खजुराहो कार्निवल में कलाकार को भूली सरकार! होटल वालों ने ठहरने से किया इनकार

Amresh Kushwaha | Feb 25, 2026, 12:18 IST
Share
mp khajuraho carnival closed early artist controversy aivc
mp khajuraho carnival closed early artist controversy aivc

खजुराहो में आयोजित 7 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्निवल 4 दिन पहले ही बंद हो गया। वहीं, कलाकारों को होटलों ने ठहराने से भी इनकार कर दिया। जानें पूरी वजह...

Khajuraho. खजुराहो के शिल्पग्राम में चल रहा अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव (Khajuraho Dance Festival 2026) विवादों के घेरे में आ गया है। बड़े-बड़े दावों के बीच शुरू हुआ खजुराहो कार्निवल अपने निर्धारित समय से 4 दिन पहले ही अचानक बंद कर दिया गया है।

आलम यह है कि दूर-दराज से आए कलाकारों को न केवल अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी, बल्कि होटल संचालकों ने उन्हें ठहराने से भी मना कर दिया।

khajuraho-dance-festival-2026
khajuraho-dance-festival-2026


अधूरा रहा 7 दिनों का सफर

तय कार्यक्रम के अनुसार, इस कार्निवल का आयोजन 20 से 26 फरवरी तक होना था। इसमें विभिन्न प्रांतों के शास्त्रीय नृत्य और लोक कलाकारों की प्रतियोगिताएं चल रही थीं। हर शाम सांस्कृतिक यात्राएं निकाली जा रही थीं।

इसका जिम्मा एग्री इंडस्ट्रीज विकास चैंबर (AIVC) के पास था। वहीं, 26 फरवरी का इंतजार किए बिना, सोमवार, 23 फरवरी की शाम को ही अचानक इस उत्सव के समापन की बात सामने आ गई थी।

कलाकारों और दुकानदारों ने अंधेरे में गुजारी रात

मंगलवार, 25 फरवरी को जब कलाकार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, तो वहां सन्नाटा पसरा था। मौके पर कोई तैयारी नहीं थी। स्थिति तब और बिगड़ गई जब आयोजन स्थल की बिजली काट दी गई।

कलाकारों और दुकानदारों ने आरोप लगाया कि उन्हें पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। यहां तक कि स्टॉल पर रखी पानी की बोतलें भी चोरी हो गईं। लोगों को पीने के पानी और खाने के लिए तरसना पड़ गया।

खजुराहो नृत्य महोत्सव 2026 - भारतीय पारंपरिक नृत्य शैलियों की लाइव  प्रस्तुतियाँ।
खजुराहो नृत्य महोत्सव 2026 - भारतीय पारंपरिक नृत्य शैलियों की लाइव प्रस्तुतियाँ।


कलाकारों को ठहराने होटल ने किया इनकार

जब कलाकार अपने तय किए हुए होटलों में पहुंचे, तो उन्हें एक और बड़ा झटका लगा। होटल मालिकों ने उन्हें साफ कह दिया कि आयोजकों ने पेमेंट नहीं किया है, इस कारण अब उन्हें अपनी जेब से खर्च उठाकर रुकना पड़ेगा।

आयोजकों ने तो कलाकारों से संपर्क तक करना बंद कर दिया है। राजनगर तहसीलदार धीरज गौतम ने बताया कि कई होटल मालिकों ने इस मामले की शिकायत की है। अब इसकी जांच की जा रही है।

खजुराहो नृत्य महोत्सव 2026 - भारतीय पारंपरिक नृत्य शैलियों की लाइव  प्रस्तुतियाँ।
खजुराहो नृत्य महोत्सव 2026 - भारतीय पारंपरिक नृत्य शैलियों की लाइव प्रस्तुतियाँ।


आयोजकों को सरकार से नहीं मिला था कोई फंड

खजुराहो नृत्य महोत्सव का उद्घाटन संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने किया था। पर्यटन विभाग ने इसे एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर प्रचारित किया था। हालांकि, संस्कृति सचिव शिव शेखर शुक्ला पहले ही साफ कर चुके थे कि आयोजकों को सरकार से कोई फंड नहीं मिला है।

जिला प्रशासन के अधिकारियों का मानना है कि आयोजक संस्था होटल, टेंट और अन्य खर्चे उठाने में असमर्थ रही। इसके कारण यह पूरा आयोजन असफल हो गया।

51वें खजुराहो नृत्य समारोह
51वें खजुराहो नृत्य समारोह


ताले में कैद हुआ सामान

वर्तमान में शिल्पग्राम के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया है। इससे दुकानदार अपना सामान भी बाहर नहीं निकाल पा रहे हैं। देश के अलग-अलग कोनों से आए कलाकार अब अपने यात्रा भत्ते (TA) और दैनिक भत्ते (DA) के लिए भटक रहे हैं। वहीं, एग्री इंडस्ट्रीज विकास चैंबर की ओर से कोई भी जवाब देने को तैयार नहीं है।

ये खबर भी पढ़िए...

खजुराहो न्यूज: महोत्सव में पर्यटन मंत्री के भाषण पर पर्यटकों की हूटिंग: "गो बैक" के लगे नारे

दिल्ली-मुंबई को पछाड़ एमपी का खजुराहो एयरपोर्ट बना देश का नंबर-1, AAI की सर्वे में टॉप पर

MP News: CAG रिपोर्ट ने खोली एमपी शिक्षा विभाग में नियुक्ति और तबादला सिस्टम की पोल

मध्यप्रदेश गजब: क्रांतिसूर्य टंट्या भील यूनिवर्सिटी में 140 पद खाली, फिर भी चल रही पढ़ाई!

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • खजुराहो
  • खजुराहो नृत्य महोत्सव
  • खजुराहो न्यूज
  • संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google