ट्रैफिक जाम से मिली मुक्ति, शहर से बाहर शिफ्ट हो रही कृषि उपज मंडी

Neel Tiwari | Nov 27, 2024, 18:39 IST
Share
MP Jabalpur gets relief from traffic jam by building smart market 137 acres
MP Jabalpur gets relief from traffic jam by building smart market 137 acres

मटर की खरीद और बिक्री कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है, लेकिन इस बार जबलपुर वासियों को पिछले साल की तरह लंबे ट्रैफिक जाम और चक्का जाम जैसे हालातों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मध्य प्रदेश का जबलपुर जिला अपनी मटर की गुणवत्ता, मिठास और बड़े दानों के लिए पूरे देश और विदेश में प्रसिद्ध है। जिले में लगभग 40 हजार हेक्टेयर जमीन पर मटर की खेती होती है। सीजन के दौरान लाखों क्विंटल मटर जबलपुर की मंडियों में पहुंचता है, जिसे देश के विभिन्न हिस्सों और विदेशों तक तेजी से भेजा जाता है। लेकिन इस दौरान सैकड़ों गाड़ियों में आने वाले मटर से लगा जाम आम लोगों के लिए सिरदर्द बन जाता था। जिससे राहत दिलाने, मंडी को शहर के बाहर शिफ्ट कर अब 137 एकड़ मे नई कृषि उपज मंडी विकसित की जा रही है।

ट्रैफिक के भारी दबाव के चलते बन रही है नई मंडी

जबलपुर शहर की विजय नगर कृषि उपज मंडी में मटर की खरीदी से अक्सर यातायात जाम और कानून-व्यवस्था की दिक्कतें पैदा हो जाती थीं। मटर लाने वाले ट्रकों और वाहनों की भीड़ के कारण स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी होती थी। इसे ध्यान में रखते हुए किसानों, व्यापारियों और शहर वासियों की मांग पर जिला प्रशासन ने मंडी को शहर के बाहर औरिया स्थित बाईपास क्षेत्र में ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है।

30 नवंबर को होगा मंडी का उद्घाटन

औरिया स्थित नई मटर मंडी 30 नवंबर से शुरू हो जाएगी। कलेक्टर दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस फैसले पर सभी ने सहमति जताई। बैठक में पाटन से विधायक अजय विश्नोई, पनागर से विधायक सुशील तिवारी इंदु, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, किसान संघों और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

120 एकड़ में मंडी का होगा विस्तार

पाटन विधायक अजय विश्नोई ने जानकारी दी कि नई मंडी न केवल मटर के लिए बल्कि फल और सब्जियों के लिए भी बनाई जा रही है। मंडी के पास 120 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है, जिसे व्यवस्थित रूप से विकसित किया जाएगा। फिलहाल, 17 एकड़ क्षेत्र में मंडी संचालित होगी। उन्होंने कहा कि मंडी को शहर से बाहर स्थानांतरित करने से ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं हल होंगी। व्यापारियों और किसानों के लिए सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

अब नई मंडी में ही आएगी मटर की फसल

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि नई मंडी में सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। किसानों और व्यापारियों की सुविधा के लिए मंडी को स्मार्ट और सुव्यवस्थित बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विजय नगर कृषि उपज मंडी में अब मटर लाने वाले वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित होगी। नई मंडी में अस्थायी दुकानें 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर आवंटित की जाएंगी।

विधायक सुशील तिवारी इंदु ने कहा कि मंडी के स्थानांतरण से एम्बुलेंस और स्कूल बसों जैसी आपातकालीन सेवाओं को जाम से राहत मिलेगी। उन्होंने व्यापारियों और किसानों से सहयोग करने की अपील की। किसान संघ और व्यापारी संगठनों ने भी मंडी के स्थानांतरण के निर्णय का स्वागत किया।

व्यापारियों सहित शहर वासियों के लिए राहत है नई मंडी

इस नई मंडी से किसानों को बेहतर व्यापार के अवसर मिलेंगे, वहीं व्यापारियों के लिए माल को बाजारों तक पहुंचाना आसान होगा। शहर के लोगों को यातायात जाम और अव्यवस्था से राहत मिलेगी। जिला प्रशासन का यह कदम जबलपुर को एक व्यवस्थित और स्मार्ट कृषि मंडी के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • बीजेपी विधायक अजय विश्नोई
  • मध्य प्रदेश
  • ट्रैफिक जाम
  • आधुनिक होगी मंडी
  • कृषि उपज मंडी
  • traffic jam
  • मंडी
  • जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना
  • जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय
  • जबलपुर स्मार्ट मंडी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं