MP पुलिस में IPS की कमी, DGP मकवाना, CID स्पेशल DG समेत ये अफसर इस साल होंगे रिटायर

Rohit Sahu | Apr 08, 2025, 14:31 IST
Share
mp news dgp makwana
mp news dgp makwana

मध्य प्रदेश में फिलहाल 79 आईपीएस अफसरों की कमी है। दिसंबर तक यह संख्या और बढ़ जाएगी। डीजीपी कैलाश मकवाना, CBI स्पेशल डीजी समेत कई अफसर रिटायर होंगे।

मध्य प्रदेश पुलिस में इस साल फिर से IPS की कमी हो जाएगी। इस समय 79 आईपीएस अधिकारियों की कमी है, और यह संख्या साल के अंत तक बढ़कर 90 हो जाएगी। इसका कारण यह है कि इस साल 11 और आईपीएस अधिकारी रिटायर होने वाले हैं। इस साल डीजीपी कैलाश मकवाना (DGP Kailash Makwana) और सीबीआई स्पेशल डीजी भी रिटायर होने वाले हैं।

ladli behna yojana the sootr
ladli behna yojana the sootr

एमपी में फिलहाल 240 IPS अधिकारी तैनात

वित्तीय वर्ष के समापन के बाद गृह विभाग ने पुलिस अफसरों की अद्यतन सूची जारी की है। इस सूची के मुताबिक मध्य प्रदेश में कुल 319 स्वीकृत पदों में से अभी केवल 240 आईपीएस अफसर कार्यरत हैं, जिससे 79 पद खाली हैं।

साल के अंत तक 90 पद हो सकते हैं खाली

गृह विभाग (Home minitery MP) की सूची के अनुसार, 2024 के अंत तक 11 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के रिटायर होने से रिक्त पदों की संख्या 90 तक पहुंचने की संभावना है। इसमें डीजीपी कैलाश मकवाना और सीआईडी के स्पेशल डीजी पवन श्रीवास्तव (DG Pawan Shrivastav) के नाम प्रमुख हैं।

जानिए कब-कब रिटायर होंगे अधिकारी

  • अप्रैल: डीआईजी डालूराम तेनीवार (एजेके)
  • मई: डीजी अरविंद कुमार (होमगार्ड), डिप्टी कमिश्नर संजय कुमार सिंह
  • जून: एडीजी डीसी सागर (शिकायत विभाग, पुलिस मुख्यालय)
  • जुलाई: डीजी गोविंद प्रताप सिंह (जेल)
  • अगस्त: आईजी जेएस राजपूत (प्लानिंग), एडीजी योगेश मुदगल (टेक्नीकल सर्विस), आईजी अशोक कुमार गोयल (ह्यूमन राइट्स)
  • सितंबर: आईजी अनुराग शर्मा (शहडोल जोन)
  • नवंबर: कमांडेंट भगत सिंह विरदे (34वीं बटालियन धार)
  • दिसंबर: डीजीपी कैलाश मकवाना, स्पेशल डीजी पवन श्रीवास्तव (सीआईडी)
यह भी पढ़ें: MP पुलिस की अच्छी पहल : भोपाल में पुलिसकर्मियों की बेटियों के लिए सुरक्षित हॉस्टल

प्रशासनिक चुनौतियों की आशंका

इतनी बड़ी संख्या में वरिष्ठ अफसरों के रिटायरमेंट से पुलिस विभाग की कार्यक्षमता पर असर पड़ सकता है। नई पदस्थापन और भर्ती की प्रक्रिया में देरी से फील्ड और मुख्यालय दोनों ही स्तरों पर दबाव बढ़ सकता है। सूत्रों के अनुसार, गृह विभाग इन रिक्तियों को भरने के लिए केंद्र सरकार से अतिरिक्त कैडर स्वीकृति की मांग कर सकता है। साथ ही प्रोन्नति और सीधी भर्ती की प्रक्रिया में तेजी लाने की योजना बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता, बाग टांडा धार की चोर गिरोह को पकड़ा, 1 करोड़ के सोने के गहने मिले

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP Police
  • Home Minister
  • मध्य प्रदेश पुलिस
  • कैलाश मकवाना का 6 माह में ट्रांसफर
  • DGP
  • Retirement
  • गृह विभाग गाइडलाइन
  • मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय
  • मध्य प्रदेश पुलिस प्रशासन
  • DGP Kailash Makwana
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर