भोपाल में 42वीं नेशनल सीनियर रोइंग चैंपियनशिप का आगाज, CM ने किया शुभारंभ
Sandeep Kumar | Mar 03, 2025, 21:00 IST
national-rowing-championship-bhopal
42वीं नेशनल सीनियर रोइंग चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के बड़ा तालाब पर किया। मुख्यमंत्री ने वॉटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया और खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 42वीं नेशनल सीनियर रोइंग चैंपियनशिप का शुभारंभ भोपाल के बड़ा तालाब पर स्थित वॉटर स्पोर्ट्स एकेडमी में किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और अपने कौशल से देश का नाम रोशन करेंगे। बता दें कि 7 मार्च तक 42वीं नेशनल सीनियर रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन होगा।
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव ने किसानों और युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, मंच से कर दिया ये ऐलान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बड़े तालाब जैसी विशाल जलाशय के कारण मध्य प्रदेश को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि यहां के खिलाड़ी वॉटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार वॉटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सुविधाओं और बेहतरीन प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के लिए प्रतिबद्ध है।
ये खबर भी पढ़िए...दिल के मरीजों के लिए खुशखबरी, सस्ता होगा इलाज, लोगों को मिलेगी ये सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इस प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और अपनी मेहनत से देश का नाम रोशन करें। साथ ही, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वॉटर स्पोर्ट्स के विकास में राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है, ताकि प्रदेश के युवा आगे बढ़ सकें और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
ये खबर भी पढ़िए...रमजान में मुस्लिम दुकानों से खरीदारी की अपील पर गरमाई सियासत
इस मौके पर बड़ी तालाब की लहरों पर जल क्रीड़ा का एक रोमांचक नजारा देखने को मिला। रोइंग, कयाकिंग, केनोइंग और सेलिंग जैसी वॉटर स्पोर्ट्स विधाओं की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिससे दर्शकों का उत्साह दोगुना हो गया। इन खेलों की झलकियां दर्शाते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वॉटर स्पोर्ट्स के प्रति बढ़ते आकर्षण की सराहना की।
ये खबर भी पढ़िए...एमपी में मार्च के महीने में इस विभाग की छुट्टियां रद्द, इस दिन भी खुलेंगे ऑफिस
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव ने किसानों और युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, मंच से कर दिया ये ऐलान
मध्य प्रदेश को मिली बड़ी मेजबानी का गौरव
ये खबर भी पढ़िए...दिल के मरीजों के लिए खुशखबरी, सस्ता होगा इलाज, लोगों को मिलेगी ये सुविधाएं
खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश में विशेष सुविधाएं
निखर रहीं खेल प्रतिभाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के बोट क्लब में आयोजित 42वीं नेशनल सीनियर रोइंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया।
देखें, कार्यक्रम की झलकियां...@DrMohanYadav51 @MP_DSYW #CMMadhyaPradesh #NationalRowingChampionship pic.twitter.com/FEFO9zcgwI
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 3, 2025
रोमांचक जल क्रीड़ा का प्रदर्शन
ये खबर भी पढ़िए...एमपी में मार्च के महीने में इस विभाग की छुट्टियां रद्द, इस दिन भी खुलेंगे ऑफिस
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman