माध्यमिक खेल शिक्षक भर्ती 2024 हाईकोर्ट के आदेश के अधीन, DPI और ESB से मांगा जवाब

Neel Tiwari | Published:
Share
mp middle school sports teacher recruitment 2024 high court stay
mp middle school sports teacher recruitment 2024 high court stay

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर ने माध्यमिक शिक्षक (खेल) भर्ती 2024 से जुड़े एक मामले में अहम अंतरिम आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि इस पद पर होने वाली सभी नियुक्तियां फिलहाल याचिका के अंतिम फैसले के अधीन रहेंगी।

News in short

  • हाईकोर्ट ने माध्यमिक शिक्षक (खेल) भर्ती 2024 की नियुक्तियों को अंतिम फैसले के अधीन रखा है।
  • राज्य सरकार, DPI और MPESB को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
  • याचिकाकर्ताओं ने D.P.Ed. को B.P.Ed. के समकक्ष मानने की मांग की है।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय DPI ने D.P.Ed. को मान्य नहीं किया है।
  • पहले भी इस शिक्षक भर्ती का रिजल्ट हाईकोर्ट में विवादों में रह चुका है।

News in detail

9882 पदों के लिए निकली शिक्षक भर्ती के 338 पद अब हाईकोर्ट के निर्णय के अधीन हो गए हैं। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर में जस्टिस विशाल धगट की बेंच ने माध्यमिक शिक्षक (खेल) भर्ती 2024 से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए अंतरिम आदेश जारी किया है।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस भर्ती के तहत की जाने वाली सभी नियुक्तियां याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगी। यानी फिलहाल जो भी नियुक्ति होगी, वह कोर्ट के अंतिम फैसले पर निर्भर मानी जाएगी।

5e4b6470-f91
5e4b6470-f91

क्या है पूरा विवाद?

यह याचिका मुरैना निवासी सुरेंद्र सिंह राजावत और अन्य अभ्यर्थियों की ओर से दायर की गई है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान दस्तावेज सत्यापन में उनके D.P.Ed. (डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन) को B.P.Ed. के बराबर मानने से मना कर दिया गया। इसी कार्रवाई को उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

मेरिट में नाम आने के बाद खड़ा हुआ विवाद

याचिकाकर्ताओं के वकील आर्यन उरमलिया ने कोर्ट को बताया कि भर्ती के विज्ञापन में B.P.Ed. या B.P.E. अथवा समकक्ष योग्यता रखने वालों को पात्र बताया गया था। इसी आधार पर अभ्यर्थियों ने आवेदन किया और परीक्षा में शामिल हुए। उनका नाम मेरिट सूची में भी आया और दस्तावेज सत्यापन भी पूरा हो गया, लेकिन बाद में मौखिक रूप से कहा गया कि D.P.Ed. को B.P.Ed. के बराबर नहीं माना जाएगा।

9be92182-0bd
9be92182-0bd

पहले भी मिल चुका है समकक्ष होने का स्पष्टीकरण

याचिका में यह भी बताया गया कि जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर और लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा पूर्व में जारी पत्रों में एक वर्षीय D.P.Ed. को B.P.Ed. के बराबर माना गया था। इसके बावजूद वर्तमान भर्ती प्रक्रिया के दौरान इसे मान्य नहीं किया गया। इससे अभ्यर्थियों को नुकसान हुआ है।



बिना लिखित आदेश के किया गया बाहर

अभ्यर्थियों का यह भी कहना है कि दस्तावेज सत्यापन के समय उनके खिलाफ कोई लिखित आपत्ति दर्ज नहीं की गई और न ही उन्हें कोई कारण बताते हुए औपचारिक आदेश दिया गया। इसके बावजूद उन्हें चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।

हजारों पदों पर निकली थी भर्ती

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2024 के लिए कुल 9,882 पदों का विज्ञापन जारी किया था। इनमें माध्यमिक शिक्षक (खेल) के 338 पद शामिल थे। इस पद के लिए शारीरिक शिक्षा में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक और B.P.Ed. या B.P.E. या इसके समकक्ष योग्यता मांगी गई थी।

9fa17e1c-546
9fa17e1c-546

पहले भी कोर्ट तक पहुंच चुका है इस भर्ती से जुड़ा मामला

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षक भर्ती पहले भी विवादों में रह चुकी है। अप्रैल में परीक्षा के बाद जब परिणाम घोषित होने वाला था, तब हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) की डिवीजन बेंच ने परिणाम पर रोक लगा दी थी। बाद में लंबा इंतजार करने के बाद सितंबर 2025 में रिजल्ट जारी किया गया था, वह भी कोर्ट के अगले आदेश के अधीन था।

अब खेल शिक्षक भर्ती भी कोर्ट के फैसले पर निर्भर

अब माध्यमिक शिक्षक (खेल) के पदों की नियुक्तियां भी हाईकोर्ट के अंतिम फैसले पर निर्भर हो गई हैं। जब तक इस मामले में अंतिम आदेश नहीं आता, तब तक इस भर्ती से जुड़ी नियुक्तियां पूरी तरह सुरक्षित नहीं मानी जाएंगी।

ये खबर भी पढ़िए...

MPPSC फूड सेफ्टी ऑफिसर के इंटरव्यू की तारीख जारी, 123 पदों पर होगी भर्ती

'द सूत्र' फिर 100 फीसदी सही, MPPSC ने जारी किया लाइब्रेरियन 2022 का रिजल्ट

MP के सरकारी स्कूलों में 5000 शिक्षक भर्ती की तैयारी, मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया

BPSC TRE 4.0 शिक्षक भर्ती: 40 हजार पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें डिटेल

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
  • प्राथमिक शिक्षक भर्ती
  • माध्यमिक शिक्षक
  • MPESB
  • मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षक भर्ती
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन