आरक्षक हो या SI, एक थाने में ५ साल से ज्यादा नहीं गुजार पाएंगे, MP पुलिस विभाग का आदेश

Rohit Sahu | Jun 11, 2025, 10:57 IST
Share
phq order
phq order

पुलिस मुख्यालय ने मध्यप्रदेश में थानों में पदस्थापना की अधिकतम समयसीमा तय की है। आरक्षक से निरीक्षक तक अब किसी भी थाने में 5 साल से अधिक तैनाती नहीं होगी।

MP News: मध्यप्रदेश में पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग व्यवस्था में अनुशासन लाने के लिए नया आदेश जारी हुआ है। आदेश के मुताबिक अब प्रदेश के पुलिसकर्मी एक थाने में 5 साल से ज्यादा पोस्ट नहीं रह सकते। पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने इसका आदेश जारी किया है। आदेश में आरक्षक से लेकर निरीक्षक तक थाने में पोस्टिंग को लेकर समय सीमा तय कर दी गई है।

क्या है PHQ के आदेश में

अब किसी भी थाना क्षेत्र में एक ही पद पर अधिकतम 4 साल और कुल 5 साल से अधिक तैनाती नहीं दी जा सकेगी। इससे पहले थानों में एक ही कर्मचारी के कई सालों तक जमे रहने की शिकायतें सामने आती रही हैं। विभाग ने इसी को ध्यान में रखकर अब ये आदेश जारी किया है। डीजीपी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि इससे पुलिस व्यवस्था के काम में तेजी आएगी।

एक ही थाने में वापसी के लिए अब लगेगा ब्रेक

PHQ ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिस कर्मचारी की पदस्थापना अवधि पूरी हो चुकी हो, उसे दोबारा उसी थाने में उसी पद पर तैनात नहीं किया जा सकेगा। अगर उसे उसी थाने में किसी अन्य पद पर पोस्ट किया जाना है, तो कम से कम तीन साल का अंतराल आवश्यक होगा। इस नियम का मकसद थानों में बनते स्थायी नेटवर्क और सत्ता संतुलन को तोड़ना है।

एक सब डिवीजन में भी 10 साल से ज्यादा नहीं सकेंगे

नए आदेश के अनुसार, आरक्षक से लेकर उपनिरीक्षक तक के पुलिसकर्मी एक ही सब डिवीजन में विभिन्न पदों पर मिलाकर अधिकतम 10 वर्ष से अधिक नहीं टिक पाएंगे।

यह भी पढ़ें...शिक्षक ने मिठाई के डिब्बे के साथ शिक्षा मंत्री को दिया ५ हजार का लिफाफा, पुलिस ने किया अरेस्ट

नियम लाने का उद्देश्य?

  • अपराध रोकथाम में पारदर्शिता बढ़ाना।
  • थानों में गुटबाजी और सत्ता केंद्र समाप्त करना
  • अनुशासन और समयबद्ध सेवा देना
  • Field officers में नियमित बदलाव लाना
  • सिस्टम को स्थानीय प्रभाव से मुक्त करना
यह भी पढ़ें..पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, 6 गिरफ्तार, 4 फरार, कानपुर से बिहार तक फैला था सॉल्वर गैंग

खबर को 5 प्वाइंट मेंं समझें

किसी थाने में एक पद पर अधिकतम 4 वर्ष और कुल 5 वर्ष तक तैनाती।

एक ही थाने में दोबारा पोस्टिंग के लिए 3 साल का ब्रेक जरूरी।

एक सब डिवीजन में अधिकतम 10 वर्षों की तैनाती, चाहे अलग-अलग पद क्यों न हों।

नियम आरक्षक से निरीक्षक तक सभी पर लागू होंगे।

नियम से अनुशासन, निष्पक्षता और जवाबदेही बढ़ेगी।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

MP Police | phq bhopal | पुलिस मुख्यालय भोपालमध्य प्रदेश पुलिस

Tags:
  • MP News
  • MP Police
  • मध्य प्रदेश पुलिस
  • पुलिस मुख्यालय भोपाल
  • phq bhopal
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर