ladli behna yojana the sootr
MP के IFS अफसरों ने टाइगर रिजर्व के पास खरीदी जमीनें, संपत्ति का ब्योरे में खुलाासा
Rohit Sahu | Published:
tiger reserve ifs
मध्य प्रदेश के आईएफएस अफसरों ने देशभर में खरीदी संपत्ति की जानकारी का ब्यौरा दिया है। इसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कई अफसरों ने टाइगर रिजर्व के आसपास भी की जमीन की खरीदी है।
मध्य प्रदेश में वन और पर्यावरण की रक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले आईएफएस (IFS - Indian Forest Service) अफसरों की संपत्ति के ब्योरे ने चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आईएएस और आईपीएस अफसरों की तरह ही आईएफएस अधिकारी (IFS) भी संपत्ति के मामले में पीछे नहीं हैं। खास बात यह है कि इन अफसरों ने देश के बड़े शहरों के अलावा उन क्षेत्रों में भी संपत्ति खरीदी है जो टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) के आसपास स्थित हैं।
![ladli behna yojana the sootr]()
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मोहन लाल मीना ने संपत्ति की संख्या के आधार पर टॉप में हैं। उनके पास कुल 13 प्रॉपर्टी हैं, जो विभिन्न शहरों में फैली हुई हैं।
इन अफसरों ने अपनी प्रॉपर्टी की जानकारी में बताया है कि उन्होंने देश और प्रदेश के बड़े शहरों जैसे इंदौर (Indore), भोपाल (Bhopal), जबलपुर (Jabalpur) सहित छोटे शहरों जैसे बालाघाट (Balaghat), सिवनी (Seoni), छिंदवाड़ा (Chhindwara), खरगोन (Khargone), खंडवा (Khandwa), महेश्वर (Maheshwar) में भी जमीन, मकान और प्लॉट खरीदे हैं। खास बात यह है कि इन जिलों के जिन इलाकों में जमीन खरीदी गई हैं, वह टाइगर रिजर्व के आसपास आते हैं।
प्रॉपर्टी डिक्लेरेशन में कुछ हाई प्रोफाइल IFS अफसरों ने कोई संपत्ति नहीं होने की बात कही है। इनमें बसवराज अन्नेगिरी, बासु कनौजिया जैसे चर्चित नाम शामिल हैं। वहीं, एचएस मोहंता, डॉ. समीता राजौरा, देव प्रसाद जे, रमेश चंद्र विश्वकर्मा जैसे अधिकारियों ने अपनी संपत्ति एक करोड़ से कम बताई है।
वन विभाग के 187 आईएफएस अधिकारियों में से 58 ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है, जिनमें वाइल्ड लाइफ चीफ शुभरंजन सेन जैसे वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन अधिकारियों ने भी अपनी संपत्ति का विवरण देते हुए इसे शून्य बताया है। इसके अलावा, कुछ अधिकारियों ने अपनी संपत्ति एक करोड़ रुपये से कम घोषित की है। सभी आईएफएस अधिकारियों को अपनी और अपने जीवनसाथी के नाम पर मौजूद संपत्तियों का विवरण प्रस्तुत करना आवश्यक है।
यह भी पढ़ें: SC के फैसले पर केवल 13 फीसदी हाईकोर्ट जजों ने की संपत्ति सार्वजनिक, MP से 1 भी नाम नहीं
यह भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का हो रहा हिसाब-किताब, दिल्ली से आई टीम
thesootr links
इन IFS अफसरों के पास सबसे ज्यादा संपत्ति
सतना डीएफओ मयंक चांदीवाल सबसे ऊपर का नाम संपत्ति मामले में सबसे ऊपर है। आईएफएस अफसरों की घोषित संपत्ति में मयंक चांदीवाल, डीएफओ सतना, टॉप पर हैं। उनके पास इंदौर में स्थित एक प्लॉट की कीमत 17 करोड़ रुपये बताई गई है। यह राशि अकेले कई अफसरों की कुल संपत्ति से अधिक है।
मोहन लाल मीना के पास 13 संपत्तियां
कहां-कहां है IFS अफसरों की प्रॉपर्टी?
सीनियर IFS अफसरों के पास 1 करोड़ से कम संपत्ति
कई अधिकारियों ने अपनी संपत्ति निल बताई
यह भी पढ़ें: SC के फैसले पर केवल 13 फीसदी हाईकोर्ट जजों ने की संपत्ति सार्वजनिक, MP से 1 भी नाम नहीं
यह भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का हो रहा हिसाब-किताब, दिल्ली से आई टीम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari