एमपी में तीन IPS अफसरों के तबादले, राकेश सगर भोपाल मुख्यालय में पदस्थ

Sandeep Kumar | May 10, 2026, 17:06 IST
Share
mp ips officers transfer
mp ips officers transfer

एमपी सरकार ने अवकाश के दिन तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसमें ग्वालियर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिता डागर, भिंड में पदस्थ आईपीएस आशुतोष बागरी और राकेश सगर का ट्रांसफर शामिल है।

एमपी आईपीएस ट्रांसफर: मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने तीन आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। आईपीएस आशुतोष बागरी को बुरहानपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। दरअसल 2 मई को हुए 62 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर में देवेंद्र पाटीदार को बुरहानपुर से झाबुआ एसपी बनाया गया था। बुरहानपुर में एक सप्ताह से एसपी का पद खाली था। अब 17वीं बटालियन भिंड के कमांडेंट आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी बनाया गया है।

इन अफसरों के हुए तबादले

आईपीएस विदिता डागर को एडिशनल एसपी ग्वालियर से 2nd बटालियन ग्वालियर में कमांडेंट बनाया गया है। आशुतोष बागरी को सेनानी, 17वी बटालियन भिंड से एसपी बुरहानपुर बनाया गया है। राकेश सगर को डीआईजी 2nd बटालियन ग्वालियर से डीआईजी पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

8c62b5e0-296
8c62b5e0-296

विदिता डागर का स्थानांतरण ग्वालियर में

ग्वालियर जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिता डागर का स्थानांतरण ग्वालियर में ही कर दिया गया है। उन्हें सेनानी दूसरी वाहिनी विसबल में भेजा गया है। इसके साथ ही राज्य शासन ने दो अन्य आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला आदेश जारी किया है।

भिंड जिले की 17 वीं वाहिनी विसबल में में पदस्थ आईपीएस अधिकारी आशुतोष बागरी को बुरहानपुर जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बता दें कि आशुतोष बागरी इससे पहले मुरैना जिले के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। आईपीएस राकेश सगर को भोपाल मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। वह ग्वालियर में सेनानी दूसरी वाहिनी विसबल में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे।

ये खबरें भी पढ़ें...

MP IPS Transfer: रातों-रात क्यों गई अफसरों की कप्तानी, हर तबादले के पीछे अपनी कहानी

हाईकोर्ट का आदेश- IAS के फार्महाउस पर छापा मारने वाले TI का सस्पेंशन आदेश मनमाना, बदला लेने वाला

तीन आईपीएस अफसरों का डिमोशन; सात साल की लड़ाई, एक साल का दाग… आखिर इज्जत जीत गई

IPS ट्रांसफर : अमित तोलानी, शिवदयाल और राजीव कुमार कंचन लौटेंगे मध्यप्रदेश

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी आईपीएस ट्रांसफर
  • आईपीएस राकेश सगर
  • आईपीएस विदिता डागर
  • आईपीएस आशुतोष बागरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा