ओबीसी आरक्षण केस की सुनवाई फिर टली, अब 24 जून को तय होगी आगे की राह

Neel Tiwari | Jun 16, 2026, 14:56 IST
Share
MP ओबीसी आरक्षण मामला फिर टला
MP ओबीसी आरक्षण मामला फिर टला

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में बहुचर्चित ओबीसी आरक्षण मामले की सुनवाई एक बार फिर आगे बढ़ गई है। नई डिवीजन बेंच ने स्पष्ट किया है कि पूर्ववर्ती बेंच के समक्ष हुई आंशिक सुनवाई का अब कोई औचित्य नहीं रह गया है। इसलिए मामले की सुनवाई नए सिरे से होगी।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • ओबीसी आरक्षण मामले की सुनवाई 16 जून को आगे नहीं बढ़ सकी।
  • जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस भगवती प्रसाद शर्मा की बेंच ने नए सिरे से सुनवाई के संकेत दिए।
  • पूर्ववर्ती बेंच के समक्ष हुई आंशिक सुनवाई को अब आधार नहीं माना जाएगा।
  • 24 जून को तय होगी सुनवाई की रूपरेखा और समय-सारिणी।

आखिरकार लिस्ट हुआ, लेकिन सुनवाई फिर टल गई

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित ओबीसी आरक्षण मामले को लेकर मंगलवार, 16 जून को हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। मामला जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस भगवती प्रसाद शर्मा की नई डिवीजन बेंच के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध तो हुआ, लेकिन बहस आगे नहीं बढ़ सकी।

कोर्ट के समक्ष यह तथ्य रखा गया कि पूर्ववर्ती खंडपीठ के समक्ष आरक्षण का विरोध करने वाले पक्ष की बहस आंशिक रूप से पूरी हो चुकी थी। साथ ही, पिछले आदेश के अनुसार उन्हें एक दिन का अतिरिक्त समय दिया जाना था। इसके बाद आरक्षण समर्थक पक्ष को अपनी दलीलें रखनी थीं।

बेंच बदली तो बदल गई पूरी प्रक्रिया

सुनवाई के दौरान नई डिवीजन बेंच ने स्पष्ट संकेत दिए कि परिस्थितियां अब पूरी तरह बदल चुकी हैं। कोर्ट ने माना कि जिस खंडपीठ के समक्ष पहले आंशिक सुनवाई हुई थी। उसकी जगह अब नई बेंच के सामने तथ्यों का आना आवश्यक है।

ऐसे में पूर्व मुख्य न्यायाधीश की बेंच के समक्ष हुई आंशिक सुनवाई का कोई औचित्य शेष नहीं रह जाता। इसी कारण मामले की सुनवाई अब बिल्कुल नए सिरे से की जाएगी। इसका अर्थ यह है कि पक्षकारों को दोबारा अपनी दलीलें रखनी होंगी। साथ ही, पूरा मामला फिर से सुना जाएगा।

24 जून को नहीं होगी मेरिट पर सुनवाई

कोर्ट ने मामले को 24 जून के लिए सूचीबद्ध किया है। वहीं, सुनवाई के दौरान ही कोर्ट के रुख से यह स्पष्ट हुआ कि उस दिन मुख्य विवाद पर सुनवाई नहीं होगी। बल्कि डिवीजन बेंच यह तय करेगी कि इस महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई आगे किस ढंग से की जाएगी। प्रतिदिन किस निश्चित समय पर होगी और सुनवाई की रूपरेखा क्या रहेगी।

सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एम. नटराजन उपस्थित रहे, जबकि ओबीसी वर्ग की ओर से अधिवक्ता रामेश्वर ठाकुर और विनायक प्रसाद शाह ने पक्ष रखा। वहीं आरक्षण विरोधी पक्ष की मुख्य याचिका में पैरवी कर रहे अधिवक्ता आदित्य सांघी न्यायालय में उपस्थित नहीं थे।

अब हजारों अभ्यर्थियों और उम्मीदवारों की निगाहें 24 जून पर टिकी हैं, जब इस बहुप्रतीक्षित मामले की आगे की दिशा तय होगी।

खबर अपडेट हो रही है...

Tags:
  • ओबीसी आरक्षण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब