mp-ladli-laxmi-yojana-education-level-report-2025
लाड़ली लक्ष्मी योजना की कड़वी सच्चाई: 20% लाड़लियों को पूरी राशि, 80% बीच में छोड़ रही पढ़ाई
Anjali Dwivedi | Published:
mp-ladli-laxmi-yojana-education-level-report-2025
मध्य प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत सिर्फ 20% बेटियों को ही 1.43 लाख का पूरा फायदा मिल पा रहा है। विधानसभा में जो आंकड़े पेश किए गए, उनके मुताबिक, पढ़ाई छोड़ने के कारण 80% लाड़लियां उच्च शिक्षा से दूर हैं।
News In Short
- लाड़ली लक्ष्मी योजना की 1.43 लाख रुपए की राशि का लाभ सिर्फ 20% लाड़लियों को मिल रहा है।
- केवल 19.97% लाड़लियों ने ही 12वीं कक्षा में प्रवेश लिया है।
- ग्रेजुएशन तक 5.83% और पीजी तक सिर्फ 0.33% बेटियां ही पहुंच पाई हैं।
- साल 2012 के मुकाबले 2025 में पंजीयन की संख्या में बड़ी गिरावट आई है।
- 6वीं कक्षा के बाद लगभग आधी लड़कियां पढ़ाई से बाहर हो जाती हैं।
News In Detail
हाल ही में विधानसभा में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने इन आंकड़ों को पेश किया है। उन्होंने बताया कि इन आंकड़ों ने योजना के सही तरीके से लागू न होने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही राज्य में लड़कियों के गिरते शैक्षिक स्तर पर भी चिंता जाहिर की गई है।
80% बेटियों को नहीं मिल रहा योजना का लाभ
असलियत ये है कि 80% छात्राएं सिर्फ शुरुआती किस्तों तक ही सीमित रह गई हैं, यानी करीब 43 हजार रुपए तक।
पूरा फायदा, यानी 1 लाख 43 हजार रुपए, केवल 20% बेटियों को ही मिल पा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि वे उच्च शिक्षा के कड़े मापदंड पूरे नहीं कर पातीं।
6वीं के बाद टूटने लगता है शिक्षा का सपना
- रजिस्टर्ड लाड़लियों में से केवल 52.35% बेटियों ने ही कक्षा 6वीं तक की पढ़ाई पूरी की है।
- कक्षा 12वीं में प्रवेश लेने वाली बेटियों का प्रतिशत गिरकर मात्र 19.97% रह गया है।
- कॉलेज यानी स्नातक तक सिर्फ 5.83% बेटियां ही पहुंच पा रही हैं।
- मास्टर्स तक का सफर तय करने वाली लाड़लियों की संख्या तो न के बराबर यानी महज 0.33% है।
रजिस्ट्रेशन के ग्राफ में भारी गिरावट
साल 2012: इस साल सर्वाधिक 3 लाख 54 हजार 271 पंजीयन हुए थे।
साल 2021: यहां फिर उछाल आया और 3 लाख 44 हजार 649 पंजीयन दर्ज किए गए।
साल 2025: इस साल पंजीयन की संख्या घटकर 2 लाख 72 हजार 6 रह गई है।
मंत्री निर्मला भूरिया ने इस गिरावट का बचाव करते हुए कहा कि पात्रता के सख्त नियमों के कारण पंजीयन में कमी आई है।
उच्च शिक्षा का बढ़ता ड्रॉपआउट
ये आंकड़े बताते हैं कि सिर्फ पैसे देने से पढ़ाई में सुधार नहीं हो रहा। असली समस्या तो ये है कि बीच में पढ़ाई छोड़ने की वजह से बेटियों को वो मदद ही नहीं मिल पा रही।
आखिर रजिस्ट्रेशन कम क्यों हुए?
लाड़ली लक्ष्मी योजना से बेटियों को कैसे मिलता है फायदा
कब-कब और कितनी मिलेगी राशि?
- 6वीं क्लास में आने पर: दो हजार रुपए
- 9वीं क्लास में आने पर: चार हजार रुपए
- 11वीं क्लास में आने पर: छह हजार रुपए
- 12वीं क्लास में आने पर: छह हजार रुपए
कॉलेज या प्रोफेशनल कोर्स के लिए
एकमुश्त बड़ी राशि (1 लाख रुपए)
जब बेटी 21 साल की हो जाए, उसने 12वीं की परीक्षा दी हो और उसकी शादी कानूनन सही उम्र में हो रही हो, तब सरकार उसे आखिरी किश्त के रूप में एक लाख रुपए का भुगतान करती है।
ये खबरें भी पढ़ें....
विधानसभा में लाड़ली बहना योजना पर बड़ा खुलासा, 6.28 लाख नाम घटे, हजारों लाड़लियों का अटका पैसा
MP Budget 2026 : विधानसभा बजट सत्र का सातवां दिन, विभागवार बजट पर होगी चर्चा
भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में छात्रा की मौत का मामला, विधानसभा में गरम बहस
MP News: इंडिया-यूएस ट्रेड डील पर एमपी कांग्रेस का विधानसभा में प्रदर्शन
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha