Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म, सीएम मोहन यादव ने नर्मदापुरम से जारी की 32वीं किस्त
Amresh Kushwaha | Jan 16, 2026, 16:46 IST
mp ladli behna yojana 32st installment
एमपी की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नर्मदापुरम से लगभग 1836 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं। यह राशि 1.25 करोड़ बहनों के खातों में भेजी गई है।
News In Short
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के आज 32वीं किस्त जारी कर दी है।
- 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को 1836 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है।
- 29 लाख बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 90 करोड़ रुपए भेजे गए।
- मुख्यमंत्री ने माखन नगर में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।
- महिला सशक्तिकरण और समाज के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता जताई।
News In Detail
इस बार 1.25 करोड़ बहनों खाते में लगभग 1836 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है। वहीं, इस बार महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपए भेजे गए हैं।
इसके साथ ही, 29 लाख बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 90 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि भेजी गई। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया।
बंद नहीं होगी योजना
अप्रैल 2025 में राज्य सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस योजना को लेकर अहम जानकारी दी थी। इसमें कहा गया था कि लाड़ली बहना योजना बंद नहीं होगी। इस योजना की राशि हर महीने की 10 से 16 तारीख के बीच ट्रांसफर की जाएगी। सरकार अपनी सुविधा के अनुसार इन तारीखों के बीच खातों में राशि ट्रांसफर करेगी।
लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1750 रुपए!
इस तरह 3000 रुपए की राशि का वादा पूरा होगा। सरकार अपने वादों पर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। लोधी ने कहा कि हम झूठ नहीं बोलते। यह काम करने वाली पार्टी है। जो लोग पार्टी से नहीं जुड़े हैं, पहले जुड़ें।
दमोह से संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को बताया, इस तारीख से खाते में आएंगे 1750 रुपए#darmendralodhi #damoh #ladlibhana @DharmendrLodhii pic.twitter.com/uCO6Oxeftx
— TheSootr (@TheSootr) December 7, 2025
Sootr Knowledge
3000 रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्य
इसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। वहीं अब सरकार का उद्देश्य मासिक राशि को 3000 रुपए तक पहुंचाना है। यह बदलाव महिलाओं की जरूरतों और महंगाई को देखते हुए किया गया था। हालांकि अब ऐसी जानकारियां सामने आ रही हैं, जो चौंकाने वाली हैं।
लाड़ली बहना योजना में अपना नाम कैसे चेक करें?👉सबसे पहले, लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।👉वेबसाइट के होम पेज पर आवेदन और भुगतान की स्थिति वाले लिंक पर क्लिक करें। 👉अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपनी आवेदन संख्या या सदस्य समग्र नंबर डालना होगा। 👉फिर, एक कैप्चा कोड दिखेगा, जिसे भरें और सबमिट पर क्लिक करें। 👉इसके बाद, आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) भेजा जाएगा। 👉उस OTP को सही-सही डालें और वेरिफाई करें। 👉OTP वेरिफाई होते ही, आपकी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसमें आपके आवेदन का भुगतान विवरण भी मिलेगा। |
ग्राफिक्स के जरिए समझें योजना से जुड़ी जरूरी बातें
b5e59ffe-742
67bd872a-ad8
कौन कर सकता है लाड़ली बहना योजना में आवेदन
98400dd9-a31
कौन नहीं कर सकता आवेदन
fed72786-cf5
कैसै करें आवेदन
89911514-d1e
90928d3a-90b
ये खबर भी पढ़िए...MP News: महिलाओं ने कहा- लाड़ली बहना के पैसे वापस ले लो, लेकिन गांव से हटाओ शराब दुकान
लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों के लिए हेल्पलाइन
लाड़ली बहना योजना की किस्तों के समय
- पहली किस्त: 7 जून 2023
- दूसरी किस्त: 11 जुलाई 2023
- तीसरी किस्त: 10 अगस्त 2023
- चौथी किस्त: 11 सितंबर 2023
- 6वीं किस्त: 10 नवंबर 2023
- 7वीं किस्त: 10 दिसंबर 2023
- 8वीं किस्त: 10 जनवरी 2024
- 9वीं किस्त: 10 फरवरी 2024
- 10वीं किस्त: 1 मार्च 2024
- 11वीं किस्त: 5 अप्रैल 2024
- 12वीं किस्त: 4 मई 2024
- 13वीं किस्त: 4 जून 2024
- 14वीं किस्त: 5 जुलाई 2024
- 15वीं किस्त: 10 अगस्त 2024
- 16वीं किस्त: 9 सितंबर 2024
- 17वीं किस्त: 5 अक्टूबर 2024
- 18वीं किस्त: 9 नवंबर 2024
- 19वीं किस्त: 11 दिसंबर 2024
- 20वीं किस्त: 12 जनवरी 2025
- 21वीं किस्त: 10 फरवरी 2025
- 22वीं किस्त: 8 मार्च 2025
- 23वीं किस्त: 16 अप्रैल 2025
- 24वीं किस्त: 15 मई 2025
- 25वीं किस्त: 16 जून 2025
- 26वीं किस्त: 12 जुलाई 2025
- 27वीं किस्त: 7 अगस्त 2025
- 28वीं किस्त: 12 सितंबर 2025
- 29वीं किस्त: 12 अक्टूबर 2015
- 30वीं किस्त: 12 नवंबर 2025
- 31वीं किस्त: 09 दिसंबर 2025
FAQ
- क्या है लाड़ली बहना योजना ?
लाड़ली बहना योजना एक राज्य सरकार की पहल है। इसका उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करना है। इसके तहत प्रत्येक पात्र महिला को सीधे उनके बैंक खाते में वित्तीय सहायता भेजी जाती है। - यदि मुझे लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, तो मैं क्या कर सकती हूँ?
यदि किसी महिला को लाड़ली बहना योजना से संबंधित कोई समस्या हो, तो वह हेल्पलाइन नंबर 0755 2700800 पर संपर्क कर सकती है। इसके अलावा, वह योजना की अधिक जानकारी के लिए cmladlibahna.mp.gov.in पोर्टल पर भी जा सकती है।
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman