तीसरी बार बदली एमपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तारीख, अब 29 अप्रैल को
Anjali Dwivedi | Mar 28, 2026, 12:04 IST
mp police sub inspecto
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तारीख तीसरी बार बदल दी है। अब यह परीक्षा 29 अप्रैल 2026 को होगी। अभ्यर्थी 8 अप्रैल तक फीस जमा कर सकते हैं। यह बदलाव MPPSC परीक्षा के कारण किया गया है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2025 (MP Police SI Bharti 2025) के द्वितीय चरण यानी मेन एग्जामिनेशन के शेड्यूल में एक बार फिर बदलाव किया है।
बार-बार बदलती तारीखों के बीच अब अंतिम मुहर 29 अप्रैल 2026 पर लगी है। यह तीसरी बार है जब बोर्ड ने परीक्षा की डेट को आगे बढ़ाया है। तारीख बदलने से उम्मीदवारों के बीच उत्सुकता और थोड़ी असुविधा दोनों का माहौल है।
![e9102621-296]()
दरअसल, इससे पहले ESB ने इस परीक्षा को 26 अप्रैल 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया था। पेच तब फंसा जब इसी दिन एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 (MPPSC Prelims) की तारीख भी घोषित थी।
दो बड़ी परीक्षाओं के एक ही दिन होने के कारण हजारों अभ्यर्थियों के सामने संकट खड़ा हो गया था कि वे किसे चुनें।
छात्रों के हितों और उनकी लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए मंडल ने सूझबूझ दिखाई और परीक्षा को तीन दिन आगे खिसका दिया।
तारीखों (mp si bharti 2025) के इस फेरबदल पर नजर डालें तो सबसे पहले यह परीक्षा 9 अप्रैल को होनी थी। इसके बाद इसे बढ़ाकर 26 अप्रैल किया गया।
अब तीसरी बार हुए संशोधन के बाद नई तारीख 29 अप्रैल 2026 तय की गई है। बार-बार हो रहे इन बदलावों ने अभ्यर्थियों की तैयारी की रणनीति को प्रभावित किया है, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, पात्र अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए 8 अप्रैल तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी परीक्षा फीस जमा कर सकते हैं। नियम स्पष्ट हैं- इस द्वितीय चरण की परीक्षा में केवल वही उम्मीदवार शामिल हो पाएंगे, जिन्होंने प्रथम चरण की लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
प्रथम चरण के परिणामों के आधार पर कुल 5 हजार 734 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई हुए हैं। सूत्रों और पुरानी सूचनाओं के मुताबिक, परीक्षा प्रबंधन को सुचारू रखने के लिए सभी अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र राजधानी भोपाल में ही बनाए जाने की प्रबल संभावना है।
मंडल ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे किसी भी तरह की गलतफहमी से बचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें।
ये खबरें भी पढ़ें...
एमपी पुलिस में अभी भी 18 हजार पद खाली, 9 हजार से ज्यादा पर भर्ती की तैयारी
एमपी पुलिस का सुस्त एक्शन, फीडबैक में कड़वा रिएक्शन
एमपी पुलिस का दंगल : थाने में भिड़े एसआई और एएसआई, टीआई ने किया बीच-बचाव
एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 बिना विवाद करवाने खुद ESB गया कोर्ट
बार-बार बदलती तारीखों के बीच अब अंतिम मुहर 29 अप्रैल 2026 पर लगी है। यह तीसरी बार है जब बोर्ड ने परीक्षा की डेट को आगे बढ़ाया है। तारीख बदलने से उम्मीदवारों के बीच उत्सुकता और थोड़ी असुविधा दोनों का माहौल है।
e9102621-296
ESB ने क्यों लिया यह फैसला
दो बड़ी परीक्षाओं के एक ही दिन होने के कारण हजारों अभ्यर्थियों के सामने संकट खड़ा हो गया था कि वे किसे चुनें।
छात्रों के हितों और उनकी लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए मंडल ने सूझबूझ दिखाई और परीक्षा को तीन दिन आगे खिसका दिया।
9 अप्रैल से शुरू हुआ था तारीखों का सफर
अब तीसरी बार हुए संशोधन के बाद नई तारीख 29 अप्रैल 2026 तय की गई है। बार-बार हो रहे इन बदलावों ने अभ्यर्थियों की तैयारी की रणनीति को प्रभावित किया है, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है।
8 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे परीक्षा फीस
भोपाल में परीक्षा केंद्र होने की संभावना
मंडल ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे किसी भी तरह की गलतफहमी से बचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें।
ये खबरें भी पढ़ें...
एमपी पुलिस में अभी भी 18 हजार पद खाली, 9 हजार से ज्यादा पर भर्ती की तैयारी
एमपी पुलिस का सुस्त एक्शन, फीडबैक में कड़वा रिएक्शन
एमपी पुलिस का दंगल : थाने में भिड़े एसआई और एएसआई, टीआई ने किया बीच-बचाव
एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 बिना विवाद करवाने खुद ESB गया कोर्ट
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman