लाइक-व्यूज के चक्कर में गरबा में न जाएं मुस्लिम, एक गलती पूरे समाज पर भारी पड़ सकती है-मुस्लिम त्योहार कमेटी

Aman Vaishnav | Oct 06, 2026, 13:26 IST
Share
गरबा आयोजनों से पहले मध्यप्रदेश मुस्लिम त्योहार कमेटी की युवाओं से अपील।
गरबा आयोजनों से पहले मध्यप्रदेश मुस्लिम त्योहार कमेटी की युवाओं से अपील।

मध्यप्रदेश मुस्लिम त्योहार कमेटी ने 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले धार्मिक आयोजनों से पहले मुस्लिम युवाओं से अपील की है। कमेटी ने युवाओं को कानून पालन और धार्मिक मर्यादा का ध्यान रखने को कहा है। साथ ही किसी भी विवाद या उकसावे से दूर रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा युवाओं को रील्स और लाइक्स के चक्कर में न पड़ने को कहा गया है।

गरबा और त्योहारों से पहले क्यों जरूरी है यह सलाह?

दरअसल 11 अक्टूबर से नवरात्रि सहित कई धार्मिक कार्यक्रमों (गरबा आयोजन) की शुरुआत हो रही है। त्योहारों के इस माहौल को देखते हुए मध्यप्रदेश मुस्लिम त्योहार कमेटी (Muslim Festival Committee) आगे आई है। कमेटी ने प्रदेश के मुस्लिम युवाओं से जिम्मेदार बनने की बात कही है।

इस मामले में कमेटी के मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष जीशान रहमान (शानू) ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हर नौजवान को शांति और संयम बरतना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई एक नौजवान भी गलती करता है, तो उसका असर केवल उस तक सीमित नहीं रहता है। कई बार उस एक गलती का भारी नुकसान उसके परिवार और पूरे समाज को उठाना पड़ जाता है। इसलिए किसी भी तरह के विवाद या हंगामे से दूर रहना ही सबसे बेहतर रास्ता है।

सिर्फ रील्स और सोशल मीडिया के लिए न जाएं

आजकल के दौर में नौजवानों में सोशल मीडिया का क्रेज बहुत ज्यादा देखा जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कमेटी ने युवाओं को खास हिदायत दी है।

इसलिए कमेटी ने युवाओं से कहा कि सिर्फ रील्स, लाइक्स और व्यूज पाने की होड़ में किसी भी गरबा या किसी धार्मिक आयोजन में बेवजह शामिल होने से बचें। यह अपील किसी के विरोध में नहीं, बल्कि धार्मिक मर्यादा और कानून का पालन बनाए रखने के लिए है।

शासन और प्रशासन से की गई बड़ी मांग

कमेटी केवल अपनी बात रखकर शांत नहीं बैठी है। कमेटी ने व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सरकार से भी मदद मांगी है।

गरबा में मुस्लिम युवाओं को अनुमति लेकर ही जाएं, पहचान छिपाने वालों पर हो कार्रवाई: वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज | Muslim youth should go to Garba only with permission, action should be taken against those hiding identity: Waqf Board President Salim Raj
मुस्लिम युवा अनुमति बिना न जाएं गरबा, नाम छिपाने वालों पर हो कार्रवाई-अध्यक्ष सलीम राज बोले धार्मिक परंपराओं का सम्मान करना जरुरी
03 Oct 2026 ,
By VINAY VERMA
नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजनों में युवाओं की भागीदारी को लेकर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बयान दिया है। उन्होंने मुस्लिम युवाओं से गरबा में शामिल होने से पहले आयोजन समिति से अनुमति लेने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि दूसरे समाज के धार्मिक आयोजन में शामिल होते समय वहां की परंपराओं और मर्यादाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

कॉलेजों और हॉस्टलों तक पहुंचेगी बात

कमेटी ने प्रदेश शासन और प्रशासन को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने प्रशासन से गुजारिश की है। कमेटी ने कहा कि 11 अक्टूबर से पहले प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, मेडिकल व तकनीकी संस्थानों और छात्र हॉस्टलों तक यह बात पहुंचाई जाए। प्रशासन ऐसे जरूरी कदम उठाए जिससे छात्रों को सही समय पर जागरूक किया जा सके।

जीशान रहमान ने यह भी साफ किया है कि वे जल्द ही खुद मंत्रालय जाकर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे, ताकि समाज में शांति और सुरक्षा का माहौल पूरी तरह बना रहे।

बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश के भोपाल में मुस्लिम समुदाय के सदस्य इतवारा चौक पर इकट्ठा हुए थे। उन्होंने ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार समिति के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की थी। उन्होंने गाय के सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व पर भी जोर दिया था।

इससे पहले भी की थी एक अपील

रैली के दौरान वक्ताओं ने गाय को मां बताया था। उन्होंने कहा था कि अगर समाज में गाय का इतना सम्मान किया जाता है, तो उसे राष्ट्रीय स्तर पर भी आधिकारिक मान्यता मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि इस्लाम में गाय की हत्या को हतोत्साहित किया जाता है। वक्ताओं ने दावा किया था कि बीफ यानी गाय का मांस खाना हराम माना जाता है। उन्होंने गाय की रक्षा और संरक्षण के प्रति अपना समर्थन भी जताया था।

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए मुस्लिम समाज का प्रदर्शन
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए मुस्लिम समाज का प्रदर्शन

ये खबर क्यों जरूरी है

यह खबर इसलिए जरूरी है क्योंकि नवरात्रि और गरबा जैसे आयोजनों से पहले शांति बनाए रखना जरूरी है। मुस्लिम त्योहार कमेटी ने युवाओं से विवाद और हंगामे से दूर रहने की अपील की है।

साथ ही कमेटी ने सोशल मीडिया के लिए धार्मिक आयोजनों में बेवजह शामिल नहीं होने की सलाह दी है। साथ ही कॉलेजों और हॉस्टलों तक यह संदेश पहुंचाने की मांग की गई है। इससे त्योहारों के दौरान युवाओं में जिम्मेदारी और सामाजिक सौहार्द का संदेश जाता है।

गरबा पंडालों में फिल्मी गानों पर पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय की नसीहत, आयोजकों और प्रशासन को दिए निर्देश | Former MLA Akash Vijayvargiya's advice on film songs in Garba pandals, instructions given to organizers and administration
नवरात्रि से पहले आकाश विजयवर्गीय की गरबा आयोजकों को नसीहत, प्रशासन से की ये अपील
05 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेटे व पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने नवरात्रि और गरबा आयोजनों को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने खास तौर पर आयोजकों को नसीहत दी है। साथ ही प्रशासन और अभिभावकों से भी सतर्क रहने और नजर रखने की अपील की है। इससे पहले रामेश्वर शर्मा ने भी गरबा एंट्री को लेकर विवादित बयान दिया था।

Tags:
  • मध्यप्रदेश मुस्लिम त्योहार कमेटी
  • Muslim Festival Committee
  • मुस्लिम युवा
  • सोशल मीडिया
  • ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार समिति
  • मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष अध्यक्ष जीशान रहमान
  • गरबा आयोजन
उदयपुर के 2 करोड़ रिश्वतकांड में बड़ी कार्रवाई, SOG के ASP मुकेश सोनी को राज्य सरकार ने किया सस्पेंड

By Ashish Bhardwaj

उदयपुर के 2 करोड़ रिश्वतकांड में बड़ी कार्रवाई, SOG के ASP मुकेश सोनी को राज्य सरकार ने किया सस्पेंड
फेसबुक की दोस्ती से 2 करोड़ की ठगी, महिला ने कारोबार में निवेश का झांसा देकर बनाया शिकार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

फेसबुक की दोस्ती से 2 करोड़ की ठगी, महिला ने कारोबार में निवेश का झांसा देकर बनाया शिकार
करोड़ों के आलीशान बंगले मिलने पर भी मंत्रियों को पुरानों का मोह, स्पीकर समेत चार माननीयों पर दो सरकारी आवास

By Arun Tiwari

करोड़ों के आलीशान बंगले मिलने पर भी मंत्रियों को पुरानों का मोह, स्पीकर समेत चार माननीयों पर दो सरकारी आवास
2 नवंबर से लागू होंगे लैंड कन्वर्जन के नए नियम, जानें कितने वर्ग मीटर तक आवास निर्माण पर शुल्क नहीं?

By Jageshwar prasad

2 नवंबर से लागू होंगे लैंड कन्वर्जन के नए नियम, जानें कितने वर्ग मीटर तक आवास निर्माण पर शुल्क नहीं?
एमपी में 40 हजार करोड़ से बनेगा सड़क का नया नेटवर्क, नए एक्सप्रेस कॉरिडोर से खत्म होगा जाम, जानें पूरा रोड मैप

By Kaushiki

एमपी में 40 हजार करोड़ से बनेगा सड़क का नया नेटवर्क, नए एक्सप्रेस कॉरिडोर से खत्म होगा जाम, जानें पूरा रोड मैप
ग्रामीणों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, दनादन मारते रहे थप्पड़, टीचर रोता-बिलखता चिल्लाता रहा मुझे छोड़ दो

By Aman Vaishnav

ग्रामीणों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, दनादन मारते रहे थप्पड़, टीचर रोता-बिलखता चिल्लाता रहा मुझे छोड़ दो
इंदौर में शोर मापने वाला यंत्र पुलिस ने 1.5 लाख में खरीदा, हाईकोर्ट में वकील ने बता दिया 3000 में मिल रहा

By Sanjay Gupta

इंदौर में शोर मापने वाला यंत्र पुलिस ने 1.5 लाख में खरीदा, हाईकोर्ट में वकील ने बता दिया 3000 में मिल रहा