चौरागढ़ महादेव मंदिर की घंटों की चढ़ाई अब मिनटों में, पचमढ़ी में 400 करोड़ से बनेगा रोप-वे
Vikram Jain | Apr 14, 2025, 23:40 IST
mp pachmarhi ropeway approval Minister nitin gadkari
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में रोप-वे बनाने का ऐलान किया है। इस परियोजना के लिए 400 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया है।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश को एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी के चौरागढ़ महादेव मंदिर जाने के लिए रोप-वे बनाने की मंजूरी दी है। इससे श्रद्धालुओं की यात्रा आसान हो जाएगी और अब वे मुश्किल चढ़ाई के बिना सिर्फ कुछ मिनटों में मंदिर तक पहुंच सकेंगे। इस परियोजना के लिए 400 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। रोप-वे की घोषणा के लिए नर्मदापुरम के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए किया है। साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर इसका वीडियो शेयर करते हुए पचमढ़ी के पर्यटन विकास और योजनाओं की जानकारी दी।
पचमढ़ी के प्रसिद्ध चौरागढ़ के महादेव मंदिर तक पहुंचने के लिए अब श्रद्धालुओं को रोप वे की सुविधा मिलेगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पचमढ़ी में रोप-वे के निर्माण के लिए 400 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इस परियोजना से पचमढ़ी में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, गडकरी ने पचमढ़ी में पार्किंग की व्यवस्था भी बनाने की बात की, ताकि पर्यटकों को और अधिक सुविधाएं मिल सकें।
![thesootr]()
ये खबर भी पढ़ें...
अब आप आसानी से पहुंचेंगे गंगोत्री धाम, MP में ऐसे अपग्रेड होगा नेशनल हाइवे-34
नर्मदापुरम के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस विकास कार्य को पचमढ़ी के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। साथ ही सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री गडकरी का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि रोप-वे के निर्माण से ना केवल श्रद्धालुओं को आसानी होगी, बल्कि पचमढ़ी के धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को भी सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें...
MP होगा साफ-सुथरा, सरकार का बड़ा प्लान, शहरों का कचरा हटाने में खर्च करेंगे 5 हजार करोड़
सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि पचमढ़ी में धार्मिक और पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए कई अन्य योजनाएं भी बनाई जा रही हैं। उन्होंने हवाई पट्टी के विकास और पिपरिया के अनहोनी वन क्षेत्र को पिकनिक स्पॉट बनाने की बात की। इससे क्षेत्र में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।
ये खबर भी पढ़ें...
Summer Special Train: समर वेकेशन के लिए रेलवे ने चलाई चार स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल
प्रसिद्ध चौरागढ़ महादेव मंदिर जाने के लिए श्रद्धालुओं को 3 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई करनी पड़ती है, जो गर्मी और बारिश में और भी मुश्किल हो जाती है। महाशिवरात्रि के दौरान यहां मेला लगता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु आते हैं। रोप-वे बनने से यह यात्रा अब सरल और सुरक्षित हो जाएगी। श्रद्धालु मिनटों में मंदिर तक पहुंच सकेंगे, जिससे उनका समय और ऊर्जा दोनों की बचत होगी। (नर्मदापुरम न्यूज)
ये खबर भी पढ़ें...
उज्जैन के तारामंडल में बनेगी डिजिटल गैलरी, युवाओं को मिलेगा नया अनुभव
✅ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पचमढ़ी के चौरागढ़ महादेव मंदिर के लिए 400 करोड़ रुपए की रोप-वे परियोजना की मंजूरी दी।
✅ रोप-वे के बनने से श्रद्धालुओं को कठिन 3 किलोमीटर की चढ़ाई से राहत मिलेगी।
✅ नर्मदापुरम के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।
✅ पचमढ़ी के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अन्य विकास कार्य भी चल रहे हैं।
✅ रोप-वे से मंदिर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को अब मिनटों का समय लगेगा।
पचमढ़ी में बनेगा रोप-वे, चढ़ाई होगी आसान
thesootr
ये खबर भी पढ़ें...
अब आप आसानी से पहुंचेंगे गंगोत्री धाम, MP में ऐसे अपग्रेड होगा नेशनल हाइवे-34
सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने जताया आभार
ये खबर भी पढ़ें...
MP होगा साफ-सुथरा, सरकार का बड़ा प्लान, शहरों का कचरा हटाने में खर्च करेंगे 5 हजार करोड़
पर्यटन विकास पर सांसद चौधरी ने दी जानकारी
ये खबर भी पढ़ें...
Summer Special Train: समर वेकेशन के लिए रेलवे ने चलाई चार स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल
3 किमी की कठिन चढ़ाई से मिलेगी राहत
ये खबर भी पढ़ें...
उज्जैन के तारामंडल में बनेगी डिजिटल गैलरी, युवाओं को मिलेगा नया अनुभव
5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला
✅ रोप-वे के बनने से श्रद्धालुओं को कठिन 3 किलोमीटर की चढ़ाई से राहत मिलेगी।
✅ नर्मदापुरम के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।
✅ पचमढ़ी के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अन्य विकास कार्य भी चल रहे हैं।
✅ रोप-वे से मंदिर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को अब मिनटों का समय लगेगा।
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta