मोहन कैबिनेट बैठक में नर्मदा मिशन मंजूर, 1.46 लाख करोड़ की योजनाएं स्वीकृत
Amresh Kushwaha | Aug 18, 2026, 14:25 IST
मोहन कैबिनेट
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज यानी 18 अगस्त को कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में विकास संबंधी कई योजनाओं पर अहम फैसले लिए गए हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्य प्रदेश में आज कैबिनेट बैठक हुई, अध्यक्षता सीएम मोहन यादव ने की।
- बैठक के बाद मंत्री राकेश सिंह ने अहम फैसलों की जानकारी दी।
- सरकार ने अविरल मां नर्मदा मिशन के गठन को मंजूरी दी।
- करीब 1.46 लाख करोड़ रुपए की कई योजनाओं पर भी सहमति बनी।
- धनधान्य कृषि योजना में डिंडोरी जिला देश में पहले नंबर पर आया।
आज मंत्रालय में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' गायन के साथ कैबिनेट बैठक प्रारंभ हुई।#CabinetMP pic.twitter.com/TdSSBwDEEk
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 18, 2026
नर्मदा मिशन को मंजूरी
5da0b1e8-296
1.46 लाख करोड़ मंजूर
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए दो हजार 137 करोड़ रुपए तय हुए। स्वास्थ्य योजनाओं पर 11 हजार 835 करोड़ रुपए खर्च होंगे। कृषि शिक्षा और अनुसंधान के लिए 870 करोड़ रुपए मिलेंगे। वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार के लिए भी 492 करोड़ रुपए तय हुए हैं।
कृषि क्षेत्र में डिंडोरी देश में अव्वल
सरकार अब चाहती है कि बाकी जिले भी डिंडोरी मॉडल अपनाएं। मुख्यमंत्री ने इस साल को कृषि वर्ष घोषित किया था। यह उपलब्धि उसी दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
05f270c8-744
भव्या योजना को मिली रफ्तार
विक्रम उद्योगपुरी फेज वन की सफलता को खासतौर पर सराहा गया। यहां पेप्सिको, एमडीएच मसाला, आइसर और अमूल जैसी कंपनियां स्थापित हो चुकी हैं। मध्य प्रदेश ने इस योजना में 11 जगह प्रस्तावित की हैं।
यह देश में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा प्रस्ताव हैं। राज्य ने करीब नौ हजार करोड़ रुपए के प्रस्ताव भेजे हैं। इसके लिए करीब नौ हजार एकड़ जमीन प्रस्तावित है। राज्य में एक्सप्रेसवे के आसपास उद्योग लगाने पर जोर है। महिला कर्मचारियों के लिए चार वर्किंग वुमन हॉस्टल भी बनेंगे।
बच्चों और युवाओं के लिए नई योजनाएं
नशा मुक्ति और सिविल डिफेंस पर जोर
कैबिनेट में यह भी बताया गया कि देश में 3 करोड़ नई लखपति दीदियां बनी हैं। इससे मातृशक्ति के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है।
10c879d7-927
सप्तधारा की संकल्पना पर चर्चा
चौथी शक्ति गतिशक्ति है और पांचवीं रक्षा शक्ति है। छठी शक्ति ग्रीन इकोनॉमी और ब्लू इकोनॉमी से जुड़ी है, जिससे ग्रीन जॉब्स बनते हैं। सातवीं शक्ति भारत की सॉफ्ट पावर है। इसमें योग, आध्यात्म, आयुर्वेद, हेल्थकेयर, हस्तशिल्प, संस्कृति, फिल्में और डिजिटल कंटेंट जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में निर्देश दिए कि लाल किले से घोषित संकल्पों को पूरा करने में मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा योगदान होना चाहिए। इसके लिए चीफ सेक्रेटरी और वरिष्ठ अधिकारियों को केंद्र सरकार के विभागों से लगातार तालमेल बनाने के निर्देश दिए गए। सभी मंत्रियों को भी अपने विभागों से जुड़े कामों की समीक्षा करने को कहा गया है।
सड़क विकास निगम में नए पद मंजूर
विज्ञान और तकनीक पर भी हुई चर्चा
बैठक में इसके अलावा कुछ छोटे विषयों पर भी फैसले हुए। इनमें कुछ मामलों में उपचार संबंधी स्वीकृति, कुछ अनुशासनात्मक कार्रवाई और एक न्यायालय के आदेश के पालन से जुड़ा विषय शामिल था।
MP News: मोहन कैबिनेट की ये खबर भी पढ़िए...
मोहन कैबिनेट ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, SC छात्रों को मिलेंगे 10 हजार रुपए, FTRI को मंजूरी
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, किसानों और जल अभियान पर फोकस
मोहन कैबिनेट ने कर्मचारियों और किसानों को दी सौगात, युवाओं के लिए शुरु की नई योजना
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel