स्टेशन से बाहर चाय पीने आए युवक को कहासुनी के बाद घोंपे चाकू, मौत

Neel Tiwari | Oct 26, 2024, 19:50 IST
Share
MP Jabalpur miscreants killed UP resident man
MP Jabalpur miscreants killed UP resident man

जबलपुर में किसी की जान ले लेना आजकल इतनी आम हो गई हैं कि कभी पेशाब करने की बात पर तो कभी चाय पीते हुए व्यक्ति की कहासुनी के बाद हत्या कर दी जा रही है। अब यूपी के बांदा जा रहे युवक की स्टेशन के बाहर चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

जबलपुर के नवागत पुलिस अधीक्षक अभी अच्छी तरह से अधिकारियों और थानों के स्टाफ को पहचान भी नहीं पाए थे कि जबलपुर में बढ़ रहे अपराधों से उनकी पहचान हो गई। जबलपुर के नए एसपी संपत उपाध्याय (SP Sampat Upadhyay) कानून व्यवस्था को लेकर सभी वरिष्ठ अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों की मीटिंग ले रहे थे और इस दौरान पुलिस कंट्रोल रूम से लगभग 1 किलोमीटर दूर रेलवे स्टेशन के बाहर उत्तर प्रदेश के बांदा के रहने वाले युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।

जबलपुर स्टेशन के बाहर युवक की हत्या

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान चंद्रभान रैदास (28) के रूप में हुई है, जो यूपी के बांदा जिले का निवासी था। चंद्रभान अपने भांजे के साथ गुजरात से बांदा की ओर यात्रा कर रहा था और वह दोनों आगे की ट्रेन के लिए जबलपुर रेलवे स्टेशन पर रुके थे। बताया गया है कि चंद्रभान और भांजा वासु राजा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नबंर 6 के बाहर चाय पीने के लिए बाहर पहुंचे थे। इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने चंद्रभान से रुपयों की डिमांड करते हुए विवाद शुरू कर दिया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाशों ने चंद्रभान पर लगातार चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस की सहायता से जबलपुर के मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

MP में पेशाब करने की बात को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले चाकू, 4 घायल

वारदात से क्षेत्र में मची सनसनी

इस वीभत्स घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद स्थानीय लोगों में डर और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना अचानक घटित हुई और कोई भी युवक को बचाने की कोशिश भी नहीं कर पाया।

बहन को बोले अपशब्द तो कर दी दोस्त की हत्या

मामले में जांच की जुटी पुलिस

घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अभी आरोपियों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर हत्यारों का सुराग तलाशने में जुटी हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी ने बताया की बांदा निवासी चंद्रभान रैदास के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, और शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। वारदात के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

टीकमगढ़ में BJP नेता के घर पर 30 मिनट तक बदमाशों ने बरसाई गोलियां

दीपावली की छुट्टी के लिए घर जा रहे थे मामा- भांजे

मृतक के भांजे वासु राजा ने बताया कि वह अपने मामा चंद्रभान के साथ गुजरात की साड़ी फैक्ट्री में काम करता था और दीपावली की छुट्टी के लिए अपने घर बांदा जा रहा था। उनकी ट्रेन शाम को होने के कारण वह लोग जबलपुर स्टेशन में रुके हुए थे और चाय नाश्ता करने के लिए स्टेशन के बाहर बनी गुमटियों पर पहुंचे थे। इसी दौरान तीन से चार युवक आए, युवकों ने शराब पीने के लिए रूपयों की डिमांड की, रुपए नहीं देने पर उन्होंने मामा चंद्रभान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Jabalpur Crime News
  • जबलपुर क्राइम न्यूज
  • उत्तर प्रदेश
  • युवक की चाकू मारकर हत्या
  • जबलपुर रेलवे स्टेशन
  • जबलपुर में हत्या
  • जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय
  • Jabalpur SP Sampat Upadhyay
  • बांदा न्यूज
  • Banda News
MP High Court News: जेके सीमेंट फैक्ट्री पर अवैध खनन का आरोप, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

By Anshika Singh Chauhan

MP High Court News: जेके सीमेंट फैक्ट्री पर अवैध खनन का आरोप, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
हाईकोर्ट ने 11 साल बाद सूचना सहायकों को दी राहत, नौकरी से हटाने का आदेश रद्द; बकाया वेतन भी मिलेगा

By Mukesh Sharma

हाईकोर्ट ने 11 साल बाद सूचना सहायकों को दी राहत, नौकरी से हटाने का आदेश रद्द; बकाया वेतन भी मिलेगा
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: 162 कर्मचारियों के विभाग बदले, मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर गृह और वित्त विभाग तक नई पदस्थापना, GAD ने जारी किए तीन आदेश

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: 162 कर्मचारियों के विभाग बदले, मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर गृह और वित्त विभाग तक नई पदस्थापना, GAD ने जारी किए तीन आदेश
OBC आरक्षण पर महासंग्राम की तैयारी, 15 अक्टूबर से आंदोलन; नवंबर में भोपाल में लाखों लोगों को जुटाने का लक्ष्य

By Neel Tiwari

OBC आरक्षण पर महासंग्राम की तैयारी, 15 अक्टूबर से आंदोलन; नवंबर में भोपाल में लाखों लोगों को जुटाने का लक्ष्य
एम्स भोपाल में पहली बार ट्रांसजेंडर सर्जरी: 8 घंटे चला ऑपरेशन, 5 और मरीज इलाज के लिए पहुंचे

By Arohi Raj

एम्स भोपाल में पहली बार ट्रांसजेंडर सर्जरी: 8 घंटे चला ऑपरेशन, 5 और मरीज इलाज के लिए पहुंचे
इंदौर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, स्वामित्व योजना में काम नहीं करने पर सात प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

By Sanjay Gupta

इंदौर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, स्वामित्व योजना में काम नहीं करने पर सात प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त
गहलोत बोले- तीन बार CM बनना कम है क्या, चौथी बार के नारे मत लगाओ; पंचायत चुनाव से पहले फिर दी नसीहत

By Saurabh Mishra

गहलोत बोले- तीन बार CM बनना कम है क्या, चौथी बार के नारे मत लगाओ; पंचायत चुनाव से पहले फिर दी नसीहत