एमपी पुलिस कार्यवाहक 183 डीएसपी में निराशा, सीएम के गृह विभाग में ही पदोन्नति की हलचल नहीं
Sanjay Gupta | Jul 08, 2026, 15:22 IST
एमपी पुलिस कार्यवाहक 183 डीएसपी में निराशा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश के बाद सभी विभागों के लिए डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) की बैठक शुरू हो गई है। लेकिन अभी तक खुद सीएम के ही विभाग गृह विभाग में पुलिस अधिकारी इंतजार में हैं।
मध्य प्रदेश में लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे अधिकारियों के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) में 6 जुलाई से अलग-अलग विभागों की डीपीसी बैठकें हो रही हैं। अब तक आठ से ज्यादा विभागों में प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह विभाग में अभी तक डीपीसी की तारीख तय नहीं हुई है।
183 कार्यवाहक
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने लंबे इंतजार के बाद 10 मार्च 2024 को आदेश जारी कर 103 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को कार्यवाहक डीएसपी की जिम्मेदारी दी थी। बाद में जारी हुए कुछ और आदेशों के बाद यह संख्या बढ़कर 183 हो गई। अब ये सभी अधिकारी औपचारिक डीपीसी का इंतजार कर रहे हैं, ताकि कार्यवाहक डीएसपी से नियमित डीएसपी पद पर पदोन्नति मिल सके। इसके बाद ही उनकी आगे की पदोन्नति का रास्ता साफ होगा।
इसी तरह सब इंस्पेक्टर से कार्यवाहक इंस्पेक्टर बने अधिकारी भी इंतजार में हैं कि उन्हें इंस्पेक्टर पद पर औपचारिक पदोन्नति (एमपी पुलिस विभाग में प्रमोशन) मिल जाए।
![0bc0cf92-f5f]()
![da5553d7-f93]()
मप्र लोक सेवा आयोग में अब तक राजस्व विभाग, मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, फूड सेफ्टी विभाग, गृह निर्माण, स्कूल शिक्षा और श्रम विभाग की डीपीसी हो चुकी है।
बुधवार को उच्च शिक्षा विभाग के लिए डीपीसी हो रही है। इसके बाद पीएचई और राज्य निर्वाचन विभाग के लिए भी पत्र जारी हो चुका है। लेकिन पुलिस विभाग (MP Police) में पदोन्नति के लिए अभी तक कोई पत्र नहीं आया है। इसी वजह से पुलिस विभाग की DPCकी तारीख अभी तय नहीं हो पाई है।
वहीं पुलिस विभाग को इस बात की भी चिंता है कि पदोन्नति (police promotion) का मामला हाईकोर्ट में लंबित है। इस मामले में 13 जुलाई को अगली सुनवाई होनी है। ऐसे में अधिकारियों को आशंका है कि कहीं कोर्ट से कोई स्टे न आ जाए या पदोन्नति (पुलिस प्रमोशन में बड़ा खेल!) प्रक्रिया पर रोक न लग जाए। इसलिए सभी कार्यवाहक अधिकारी चाहते हैं कि जल्द से जल्द डीपीसी हो जाए, ताकि उनके पद से ‘कार्यवाहक’ शब्द हटे और उन्हें नियमित पदोन्नति मिल सके।
एमपी पुलिस की सुस्ती पर सीएम मोहन सख्त, 11 हजार से ज्यादा लोगों ने की शिकायत
डायल-112 स्पीड टेस्ट: मदद बुलाने पर कहां सबसे जल्दी पहुंचती है एमपी पुलिस?
एमपी पुलिस में ई-लीव सिस्टम लागू: पुलिसकर्मी देख सकेंगे ऑनलाइन प्रोसेस
मध्य प्रदेश में एक साथ 190 अधिकारियों का प्रमोशन, बने डिप्टी कलेक्टर
183 कार्यवाहक डीएसपी इंतजार में
इसी तरह सब इंस्पेक्टर से कार्यवाहक इंस्पेक्टर बने अधिकारी भी इंतजार में हैं कि उन्हें इंस्पेक्टर पद पर औपचारिक पदोन्नति (एमपी पुलिस विभाग में प्रमोशन) मिल जाए।
0bc0cf92-f5f
da5553d7-f93
अभी नहीं पहुंचा कोई शेड्यूल
बुधवार को उच्च शिक्षा विभाग के लिए डीपीसी हो रही है। इसके बाद पीएचई और राज्य निर्वाचन विभाग के लिए भी पत्र जारी हो चुका है। लेकिन पुलिस विभाग (MP Police) में पदोन्नति के लिए अभी तक कोई पत्र नहीं आया है। इसी वजह से पुलिस विभाग की DPCकी तारीख अभी तय नहीं हो पाई है।
13 जुलाई से पहले हो जाए तो अच्छा
ये खबरें भी पढ़ें...
डायल-112 स्पीड टेस्ट: मदद बुलाने पर कहां सबसे जल्दी पहुंचती है एमपी पुलिस?
एमपी पुलिस में ई-लीव सिस्टम लागू: पुलिसकर्मी देख सकेंगे ऑनलाइन प्रोसेस
मध्य प्रदेश में एक साथ 190 अधिकारियों का प्रमोशन, बने डिप्टी कलेक्टर
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari