हाईवे पर कार में गैंगरेप, आरोपी डॉक्टर और स्पा संचालक गिरफ्तार

Neel Tiwari | Oct 26, 2024, 23:39 IST
Share
MP Jabalpur girl gang rape case Two accused arrested
MP Jabalpur girl gang rape case Two accused arrested

जबलपुर में महिलाओं से जुड़े अपराध तेजी बढ़ रहे हैं। छात्रा से रेप की वारदात के अब युवती से कार में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानें पूरा मामला

जबलपुर में आए दिन जघन्य अपराध हो रहे हैं। अपराधियों में पुलिस और कानून का डर नहीं रह गया है। शहर में रेप और हत्या के मामलों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को एक बीटेक छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आने के बाद अब कार में युवती से गैंगरेप के मामले का खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने एक डॉक्टर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानें पूरा मामला

यह सनसनीखेज वारदात जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र का है। वारदात 8 सितंबर 2024 को एकता मार्केट पचरीसा होटल के पास बाईपास रोड क्षेत्र हुई थी। इस दिन रात करीब साढ़े आठ बजे दो आरोपियों ने युवती के साथ गैंगरेप किया। सफेद रंग की कार में युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद युवती को छोड़कर दोनों आरोपी से मौके से भाग निकले। पीड़िता किसी तरह वहां से पास के गोराबाजार थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई।

प्रेमी ने छात्रा से किया रेप, सुलह के बहाने दोस्त ने भी लूटी आबरू

पुलिस ने दिखाई सतकर्ता

पीड़िता की शिकायत के बाद गोराबाजार थाना पुलिस ने मामले में संवेदनशीलता और सतर्कता दिखाते हुए जीरो एफआई दर्ज की। जिसके बाद मामला बरेला थाने को स्थानांतरित किया गया, क्योंकि घटना बरेला थाना क्षेत्र में हुई थी। अब मामले में जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा है। साथ ही जिस कार में वारदात को अंजाम दिया था वह सफेद रंग की क्रेटा को जब्त किया है।

संजू निकला सलीम, करवा चौथ के दिन प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की हत्या

दो आरोपी हुए गिरफ्तार

बरेला थाना प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस सक्रिय हुई और जांच शुरू की। पुलिस की इस मामले में कार्रवाई से दो आरोपी मोहित कुमार साहू और दीपक पटेल को गिरफ्तार किया है। जिसमें से एक डॉक्टर और दूसरा स्पा सेंटर का संचालक है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि आरोपियों से पूछताछ की गई और सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आरोपियों को जेल भेजा गया है।

रीवा में पति के साथ पिकनिक गई पत्नी से गैंगरेप, 7 आरोपी गिरफ्तार

महिला सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

इस घटना ने शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। इस तरह के जघन्य अपराध से लोग स्तब्ध हैं और पुलिस से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कदम उठाने की उम्मीद कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में जिस तरह तेज कार्रवाई की उससे जनता मे संतोष तो जरूर पैदा हुआ है लेकिन पुलिस को जबलपुर शहर में बढ़ रहे अपराधों को लगाम लगाने के लिए कमर कसने की जरूरत है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Jabalpur Crime News
  • जबलपुर क्राइम न्यूज
  • कार में गैंगरेप
  • जबलपुर पुलिस
  • gang rape
  • गैंगरेप
  • jabalpur rape case
  • जबलपुर रेप केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा