Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म, सीएम मोहन यादव ने छतरपुर से जारी की 31वीं किस्त

Amresh Kushwaha | Dec 09, 2025, 14:59 IST
Share
ladli-behna-yojana-31st-installment-december-2025
ladli-behna-yojana-31st-installment-december-2025

एमपी की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छतरपुर से लगभग 1857 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं। यह राशि 1.26 करोड़ बहनों के खातों में भेजी गई है।

Chhatarpur. मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों का इंजतार अब खत्म हो गया है। प्रदेश सरकार ने आज, 09 दिसंबर को 31वीं किस्त की राशि जारी कर दी है। यह राशि सीएम मोहन यादव ने छतरपुर जिले के राजनगर से बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से जारी की है।

इस बार 1.26 करोड़ बहनों खाते में लगभग 1857 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है। वहीं, इस बार महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपए भेजे गए हैं।

बंद नहीं होगी योजना

अप्रैल में राज्य सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस योजना को लेकर अहम जानकारी दी थी। इसमें कहा गया था कि लाड़ली बहना योजना बंद नहीं होगी। इस योजना की राशि हर महीने की 10 से 16 तारीख के बीच ट्रांसफर की जाएगी। सरकार अपनी सुविधा के अनुसार इन तारीखों के बीच खातों में राशि ट्रांसफर करेगी।

लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1750 रुपए!

राज्य पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि अभी सहायता राशि 1500 रुपए है। अगली दीपावली में यह 1750 रुपए हो जाएगी। इसके बाद दीपावली पर 2000 रुपए हो जाएंगे। 2028 की दिवाली पर एक हजार रुपए की बढ़ोतरी होगी। इस तरह 3000 रुपए की राशि का वादा पूरा होगा। सरकार अपने वादों पर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। लोधी ने कहा कि हम झूठ नहीं बोलते। यह काम करने वाली पार्टी है। जो लोग पार्टी से नहीं जुड़े हैं, पहले जुड़ें।

3000 रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्य

लाड़ली बहना योजना की नींव साल 2023 में मध्यप्रदेश में रखी गई थी। इसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। योजना की शुरुआत में पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की सहायता राशि दी जाती थी।

इसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। वहीं अब सरकार का उद्देश्य मासिक राशि को 3000 रुपए तक पहुंचाना है। यह बदलाव महिलाओं की जरूरतों और महंगाई को देखते हुए किया गया था। हालांकि अब ऐसी जानकारियां सामने आ रही हैं, जो चौंकाने वाली हैं।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



लाड़ली बहना योजना में अपना नाम कैसे चेक करें?

👉सबसे पहले, लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।

👉वेबसाइट के होम पेज पर आवेदन और भुगतान की स्थिति वाले लिंक पर क्लिक करें।

👉अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपनी आवेदन संख्या या सदस्य समग्र नंबर डालना होगा।

👉फिर, एक कैप्चा कोड दिखेगा, जिसे भरें और सबमिट पर क्लिक करें।

👉इसके बाद, आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) भेजा जाएगा।

👉उस OTP को सही-सही डालें और वेरिफाई करें।

👉OTP वेरिफाई होते ही, आपकी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसमें आपके आवेदन का भुगतान विवरण भी मिलेगा।

ग्राफिक्स के जरिए समझें योजना से जुड़ी जरूरी बातें

b5e59ffe-742
b5e59ffe-742


67bd872a-ad8
67bd872a-ad8




कौन कर सकता है लाड़ली बहना योजना में आवेदन

98400dd9-a31
98400dd9-a31


कौन नहीं कर सकता आवेदन

fed72786-cf5
fed72786-cf5


कैसै करें आवेदन

89911514-d1e
89911514-d1e


90928d3a-90b
90928d3a-90b


ये खबर भी पढ़िए...MP News: महिलाओं ने कहा- लाड़ली बहना के पैसे वापस ले लो, लेकिन गांव से हटाओ शराब दुकान

लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों के लिए हेल्पलाइन

लाड़ली बहना योजना के तहत अपना नाम चेक करने के लिए महिलाएं मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाकर अपनी आवेदन स्थिति देख सकती हैं। वहां पर उन्हें अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करना होगा और फिर OTP के माध्यम से अपनी स्थिति की जांच करनी होगी।

लाड़ली बहना योजना की किस्तों के समय

यहां दी गई हैं एमपी लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की अब तक की किस्तों की तारीखें-

  • पहली किस्त: 7 जून 2023
  • दूसरी किस्त: 11 जुलाई 2023
  • तीसरी किस्त: 10 अगस्त 2023
  • चौथी किस्त: 11 सितंबर 2023
  • 6वीं किस्त: 10 नवंबर 2023
  • 7वीं किस्त: 10 दिसंबर 2023
  • 8वीं किस्त: 10 जनवरी 2024
  • 9वीं किस्त: 10 फरवरी 2024
  • 10वीं किस्त: 1 मार्च 2024
  • 11वीं किस्त: 5 अप्रैल 2024
  • 12वीं किस्त: 4 मई 2024
  • 13वीं किस्त: 4 जून 2024
  • 14वीं किस्त: 5 जुलाई 2024
  • 15वीं किस्त: 10 अगस्त 2024
  • 16वीं किस्त: 9 सितंबर 2024
  • 17वीं किस्त: 5 अक्टूबर 2024
  • 18वीं किस्त: 9 नवंबर 2024
  • 19वीं किस्त: 11 दिसंबर 2024
  • 20वीं किस्त: 12 जनवरी 2025
  • 21वीं किस्त: 10 फरवरी 2025
  • 22वीं किस्त: 8 मार्च 2025
  • 23वीं किस्त: 16 अप्रैल 2025
  • 24वीं किस्त: 15 मई 2025
  • 25वीं किस्त: 16 जून 2025
  • 26वीं किस्त: 12 जुलाई 2025
  • 27वीं किस्त: 7 अगस्त 2025
  • 28वीं किस्त: 12 सितंबर 2025
  • 29वीं किस्त: 12 अक्टूबर 2015

FAQ

  1. क्या है लाड़ली बहना योजना ?
    लाड़ली बहना योजना एक राज्य सरकार की पहल है। इसका उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करना है। इसके तहत प्रत्येक पात्र महिला को सीधे उनके बैंक खाते में वित्तीय सहायता भेजी जाती है।
  2. यदि मुझे लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, तो मैं क्या कर सकती हूँ?
    यदि किसी महिला को लाड़ली बहना योजना से संबंधित कोई समस्या हो, तो वह हेल्पलाइन नंबर 0755 2700800 पर संपर्क कर सकती है। इसके अलावा, वह योजना की अधिक जानकारी के लिए cmladlibahna.mp.gov.in पोर्टल पर भी जा सकती है।
Tags:
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच