एमपी पुलिस प्रशिक्षण में वैदिक स्त्रोत का विवाद: गीता, मानस के बाद अब दक्षिणामूर्ति स्त्रोत्रम

Sanjay Sharma | Apr 08, 2026, 19:57 IST
Share
police training vedic sources
police training vedic sources

BHOPAL: एमपी पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में 'श्री दक्षिणामूर्ति स्तोत्र' का पाठ अनिवार्य किया गया है। इसके बाद राजनीतिक विवाद उठ गया है। विपक्ष ने इसे सरकारी संस्थाओं की निष्पक्षता पर असर बताया है। भाजपा इसे भारतीय संस्कृति का हिस्सा मान रही है।

News in Short

  • पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में 'श्री दक्षिणामूर्ति स्तोत्र' का पाठ शुरू।
  • एडीजी राजा बाबू सिंह का कहना है, यह स्तोत्र विवेक और नैतिकता बढ़ाएगा।
  • विपक्ष ने इसे सरकारी संस्थाओं की निष्पक्षता से जोड़ते हुए आलोचना की।
  • भाजपा इसे भारतीय संस्कृति और परंपरा का हिस्सा बता रही है।
  • पहले भी गीता और रामचरितमानस का पाठ पुलिस प्रशिक्षण में कराया गया।

News in Detail

मध्यप्रदेश के पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में अब दिन की शुरुआत 'श्री दक्षिणामूर्ति स्तोत्र' के पाठ से की जाएगी। इस निर्णय से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष ने इसे सरकारी तटस्थता पर असर डालने वाला कदम बताया है।

भाजपा इसे भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा मानते हुए बचाव कर रही है। एडीजी राजा बाबू सिंह का कहना है कि यह स्तोत्र प्रशिक्षुओं में नैतिकता, विवेक और जिम्मेदारी की भावना पैदा करेगा। पुलिस प्रशिक्षण में पहले भी धार्मिक स्त्रोतों का पाठ कराया गया था, जैसे गीता और रामचरितमानस।

पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में नया आदेश लागू

मध्य प्रदेश में पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में नया आदेश लागू किया गया है। पुलिस प्रशिक्षण विंग के एडीजी राजा बाबू सिंह ने PTS को निर्देश दिया है कि वे प्रत्येक दिन का प्रशिक्षण 'श्री दक्षिणामूर्ति स्तोत्र' के पाठ से शुरू करें। एडीजी का कहना है कि यह स्तोत्र ज्ञान और विवेक का प्रतीक है। इससे पुलिस जवानों में नैतिक स्पष्टता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी।

दक्षिणामूर्ति स्त्रोत जगाएगा ज्ञान- विवेक

पुलिस प्रशिक्षण में एक नया आदेश लागू किया गया है। अब प्रशिक्षण की शुरुआत 'श्री दक्षिणामूर्ति स्तोत्र' के पाठ से होगी। इस आदेश का राजनीतिक विरोध भी शुरू हो गया है। एडीजी राजा बाबू सिंह का कहना है कि 'श्री दक्षिणामूर्ति स्तोत्र' ज्ञान और विवेक का प्रतीक है। आदि शंकराचार्य द्वारा रचित श्री दक्षिणामूर्ति स्तोत्रम दार्शनिक स्तोत्र है। इसमें शामिल करीब 12 श्लोक अद्वैत वेदांत के सार को दर्शाते हैं।

southnamurthi-strotram
southnamurthi-strotram


southnamurthi-strotram
southnamurthi-strotram


जवानों में आएगी नैतिकता

एडीजी राजा बाबू सिंह का कहना है कि पहले भी गीता और रामचरित मानस जैसे ग्रंथों को प्रशिक्षण में शामिल किया गया है। इनकी शिक्षा से पुलिस की निष्पक्षता पर कोई बुरा असर नहीं पड़ा है।

ये ग्रंथ धार्मिक अभ्यास के लिए नहीं, बल्कि पुलिस जवानों में नैतिकता और संवेदनशीलता लाने के लिए हैं। यह कदम पहले किए गए बदलावों का हिस्सा है, जिसमें ध्यान और योग सत्र भी शामिल थे। ऐसे बदलावों से प्रशिक्षण में शामिल जवानों के अनुशासन और नैतिकता में वृद्धि होगी।

विपक्ष ने उठाए प्रशिक्षण पर सवाल

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि पुलिस को तटस्थ भाव से काम करना होता है। धार्मिक पाठ उन्हें निष्पक्षता से दूर कर सकते हैं। गुप्ता ने कहा कि पुलिस को निष्पक्ष और तटस्थ रहकर काम करना चाहिए। कांग्रेस ने पुलिस के इस कदम को सरकारी संस्थाओं की निष्पक्षता से जोड़कर सवाल खड़े किए हैं।

एमपी में 3 साल का नर्सिंग डिप्लोमा 4 साल में भी पूरा नहीं हो रहा, हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर

एमपी की बिजली कंपनी में चयनित सहायक ग्रेड को ज्वाइनिंग नहीं, उधर स्टाफ की कमी बताकर रिटायर्ड को ले रहे

MP ESB Exam Calendar: एमपी में 8 सरकारी भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव, जानें नया शेड्यूल

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बारिश का अलर्ट



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • रामचरित मानस
  • भारतीय संस्कृति
  • पुलिस प्रशिक्षण
  • श्री दक्षिणामूर्ति स्तोत्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं