दिल्ली पहुंचा प्रहलाद पटेल का 'भीख' वाले बयान का विवाद, नड्डा को टैग कर डिलीट किया पोस्ट

Sourabh Bhatnagar | Mar 05, 2025, 08:11 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल ने अपने भिखारी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर सफाई दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को टैग करते हुए लिखा कि...

मध्यप्रदेश के पंचायत और श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल का राजगढ़ के सुठालिया में लोधी-लोधा समाज के सम्मेलन में दिया गया भीख वाला बयान उनके लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है। मंत्री पटेल ने इस बयान के बाद जबलपुर में कहा कि वह अपने बयान पर पूरी तरह से कायम हैं। उनका कहना था कि यह बयान किसी पार्टी के कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था, बल्कि एक सामाजिक मंच पर कही गई बात थी। उन्होंने कांग्रेस नेता जीतू पटवारी पर आरोप लगाया कि उन्होंने इस बयान को तूल दिया है।

नड्डा को टैग कर बाद में पोस्ट किया डिलीट

thesootr
thesootr

कांग्रेस इस बयान को लेकर मंत्री पटेल पर लगातार हमलावर है। मंत्री पटेल बैकफुट पर नजर आ रहे हैं और पार्टी इस मुद्दे को जल्दी खत्म करना चाहती है। मंगलवार रात उन्होंने X प्लेटफॉर्म पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को टैग करते हुए एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, मेरे मन में जनता सदैव जनार्दन रही, चाहे उसने नकारा हो या स्वीकारा हो, यह मेरी निष्ठा का अतीत है, वह आज भी है, लेकिन शुचिता की राजनीति, भ्रष्ट और बेईमानों को कैसे रास आएगी। हालांकि, इस पोस्ट को कुछ समय बाद डिलीट कर दिया गया।

खबर यह भी...

क्या माफी मांगेंगे पटेल ?

सूत्रों के मुताबिक, हाईकमान से यह संकेत मिल रहे हैं कि मंत्री पटेल को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की सलाह दी जा सकती है।

क्या कहा था पटेल ने

शनिवार को मंत्री प्रह्लाद पटेल ने राजगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत हो गई है। उन्होंने यह भी कहा था कि लोग नेताओं को माला पहनाकर अपनी मांगों का पत्र थमा देते हैं, जो उन्होंने गलत ठहराया। विपक्ष ने इस बयान को लेकर मंत्री पर हमला बोला और भाजपा की किरकिरी की।

खबर यह भी...

मंत्री की सफाई - सामाजिक मंच पर दिया गया बयान

मंत्री ने बाद में अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि यह एक सामाजिक मंच पर दिया गया बयान था और समाज को स्वाभिमान से खड़ा करना कोई अपराध नहीं है। यह उनकी अपनी बात थी, जो उन्होंने हमेशा अपने स्वजातीय भाइयों के बीच की थी। मंत्री का कहना था कि पूरा बयान पब्लिक डोमेन में मौजूद है।

पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने बोला हमला

राजगढ़ जिले के सुठालिया में मंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने कहा कि प्रह्लाद पटेल का यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मंत्री से इस्तीफा देने की भी सलाह दी। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि अगर प्रह्लाद पटेल को समाज की राजनीति ही करनी है तो वह इस्तीफा दे दें। उनके मुताबिक, नरेंद्र मोदी ने भी समाज की राजनीति के खिलाफ अपने विचार व्यक्त किए हैं।

राजनीति में स्वाभिमान की बात करना गलत नहीं

प्रह्लाद पटेल का कहना है कि राजनीति में स्वाभिमान की बात करना गलत नहीं है। यह उनकी व्यक्तिगत राय थी और उन्होंने इसे हमेशा समाज के बीच रखा है। इसके बावजूद, इस बयान को लेकर विवाद और राजनीति तेज हो गई है। भाजपा और विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी है।

thesootr links

Tags:
  • BJP
  • JP Nadda
  • प्रहलाद पटेल
  • मध्य प्रदेश
  • BJP National President JP Nadda
  • राजगढ़
  • Laxman Singh
  • मंत्री प्रहलाद पटेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा