पावर में लौटेंगे, उन्हें PHE में यह बड़ा जिम्मा मिला है। वे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव बनाए गए हैं। इधर बीजेपी छोड़ चुके पूर्व विधायक संजू कुशवाहा के जीजा धनंजय भदौरिया को मंडी बोर्ड में प्रबंध संचालक का अहम जम्मा मिला है।
लंबे समय से लूप लाइन में पदस्थ शिल्पा गुप्ता अब फिर से मेनस्ट्रीम में आ गई हैं। उन्हें लोक शिक्षण आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है।

rfrf
rfrf


gbgb
gbgb


eded
eded


l;'
l;'


vfg
vfg


च
च


,jn,
,jn,


ये खबर भी पढ़िए...MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में 37 IAS अफसरों के तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

ये खबर भी पढ़िए...रिजल्ट से ठीक पहले CBSE प्रमुख बदले, IAS राहुल सिंह बने Chairman

तरुण भटनागर को फिर कलेक्टरी


किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप सचिव तरुण भटनागर को दोबारा कलेक्टर बनाया गया है। वे अब शहडोल जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काम में लापरवाही करने पर तरुण भटनागर को निवाड़ी कलेक्टर रहने के दौरान हटाया गया था। करीब सालभर पहले तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह गढ़कुंडार महोत्सव में शामिल होने निवाड़ी गए थे। यहां मंच से ही उन्होंने निवाड़ी जिला कलेक्टर तरुण भटनागर और ओरछा तहसीलदार संदीप शर्मा को हटाने के निर्देश दिए थे। सीएम ने मंच से कहा था कि- एक डिंडौरी के कलेक्टर हैं विकास मिश्रा। वे दिन रात मेहनत करते हैं, लेकिन निवाड़ी जिले के कलेक्टर ने अपेक्षाओं को पूरा नहीं किया है। कई तरह की शिकायत मिली है। मैं तत्काल प्रभाव से कलेक्टर को हटाता हूं।

Tags:
  • IAS
  • MP IAS TRANSFERS
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल