मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला 5 लाख कर्मचारी होंगे पदोन्नत, खाली होने वाले 2 लाख पदों पर होंगी भर्तियां

Rohit Sahu | Jun 17, 2025, 13:45 IST
Share
cabinet meeting mp mohan yadav
cabinet meeting mp mohan yadav

एमपी कैबिनेट मीटिंग में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में मंत्रियों से चर्चा के बाद प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक में प्रमोशन को लेकर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और कई बड़े फैसले लिए गए। मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। 9 साल बाद प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। मोहन कैबिनेट ने मंगलवार को इस पर मुहर लगा दी। प्रमोशन के बाद खाली पदों पर नई भर्ती होगी। बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट ब्रीफिंग में इन फैसलों की जानकारी दी।

2 लाख खाली पदों पर भर्ती होगी

प्रमोशन का लाभ एमपी के करीब 5 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा। प्रमोशन के बाद खाली होने वाले 2 लाख पदों पर सरकार नई भर्ती करेगी। बैठक में इस फैसले पर मुहर लगी। सीएम ने इसको लेकर एक्स पर पोस्ट भी किया।

प्रमोशन में रिजर्वेशन का भी रखा जाएगा ध्यान

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि सरकार ने आरक्षित वर्गों के अनुपात का ध्यान रखते हुए निर्णय लिया है। अनुसूचित जनजाति के लिए 20% और अनुसूचित जाति के लिए 16% आरक्षण का प्रावधान है। इसके अलावा, अनुसूचित जाति और जनजाति के कर्मचारियों को मेरिट के आधार पर पदोन्नति का अवसर भी दिया गया है।

15 दिनों के भीतर DPC शुरू हो जाएंगी

सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि 15 दिनों के भीतर DPC शुरू हो जाएंगी और एक साल बाद दूसरी DPC भी आयोजित की जाएगी। इसके तहत लगभग 5 लाख कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा। प्रदेश में कुल 8 लाख कर्मचारियों में से 5.5 लाख नियमित कर्मचारी हैं, जिनमें 3 लाख शिक्षक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें... Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना के खाते में सीएम मोहन यादव ने ट्रांसफर किए 1250 रुपए

449 नए आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे

आंगनवाड़ी 2.0 के तहत 459 नई आंगनबाड़ी की स्थापना होगी। आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ताओं की भर्ती भी की जाएगी।

बिजली कंपनियों के लिए 5168 करोड़ मंजूर

कैबिनेट बैठक में बिजली कंपनियों को अच्छे इंफ्रा के लिए सरकार ने 5168 करोड़ मंजूर किए हैं। जिससे प्रदेश में बिजली आपूर्ती और बेहतर हो सके।

यह भी पढ़ें... सीएम मोहन यादव का ऐतिहासिक फैसला, 5 लाख कर्मचारियों की पदोन्नति, 2 लाख नई भर्तियां

योग दिवस पर हर जिले में होंगे कार्यक्रम

21 जून को प्रदेश के हर जिल में कार्यक्रम होंगे। संबंधित जिलों में वहां के जनप्रति कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Mohan cabinet | एमपी कैबिनेट फैसले | MP Cabinet Decisions | mp Promotion | मोहन कैबिनेट बैठक | ट्रांसफर न्यूज

Tags:
  • Mohan cabinet
  • मोहन यादव
  • एमपी कैबिनेट फैसले
  • MP Cabinet Decisions
  • mp Promotion
  • मोहन कैबिनेट बैठक
  • ट्रांसफर न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा