मध्यप्रदेश में IFS अफसर ने बताई अपनी संपत्तियां, कई ने भोपाल में ही लगाया दाम
Aman Vaishnav | Mar 16, 2026, 15:15 IST
mp ifs officer manoj agarwal richest
मध्यप्रदेश में IFS अफसरों की संपत्ति सार्वजनिक हुई है। PCCF मनोज अग्रवाल 12.61 करोड़ के साथ सबसे धनी हैं। अर्चना शुक्ला के पास 2.50 करोड़ और बिंदु शर्मा के पास 3.60 करोड़ की संपत्ति है।
News In Short
- मध्यप्रदेश में IAS और IPS के बाद अब IFS अफसरों की संपत्ति भी सार्वजनिक हो गई है।
- PCCF मनोज अग्रवाल 12.61 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे धनी IFS अफसर हैं।
- IFS अर्चना शुक्ला IAS अफसर शिवशेखर शुक्ला की पत्नी हैं। उनके पास 2.50 करोड़ की संपत्ति है।
- IFS बिंदु शर्मा और उनके IPS पति के नाम दिल्ली में 3.60 करोड़ का फ्लैट है।
- वन बल प्रमुख शुभरंजन सेन ने सिर्फ 42 लाख की संपत्ति घोषित की है।
News In detail
IFS संपत्ति ब्योरा सार्वजनिक
आईएफएस मनोज अग्रवाल सबसे अमीर अफसर
- गाजियाबाद की शिप्रा सन सिटी में 50 लाख का फ्लैट है। इसमें पत्नी भी हिस्सेदार हैं। यह सालाना 2 लाख 50 हजार रुपए कमाता है।
- लखनऊ के अलीगंज में एक मकान है जो विरासत में मिला है। इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए है। दिल्ली के द्वारका सेक्टर-11 में पत्नी के नाम 60 लाख का फ्लैट है जो सालाना 3 लाख रुपए देता है।
- भोपाल के बरखेड़ा और खजूरी कला में भी पत्नी के नाम जमीनें हैं। कटनी के झिन्ना गांव में भी 20 लाख की जमीन है।
आईएफएस बिंदु शर्मा के पास 3.60 करोड़ का फ्लैट
- ए. साईं मनोहर मध्यप्रदेश कैडर के IPS अफसर और ADG इंटेलीजेंस हैं। दंपती का यह फ्लैट दिल्ली की सबसे महंगी प्रॉपर्टी में से एक है।
आईएफएस अर्चना शुक्ला की 2.50 करोड़ की संपत्ति
- भोपाल के टीटी नगर की तुलसी टॉवर में 2019 में तीन BHK फ्लैट खरीदा था। उस समय कीमत 1 करोड़ थी जो अब 1 करोड़ 25 लाख हो गई है। इससे सालाना 1 लाख 92 हजार रुपए किराया आता है।
आईएफएस शुभरंजन सेन ने सबसे कम संपत्ति घोषित की
भोपाल के दामखेड़ा में पत्नी और खुद के नाम एक मकान है। इसके अलावा उन्होंने कोई और जानकारी नहीं दी है।
एचयू खान के पास 2.25 करोड़ की संपत्ति
- भोपाल की इंदिरा विहार कॉलोनी में 85 लाख का प्लॉट भी है। गुना के गुलाबगंज में 15 लाख का एक और प्लॉट विरासत में मिला है।
अन्य IFS अफसरों की संपत्ति
PCCF पुरुषोत्तम धीमान के पास 1 करोड़ 76 लाख की संपत्ति (अफसर संपत्ति) है। हिमाचल प्रदेश, नोएडा और भोपाल में उनकी प्रॉपर्टी है। इससे सालाना महज 37 हजार 200 रुपए की कमाई है।
PCCF बीएस अन्निगिरी के पास सबसे कम 23 लाख 5 हजार की संपत्ति है। उनकी सारी प्रॉपर्टी इंदौर में है।
ज्यादातर ने भोपाल में खरीदी जमीन
कई अफसरों ने संपत्तियां पत्नी के नाम या संयुक्त खाते में ली हैं। कुछ को विरासत में भी मिली हैं।
FAQ
- Q1.मध्यप्रदेश के सबसे अमीर IFS अफसर कौन हैं और उनके पास कितनी संपत्ति है?
मध्यप्रदेश कैडर के IFS अफसर और PCCF मनोज अग्रवाल सबसे धनी IFS अधिकारी हैं। उनके पास दिल्ली, गाजियाबाद, भोपाल और कटनी सहित कई शहरों में मकान, फ्लैट, दुकान और जमीनें हैं। इन सभी की कुल कीमत 12.61 करोड़ रुपए है। इन संपत्तियों से वे सालाना 5.50 लाख रुपए की कमाई भी करते हैं। उनकी आधे से ज्यादा संपत्तियां पत्नी के नाम हैं और कुछ विरासत में मिली हैं।
स्रोत और संदर्भ
मध्यप्रदेश सरकार का IFS संपत्ति ब्योरा, 2025-26
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT), भारत सरकार
ये खबरें भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश IAS अधिकारियों की अचल संपत्ति: कौन है सबसे अमीर IAS, किसकी संपत्ति से हो रही लाखों की कमाई?
फरार पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल की संपत्ति होगी अटैच, 15 दिन में स्टैंडिंग वारंट की तैयारी
IAS अमित कटारिया के पास 50 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी,रेणु की 4 राज्यों में संपत्ति
जिन IPS पर है महादेव सट्टा एप से जुड़े होने का आरोप, उनमें 4 करोड़पति और एक के पास कौड़ी भी नहीं
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava