MP Monsoon Update : छह दिन देरी से मानसून ने दी दस्तक, भोपाल समेत कई जिलों में झमाझम

Sandeep Kumar | Jun 22, 2024, 06:30 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-22T073322.376.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-22T073322.376.jpg

आखिरकार 6 दिन की देरी से ही सही मध्य प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार यानी 21 जून को राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली और लोगों को किसी हद तक गर्मी से राहत मिली है।

मध्य प्रदेश में शुक्रवार यानी 21 जून को झमाझम बारिश के साथ मानसून ( monsoon ) ने दस्तक दे दी। मानसून ( south west monsoon ) डिंडौरी के रास्ते मध्य प्रदेश में दाखिल हुआ। दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश के सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर जिलों में प्रवेश कर चुका है। भले ही यह मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय न हुआ हो, लेकिन कई जिलों में प्री मानसून बारिश ( pre monsoon rain ) का दौर शुरू हो गया है। राजधानी भोपाल में शुक्रवार जमकर बारिश हुई।

ये खबर भी पढ़िए...युवा जोश, अनुभव का तालमेल... CM की टीम में पहली बार ACS और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट

तापमान में बड़ी गिरावट

प्रदेश में तापमान की बात की जाए तो कई दिनों बाद ऐसा हुआ है जब अधिकतम तापमान गिरकर 40 डिग्री सेल्सियस से करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को छतरपुर जिले के नौगांव में 40.5, सीधी में 39.8 मंडला में 39 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ ग्वालियर में 38.6, जबलपुर में 35.4, उज्जैन में 33 भोपाल में 32.7 और इंदौर में 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान राजगढ़ में 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

ये खबर भी पढ़िए...ASI सर्वे का 92वां दिन : भोजशाला में दो और अवशेष मिले, नमाज पढ़ी

भोपाल वासियों को और करना पड़ेगा इंतजार

राजधानी भोपाल में प्री मानसून की बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में काफी गिरावट आई है। हालांकि मानसून अभी तक नहीं पहुंचा है। मौसम विभाग की मानें तो तीन, चार दिन के भीतर मानसून पूरे प्रदेश में दस्तक दे देगा। भोपाल, जबलपुर और सतना में अगले 48 घंटों में मानसून दस्तक दे सकता है। इंदौर, सागर पहुंचने में तीन दिन लग सकते हैं। इसके बाद उज्जैन संभाग में पहुंचेगा। ग्वालियर-चंबल में सबसे आखिरी में एंटर होगा। पिछले साल एमपी में 24 जून को मानसून पहुंचा था। चार दिन में पूरे प्रदेश में छा गया था।

मौसम विभाग बारिश का अलर्ट

एमपी में कई जिलों में लगातार हो रही बारिश को लेकर मौसम विभाग में पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि भोपाल, सीहोर, बैतूल, इंदौर, देवास, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम के पचमढ़ी, सिवनी, बालाघाट, डिंडोरी, शहडोल, अनूपपुर के अमरकंटक में तेज बारिश होगी।

जानें प्रदेश में कब, कहां पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रदेश के पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर जिलों में मानसून पहुंच गया है। बैतूल, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा में भी देर रात तक मानसून पहुंच सकता है। जबकि 22-23 जून तक भोपाल, 24 जून तक इंदौर और 25-26 जून तक उज्जैन संभाग में पहुंच सकता है। ग्वालियर-चंबल में सबसे आखिरी में मानसून पहुंचने की संभावना है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • Monsoon
  • South West Monsoon
  • दक्षिण-पश्चिम मानसून
  • तापमान में बड़ी गिरावट
  • एमपी में मानसून की एंटी
  • राजधानी भोपाल में प्री मानसून
  • pre monsoon rain
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच