MP में मंत्रियों के बंगले चमकाने में 30 करोड़ खर्च, बिजली-पानी के बिलों में चले गए करोड़ों
Anjali Dwivedi | Feb 21, 2026, 14:53 IST
mp-ministers-bungalow-maintenance-expenditure-2026
मध्य प्रदेश सरकार ने विधानसभा में बताया कि, एक जनवरी 2024 से फरवरी 2026 तक सीएम-मंत्रियों के बंगलों के मेंटेनेंस, साज-सज्जा और बिजली-पानी के बिल पर 30 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।
News In Short
- 1 जनवरी 2024 से फरवरी 2026 के बीच मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बंगलों पर कुल 30 करोड़ रुपए का खर्च हुआ।
- इस अवधि में बंगलों के बिजली बिल के रूप में 3 करोड़ 18 लाख रुपए का भुगतान किया गया।
- बंगलों में जरूरत के अनुसार किए गए अतिरिक्त निर्माण पर सर्वाधिक 12.28 करोड़ रुपए खर्च हुए।
- मंत्रियों के बंगलों को सजाने और नया लुक देने के लिए 2.69 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च की गई।
- बंगलों के नियमित रखरखाव और मेंटेनेंस कार्य पर 4.63 करोड़ रुपए का व्यय दर्ज किया गया है।
News In Detail
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 1 जनवरी 2024 से फरवरी 2026 के बीच, यानी लगभग 26 महीनों में, मंत्रियों के बंगलों पर कुल 30 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।
बिजली और पानी के बिल में करोड़ों का भुगतान
यदि बिजली और पानी के बिलों को मिलाकर देखा जाए, तो यह राशि 4.50 करोड़ रुपए तक पहुंच जाती है।
जानकारी के मुताबिक, मंत्रियों के घरों को रोशन रखने और बुनियादी सुविधाओं के लिए जनता की गाढ़ी कमाई का एक बड़ा हिस्सा खर्च किया गया है।
मेंटेनेंस और अतिरिक्त निर्माण पर सबसे ज्यादा जोर
इसके अलावा, बंगलों के मेंटेनेंस पर 4 करोड़ 63 लाख रुपए और उनकी साज-सज्जा पर 2 करोड़ 69 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। रंग-रोगन यानी पुताई के काम पर भी लाखों रुपए खर्च हुए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान मंत्रियों के बंगलों की गणित
| मुख्यमंत्री/मंत्री का नाम | आवास कहां है | मेंटेनेंस पर खर्च (लाख में) | अतिरिक्त कार्य (लाख में) | साज-सज्जा (लाख में) | रंग-रोगन (लाख में) | नलों के बिल (लाख में) |
| सीएम डॉ. मोहन यादव | बी-6 सिविल लाइन | 201.46 | --- | 47.25 | 33.72 | 2.66 |
| सीएम डॉ. मोहन यादव | विंध्य कोठी | 31.07 | --- | 6.12 | 00 | 00 |
| डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला | बी-9 चार इमली | 9.05 | 131.37 | 11.86 | 3.96 | 00 |
| डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा | सी- 74 बंगला | 14.12 | 117.14 | 0.88 | 0.65 | 00 |
| मंत्री तुलसी सिलावट | बी-7 चार इमली | 1.12 | 42.13 | 2.85 | 4.50 | 00 |
| करण सिंह वर्मा कैबिनेट मंत्री | बी-5 चार इमली | 4.70 | 0.00 | 10.13 | 5.80 | 00 |
| दिलीप जायसवाल राज्य मंत्री | बी-2 चार इमली | 3.05 | 27.01 | 8.14 | 3.15 | 00 |
| राकेश सिंह कैबिनेट मंत्री | बी-10 चार इमली | 1.18 | 81.82 | 21.27 | 3.67 | 00 |
| नारायण सिंह कुशवाह कैबिनेट मंत्री | बी-11 चार इमली | 2.95 | 15.58 | 11.62 | 3.90 | 00 |
| नारायण सिंह पवार राज्य मंत्री | बी-20 चार इमली | 4.60 | 22.84 | 1.83 | 3.46 | 00 |
| गौतम टेटवाल राज्य मंत्री | बी-21 चार इमली | 8.72 | 24.79 | 12.97 | 5.98 | 00 |
| राधा सिंह राज्य मंत्री | बी-22 चार इमली | 1.96 | 00 | 4.86 | 4.46 | 00 |
| नरेंद्र शिवाजी पटेल स्वतंत्र प्रभार | बी-2 काशियाना बंगला | 2.55 | 60.38 | 6.09 | 1.35 | 00 |
| कृष्णा गौर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार | बी-6 74 बंगला | 12.28 | 52.94 | 1.20 | 1.20 | 00 |
| संपत्तिया उइके कैबिनेट मंत्री | बी-7 74 बंगला | 10.44 | 0.00 | 6.68 | 1.18 | 00 |
ये खबरें भी पढ़ें....
सिवनी में धान खरीदी को लेकर बड़ा विवाद, समय से पहले बंद हो गया पोर्टल, हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
इंदौर के उद्योगपति उमेश शाहरा की पत्नी पर ईडी का एक्शन, 5.13 करोड़ की संपत्ति अटैच
कलेक्टर से भिड़ने वाले विधायक कुशवाह अब अपनी ही सरकार पर बरसे, कृषि विश्वविद्यालय भर्ती पर घमासान
तो ये है हेमंत कटारे के इस्तीफा देने की असली वजह!
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava