एमपी नर्सिंग घोटाला : 19 डिप्टी कलेक्टर रैंक के अफसरों को शोकॉज नोटिस

Shreya Nakade | Jun 01, 2024, 07:43 IST
Share
एमपी नर्सिंग घोटाला डिप्टी कलेक्टर्स को नोटिस
एमपी नर्सिंग घोटाला डिप्टी कलेक्टर्स को नोटिस

मध्य प्रदेश के नर्सिंग घोटाला मामले में अब डिप्टी कलेक्टर रैंक के 19 अफसर भी रडार पर आ गए हैं। इन्होंने बतौर एसडीएम कॉलेजों की गलत रिपोर्ट बनाकर भेजी थी।

मध्य प्रदेश नर्सिंग घोटाला ( mp nursing scam ) में रडार पर आने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। पहले कॉलेजों को फर्जी तरीके से मान्यता दी गई। फिर इसकी जांच कर रहे सीबीआई अफसरों ने रिश्वत लेकर कॉलेजों को जांच में सही बता दिया। मामले में कई सीबीआई अफसरों की गिरफ्तारी हुई। कॉलेजों की दोबारा जांच के आदेश भी दे दिए गए।

अब एमपी नर्सिंग कॉलेज घोटाला में अपडेट ( mp nursing scam update ) आया है। डिप्टी कलेक्टर रैंक के अफसर जांच एजेंसियों की रडार पर आ गए हैं। शुक्रवार (31 मई) को 19 डिप्टी कलेक्टर रैंक के अफसरों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। यह सभी वे अधिकारी है जिन्हें 2022 के बाद नर्सिंग काउंसिल ने जांच टीम में शामिल किया था।

बनाई गलत जांच रिपोर्ट

जिन 19 डिप्टी कलेक्टर रैंक के अफसरों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है, वे 2022 में विभिन्न क्षेत्रों के एसडीएम थे। 66 अपात्र नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता के लिए इन्होंने गलत जांच रिपोर्ट बनाई थी। नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार अभिषेक दुबे ने बताया कि 17 राजस्व अधिकारी और 19 डिप्टी कलेक्टर को नोटिस जारी करने के लिए जीएडी को पत्र लिखा गया है। नर्सिंग घोटाले में डॉक्टर्स, नर्सेस और तहसीलदारों पर भी शिकंजा कसा गया है।

ये खबर भी पढ़िए..

नर्सिंग घोटाला मामले की जांच कर रहा अफसर 10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ाया

ये वीडियो भी देखें...

Health Insurance : किस उम्र में Health Insurance लेना होता है सही ?

नर्सिंग डिप्लोमा कॉलेज की भी होगी जांच

इससे पहले मामले में डिप्लोमा कराने वाले नर्सिंग कॉलेजों की भी जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। ऐसे 470 कॉलेजों की जांच होगी। इसके लिए मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने सीबीआई को डिप्लोमा कोर्स कराने वाले कॉलेजों की सूची दे दी है।

ये खबर भी पढ़िए..

मध्य प्रदेश के नर्सिंग घोटाले में रिश्वत लेने वाले अफसर की गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़े कुल 13 आरोपियों को CBI द्वारा दिल्ली ले जाया गया है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता
  • mp nursing scam
  • नर्सिंग घोटाला
  • mp nursing scam update
  • डिप्टी कलेक्टर रैंक के अफसर
  • एमपी नर्सिंग कॉलेज घोटाला में अपडेट
  • 19 डिप्टी कलेक्टर को नोटिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा